गुरु गोबिन्द सिंह: जी के साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री ने नाडा साहिब गुरुद्वारा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 358 वें प्रकाशोत्सव पर पहुंचकर किए श्रद्धासुमन अर्पित • मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की हिसार टुडे। चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश उत्सव की लख लख बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। सिख धर्मगुरु समारोह में धर्मगुरु पारंपरिक पोशाक और तलवारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में सिख परंपराओं का विशेष रूप से पालन किया गया।
- सिख धर्मगुरु समारोह सिख समुदाय के लिए गहरी आस्था और परंपरा का प्रतीक है।
- इस सिख धर्मगुरु समारोह में धर्मगुरुओं ने विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गत दिवस नाडा साहिब गुरुद्वारे में श्री गुरु गोबिंद सिंह के 358वें प्रकाशोत्सव पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब पर शीश नवाया और अखण्ड पाठ में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने निशान साहिब पर भी मत्था टेका और प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की नींव रखी और समाज व राष्ट्र के लिए अपने परिवार की कुर्बानी दी थी। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश व केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। इस बार भी तीव्र गति से विकास के कार्य किये जायेंगे।
इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि हर माह गांव में जाकर लोगों की 2 समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित करेंगे। लोहारू प्रकरण पर सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच करवाने से पहले हरियाणा की एजेंसियां कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी ढंग से काम कर रही हैं। प्रदेश का नागरिक बिना भय के सुखमय जीवन व्यतीत करे, यह सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कहा कि प्रदेश में सरकारी और गैर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा 10वीं पातशाही श्री नाड़ा सहिय, पंचकूला में शॉल एवं सिरोपा भेट कर संमानित करते हुए।
सरकारी कॉलेजों में लड़कियों को निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है। इस मौके पर नाडा साहिब गुरुद्वारा जत्थेदार बलजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव करवाने का निर्णय किया है, इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। प्रदेश के 40 वार्डों में पहली बार 19 जनवरी को मतदान होगा। इस मौके अन्य गणमान्य मौजूद रहे।