हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने आज ‘संपर्क से समाधान’ अभियान की शुरुआत करते हुए जनता का दिल से आभार व्यक्त किया। सावित्री जिंदल इसे अपनी नहीं, बल्कि जनता की जीत बताया और कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। संपर्क से समाधान का शुभारंभ अनाज मंडी से हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर उपस्थित नागरिकों ने अनाज मंडी की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। सावित्री जिंदल ने इन समस्याओं की गंभीरता से सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की मदद से समाधान करवाया “संपर्क से समाधान अभियान का शुभारंभ विधायक सावित्री जिंदल ने किया।
सावित्री जिंदल आश्वासन दिया कि विकास कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किए जा रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे। इसके बाद लोहा मंडी में व्यापारियों ने विधायक का भव्य स्वागत किया और उनकी जीत पर बधाई दी। व्यापारियों ने अपनी समस्याएँ साझा कीं, जिन पर विधायक ने तत्काल ध्यान देने का आश्वासन दिया। अभियान का समापन राजगुरु मार्केट में हुआ, जहाँ दुकानदारों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार की जनता की समस्याओं का समाधान करना और शहर कोविकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनके सहयोग से हिसार को स्वच्छ, समृद्ध और विकसित शहर बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनकी मदद से कुछ समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।