Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » संस्कारों से जुड़ी एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व : मुख्यमंत्री
    राजनीति August 16, 2025

    संस्कारों से जुड़ी एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व : मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर संबोधित करते हुए, जहां उन्होंने संस्कारों से जुड़ी एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया।
    संस्कारों से जुड़ी एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व : मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम में की शिरकत

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुएकहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा है। यह पर्व हमें एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता है और हमारे समाज में आपसी समझ, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र में गुर्जर धर्मशाला में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र वही भूमि है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता का यह ज्ञान कर्म, धर्म और सत्य की विजय का संदेश आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है और हर व्यक्ति को नैतिकता व कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम नए हरियाणा के निर्माण की बात करते हैं, तो गीता का संदेश ही हमें प्रेरित करता है। हमारा लक्ष्य एक ऐसा समाज बनाना है जहां कोई भेदभाव न हो और सभी लोग प्यार और सम्मान के साथ रहें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकास के साथ-साथ संस्कृति का संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण महोत्स और अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। गीता के पावन संदेश को वैश्विक स्तर पर फैलाने के लिए विदेशों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को प्रेरित किया कि वे धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

    गुर्जर समाज के लिए धर्मशाला में सड़क निर्माण और ग्रांट की घोषणा

    मुख्यमंत्री ने गुर्जर समाज की मांग पर घोषणा करते हुए कहा कि धर्मशाला के लिए नए रास्ते की सुविधा दिलाने हेतु वे स्वयं केंद्रीय रेल मंत्री सेमिलेंगे। इसके अलावा धर्मशाला द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा रखी गई अन्य मांगों को भी हरियाणा सरकार पूरा करेगी और हर पहलू पर समाज के साथ सकारात्मक संवाद जारी रहेगा। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर ने भी संबोधित किया।

    व्यापारियों के साथ बैठक और बिनौला मशीन फीस में कटौती 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम करनेवाले व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ी है। व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और उनकी आर्थिक चुनौतियों को समझते हुए उन्हें हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को मल्टी आर्ट कल्चर केंद्र, कुरुक्षेत्र में खल बिनौला व्यापारियों से मुलाकात कर रहेथे। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए पगड़ी पहनाई और अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। बैठक में मुख्यमंत्री नेबिनौला मशीन पर ली जाने वाली एकमुश्त फीस 42 हजार रुपए को घटाकर 21 हजार रुपए करने की घोषणा की। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, और हरियाणा ऑयल मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    समारोह में संस्कृति और व्यापार का समन्वय

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी से अपील की कि हम भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलें और धर्म, न्याय और सच्चाई के मार्ग पर आगे बढ़ें। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा संस्कृति, परंपरा और विकास के संतुलन को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है और राज्यवासियों को मिलकर हरियाणा को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से प्रगतिशील बनाने में योगदान देना चाहिए।

    CM नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र जन्माष्टमी कार्यक्रम गीता महोत्सव गीता संदेश गुर्जर धर्मशाला घोषणा गुर्जर समाज बिनौला मशीन फीस बिनौला मशीन फीस कटौती मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व्यापारियों की बैठक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हरियाणा विकास हरियाणा सरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहरियाणा के सीएम ने रोहतक में किया ध्वजारोहण
    Next Article कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्रीका सख्त संदेश अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी बख्शी
    Jatin Theri

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    हरियाणा विधानसभा सत्र 22 अगस्त से, गरीबों के हित में नई योजनाओं की तैयारी : मुख्यमंत्री सैनी

    August 1, 2025

    पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025

    July 4, 2025

    लकीरें ट्रेलर: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लॉन्च किया ट्रेलर; वैवाहिक बलात्कार मामले पर आधारित है फिल्म

    October 21, 2023

    6,000mAh बैटरी के साथ Moto G24 पावर, MediaTek Helio G85 SoC भारत में लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन

    January 30, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.