Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » जेसीबी पर बैठकर नामांकन के लिए लघु सचिवालय पहुंचे तरुण जैन
    राजनीति September 12, 2024

    जेसीबी पर बैठकर नामांकन के लिए लघु सचिवालय पहुंचे तरुण जैन

    जेसीबी पर बैठकर नामांकन के लिए लघु सचिवालय पहुंचे तरुण जैन
    जेसीबी पर बैठकर नामांकन के लिए लघु सचिवालय पहुंचे तरुण जैन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व समाजसेवी एवं निर्दलीय उम्मीदवार तरुण जैन ने हिसार विधानसभा के नामांकन के लिए रोड शो निकाला। इस रोड शो में हिसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। डाबड़ा चौक पुल के पास स्थित तरुण जैन के मुख्य चुनाव कार्यालय में प्रात: हवन के साथ जनकल्याण की कामना की गई। इसके उपरांत सैकड़ों गाडिय़ों व बाइक के काफिले के साथ तरुण जैन लघु सचिवालय के लिए रवाना हुए। सेक्टर-13, तोशाम रोड, जिंदल अस्पताल, जिंदल चौक, डाबड़ा चौक, कैंप चौक, मटका चौक व आईजी चौक होते हुए यह विशाल काफिला हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नं. 4 के सामने पहुंचा। यहां अल्पविराम के बाद तरुण जैन ने जेसीबी पर बैठकर
    समर्थकों के साथ लघु सचिवालय के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान पीले पटके पहने हजारों समर्थकों ने तरुण जैन आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं नारे के साथ पूरा शहर गुंजायमान कर दिया।

    हर चौक पर उत्साहित समर्थकों ने तरुण जैन को फूल मालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। कैंप चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके तरुण जैन ने देशभक्ति की अलख जगाई। मटका चौक के पास टैक्सी चालक एसोसिएशन ने फूल मालाएं पहनाकर तरुण जैन का अभिनंदन किया। इस अवसरपर तरुण जैन ने सभी समर्थकों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोड शो में उमड़े विशाल जनसमूह ने मेरा हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि जनता अब हिसार में बदलाव चाहती है। जैन ने कहा कि जिस उम्मीद व अपेक्षा के साथ साथियों ने मुझे विधानसभा चुनाव में खड़ा किया है, पूरे तन, मन व धन के साथ मैं उन अपेक्षाओं पर खरा उतरकर दिखाऊंगा। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है लेकिन उनकी समस्याओं का कोई निराकरण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता लचर सीवरेज व्यवस्था व बरसाती पानी की कोई समुचित व्यवस्था न होने जैसी कई समस्याओं से जूझ रही है। इतना ही नहीं स्वच्छ पेयजल के लिए भी लोग परेशान हैं। शहर की टूटी- फूटी व जर्जर सडक़ों से आवागमन करने के लिए शहरवासी मजबूर हैं बेसहारा पशु मुक्त हिसार बनाने का दावा फेल हो चुका है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर परेशानी का सबब बने हुए हैं। प्रोपर्टी आई-डी की खामियां ठीक करवाने के लिए जनता नगर निगम के चक्कर काट-काटकर बेहाल हो चुकी है।

    तरुण जैन ने कहा कि इन सभी समस्याओं के निदान के लिए हिसारवासी कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया। इसी भांति हिसार के सामान्य अस्पताल क सेवाओं को भी दुरुस्त करने की आवश्यकता है ताकि हर वर्ग व
    हर क्षेत्र के लोग सहजता से इलाज करवा सकें। उन्होंने कहा कि हिसार में व्याप्त समस्याओं का समाधान करके और बदहाली को समाप्त करके खुशहाली लाएंगे। इसके साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त माहौल बनाकर जनता को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा। इतना ही नहीं युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों की यथासंभव सहायता व
    मातृशक्ति का सम्मान करते हुए महिला सशक्तीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। रोड शो के दौरान महिलाएं व युवा काफी संख्या में मौजूद रहे।

    तरुण जैन भारतीय राजनीतिज्ञ राजनीतिज्ञ
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभाजपा ने उम्मीदवारों के चयन में हर वर्ग को दिया सम्मान : राजेन्द्र सपड़ा
    Next Article भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने भरा नामांकन रिकॉर्ड मतों से जीत का किया दावा
    Vishakha Aggarwal

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रदेश की हर गली‑मोहल्ले में स्वच्छता की सुगंध, सफाई कर्मचारियों की मेहनत को सलाम: मुख्यमंत्री सैनी

    July 23, 2025

    दिल्ली में करने के लिए 40 बेहतरीन चीजें

    January 27, 2022

    रक्षा बंधन ट्रेलर: अक्षय कुमार का अपनी बहनों के साथ प्यार और बंधन इस रक्षा बंधन देखने लायक

    June 22, 2022

    हरियाणा को योग युकत और नशा मुकत बनाने की संकलप यात्रा बनी योग मैराथन: सीएम सैनी

    June 15, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.