Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » मोक्ष वृद्धाश्रम में पूर्णाहुति के साथ पांच दिवसीय श्रीरामकथा संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों से उमड़े श्रद्धालु
    राजनीति August 5, 2025

    मोक्ष वृद्धाश्रम में पूर्णाहुति के साथ पांच दिवसीय श्रीरामकथा संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों से उमड़े श्रद्धालु

    Devotees and children dressed as Lord Krishna and other characters during the five-day Shri Ram Katha event at Moksha Vriddha Ashram, concluded with a grand 'Purnahuti' ceremony, attended by devotees from various regions.
    मोक्ष वृद्धाश्रम में पूर्णाहुति के साथ पांच दिवसीय श्रीरामकथा संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों से उमड़े श्रद्धालु
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुजुर्गों की सेवा में जुटे मोक्ष वृद्धाश्रम में चल रही पांच दिवसीय श्रीरामकथा कथा विश्राम व पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई। तपोभूमि परमहंस योग आश्रम की बालयोगिनी साध्वी निष्ठानंद सरस्वती जी ने पांच दिनों तक श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करके आध्यात्मिकता का संचार कर दिया। उन्होंने शिव-पार्वती विवाह, श्रीराम जन्म, राक्षसों का संहार, श्रीराम- जानकी विवाह, वनगमन, भरत मिलाप, श्रीराम-रावण युद्ध और श्रीराम राज्याभिषेक सहित विभिन्न अध्यायों से साक्षात्कार करवाया। पूर्णाहुति के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने सात्विक लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया। श्रीरामकथा के अंतिम दिन श्रीराम राज्यभिषेक व श्रीराम दरबार की झांकी निकाली गई। प्रभु श्रीराम,
    माता सीता, भाई भरत, लक्ष्मण, शत्रघ्न व वीर हनुमान के प्रतिरूप बने बच्चों ने जब श्रीरामकथा स्थल पर प्रवेश किया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के उदघोष से गुंजायमान हो उठा। सभी श्रद्धालु व बुजुर्ग श्रीराम के दर्शन करते हुए झूमने व नाचने लगे। श्रीरामकथा के पांचवें दिन साध्वी निष्ठानंद सरस्वती जी ने सभी श्रद्धालुओं को श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात करके उन पर अमल करने का आह्वान किया।
    उन्होंने प्रवचनों में स्पष्ट किया प्रभु श्रीराम को भी मानव रूप में बहुत से कष्ट झेलने पड़े। जब साक्षात भगवान को भी बाधाओं का सामना करना पड़ा तो फिर साधारण मनुष्य की बिसात ही क्या है। इसलिए प्रतिकूलता आए तो घबराने और निराश होने की अपेक्षा प्रेम व हिम्मत से आगे बढि़ए। उन्होंने कहा कि प्रभु से यही मांगिए कि परिवार में प्रेम व शांति बनी रहे। उन्होंने कहा की सुख के बाद दुख और दुख के बाद सुख अवश्य आता है। न तो दुख स्थाई है और न ही सुख स्थाई है। साध्वी निष्ठानंद सरस्वती जी ने माता-पिता की सेवा का महत्व समझाते हुए कहा कि घर में माता-पिता भूखे हों तो सत्संग में भंडारा करने का कोई लाभ नहीं है। सबसे पहले परिजनों का सम्मान करना चाहिए फिर सत्संग का रुख करना चाहिए। उन्होंने कहा यदि किसी कारणवश गलती हो जाए तो उसे स्वीकार कर लेने से कमियां दूर हो जाती हैं। गलती स्वीकार न करने वाले इंसान का अहंकार बढ़ता जाता है और यही उसके पतन का कारण बनता है। श्रीरामकथा के दौरान भजनों के माध्यम से प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान भी किया गया। घर आए युगल सरकार बधाई बाज रही, बस एक बार अपना तो बना लो वो तुम पर रीझ जाएगा पसीज जाएगा और नारायण-नारायण श्रीमन्ननारायण-नारायण भजन प्रस्तुत करके गायकों ने समां बांध दिया। इस अवसर पर मोक्ष वृद्धाश्रम की संरक्षक माता पंकज संधीर, प्रधान विजय भृगु, नारी नारायणी फाउंडेशन से पूनम नागपाल, पार्षद डॉ. सुमन यादव, योगदा संस्था से शबनम हंस, निधि चौधरी, कुसुम सिंगल, ओमप्रकाश गोयल व शशि गोयल सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    आध्यात्मिक आयोजन धार्मिक कार्यक्रम मोक्ष वृद्धाश्रम श्रीरामकथा साध्वी निष्ठानंद हिसार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगुजविप्रौवि में फीस नहीं, पढ़ाई है प्राथमिकता: जरूरतमंद विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता देगा विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई
    Next Article सचिन ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को दिए 10 में से 10 नंबर, गांगुली-कोहली ने भी जताई खुशी
    Jatin Theri

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    May 6, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    हिसार: हाल ही में Guru Jambheshwar University of Science and Technology ने हिसार में…

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026

    HiDM ने आयोजित किया 7वां वार्षिक सर्टिफिकेशन समारोह, उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित

    April 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को जयंती पर किया नमन

    February 12, 2025

    महाराष्ट्र के व्यंजन : महाराष्ट्र के शीर्ष 16 व्यंजन

    January 27, 2022

    Tecno Phantom V Fold स्मार्टफोन 7.85 इंच लेफ्ट-राइट फोल्डेबल स्क्रीन के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

    March 1, 2023

    जुगादीन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में डिजिटल मार्केटिंग में बिजनेस एनालिटिक्स का उपयोग कैसे करें पर एक सेमिनार

    July 29, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.