Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » सचिन ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को दिए 10 में से 10 नंबर, गांगुली-कोहली ने भी जताई खुशी
    खेल August 5, 2025

    सचिन ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को दिए 10 में से 10 नंबर, गांगुली-कोहली ने भी जताई खुशी

    Indian cricket team players celebrating on the field, receiving praise from Sachin Tendulkar who rated their performance 10 out of 10; Ganguly and Kohli also expressed their happiness.
    सचिन ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को दिए 10 में से 10 नंबर, गांगुली-कोहली ने भी जताई खुशी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को सराहा है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां मैच जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम दूसरी पारी में 367 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी और भारत को चार विकेट चाहिए थे। सिराज ने आज तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। सिराज ने पारी में पांच विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को चार विकेट मिले। आकाश दीप ने एक विकेट लिया। भारत इस मैच में एक समय खराब स्थिति में दिख रहा था और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम यह सीरीज आसानी से अपने नाम कर लेगी। लेकिन सिराज की अगुआई में गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया जिससे पासा पूरी तरह भारत के पक्ष में पलट गया। भारत ने इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की अच्छी शुरुआत की है और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गया है।

    गांगुली ने सिराज को सराहा

    सचिन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट। रोंगटें खड़े करने वाला। सीरीज 2-2। प्रदर्शन 10 में से 10। भारतीय क्रिकेट के महानायकों।क्या शानदार जीत।’ पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने लिखा, टीम इंडिया की शानदार जीत। टेस्ट क्रिकेट, अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रारूप। टीम के सभी सदस्यों और कोचों को बधाई। सिराज दुनिया के किसी भी हिस्से में अपनी टीम को निराश नहीं करते। मैच देखकर मजा आया। शानदार प्रदर्शन प्रसिद्ध, आकाशदीप, जायसवाल, जडेजा, वॉशिंगटन, पंत। इस युवा टीम की प्रदर्शन में काफी निरंतरता थी।

    कोहली बोले- सिराज के लिए बेहद खुश हूं

    इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने लिखा, ‘टीम इंडिया की शानदार जीत। सिराज और प्रसिद्ध के दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमें यह अभूतपूर्व जीत दिलाई। सिराज का विशेष उल्लेख, जिन्होंने टीम के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। उनके लिए बेहद खुश हूं।’ भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व कोच अनिल कुंबले ने लिखा, शानदार खेल भारत। क्या सीरीज थी। दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध का शानदार प्रदर्शन। शुभमन गिल और टीम को बधाई। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की तारीफ करते हुए लिखा, ‘क्या शानदार प्रदर्शन। इस टीम को इस तरह से जुझारू प्रदर्शन करते और अंत तक लड़ते देखकर अच्छा लगा।’ अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट इससे बेहतर नहीं हो सकता। तनावपूर्ण अंत, दबाव के पल और जुझारूपन। शानदार प्रदर्शन।’ पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सिराज की तारीफ
    करते हुए लिखा, ‘शेर का दिल और लोहे का शरीर। मोहम्मद सिराज।’ पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, सिराज और प्रसिद्ध का शानदार प्रदर्शन। जबरदस्त जीत। शानदार टेस्ट मैच। टीम के हर सदस्य को बधाई। तुम सब ने जीता दिल।’

    पूरा खोल दिए पाशा

    हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सिराज की जमकर प्रशंसा की है। सिराज हैदराबाद से आते हैं और ओवैसी उनके प्रदर्शन से काफी खुश हैं। ओवैसी ने एक्स पर लिखा, सिराज हमेशा विजेता हैं। जैसा कि हम हैदराबादी में कहते हैं, पूरा खोल दिए पाशा !

    इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट सीरीज भारत मोहम्मद सिराज विराट कोहली सचिन तेंदुलकर सौरव गांगुली
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमोक्ष वृद्धाश्रम में पूर्णाहुति के साथ पांच दिवसीय श्रीरामकथा संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों से उमड़े श्रद्धालु
    Next Article पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से आरएमएल अस्पताल में थे भर्ती
    Jatin Theri

    Related Posts

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    मनोरंजन
    February 24, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    EDB (इलेक्ट्रो डांस भजन) की टीम ने वृंदावन में होरी होली नाम के एक आने…

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    अपनों के और करीब ले जाएगा इंस्टाग्राम का नया अपडेट , जानिए पूरी जानकारी

    December 14, 2022

    आईएएस अशोक गर्ग की वापसी से हिसार में नई उम्मीदों का संचार

    May 6, 2025

    ऑस्ट्रेलिया में घूमने की प्रसिद्ध जगहें

    June 16, 2022

    IISER 2023 परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया IISER की आधिकारिक वेबसाइट (IISERADMISSION.IN) पर शुरू

    April 16, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.