Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को सुपर ओवर में हराया

    October 22, 2025

    आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ होगी होली 2026 में रिलीज़ |

    October 22, 2025

    सनी देओल ने अपने आगामी फिल्म ‘गब्बरु’ का मोशन पोस्टर किया जारी |

    October 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025

      प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

      September 1, 2025

      दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

      August 26, 2025

      लोकतंत्र, जनसांख्यिकी लाभ और कुशल कार्यबल भारत की सबसे बड़ी ताकत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

      August 26, 2025

      कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

      August 24, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      2026 Kawasaki Z900 भारत में लॉन्च हुई |

      October 18, 2025

      निसान मैग्नाइट AMT अब CNG किट के साथ उपलब्ध |

      October 18, 2025

      ट्रायम्फ़ ने Speed Triple 1200 RX लॉन्च किया |

      October 17, 2025

      टोयोटा ने लॉन्च किया अर्बन क्रूज़र हाईराइडर एरो एडिशन |

      October 17, 2025

      SKODA Octavia RS 2025 – 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च |

      October 10, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » वंचितों की सेवा का संकल्प ही हमारा सच्चा सामाजिक न्याय – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    टेक्नोलॉजी November 23, 2024

    वंचितों की सेवा का संकल्प ही हमारा सच्चा सामाजिक न्याय – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के जींद में एकलव्य स्टेडियम में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने डीएवी स्कूल में प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना। डीएवी स्कूल में ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया था।

    समारोह में मंत्री कविता जैन और विधायक कपिल देव ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत कोटे में से 10 प्रतिशत कोटा अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है। यदि वंचित अनुसूचित जाति के योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते, तो शेष रिक्त स्थानों को अन्य अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों से भरा जाएगा। यदि उनमें भी उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलते, तो इसे वंचित वर्ग के अन्य जातियों के उम्मीदवारों से भरा जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पहली और दूसरी श्रेणी की नौकरियों में अनुसूचित जातियों को डेढ़ प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। कार्यक्रम में उन्होंने कविता सुनाते हुए कहा:
    “फैसला कोई भी हो, मंजूर होना चाहिए,
    जंग हो या जुनून, भरपूर होना चाहिए।”

    उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने ऐसी नीतियां बनाई हैं, जिनसे गरीब और वंचित बच्चों को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। पहले, नौकरियों में भ्रष्टाचार और बोली लगाने की प्रक्रिया चलती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने मेहनतकश बच्चों को उनका हक दिलाने का काम किया है।

    उद्योग लगाने की मांग:
    इस मौके पर डॉ. धर्मवीर डांगी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जींद में बड़े उद्योग लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जींद 9 नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है, लेकिन यहां धूल और प्रदूषण के कारण उद्योग लंबे समय तक नहीं चल पाते। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के भविष्य का सवाल है और इसे ध्यान में रखते हुए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और भविष्य में यहां बड़े-बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

    महर्षि वाल्मीकि जयंती मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसरकार को अग्रोहा के विकास के लिए क्या करना चाहिए: बजरंग गर्ग
    Next Article अगले साल तक 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: प्रधानमंत्री मोदी
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    2026 Kawasaki Z900 भारत में लॉन्च हुई |

    October 18, 2025

    निसान मैग्नाइट AMT अब CNG किट के साथ उपलब्ध |

    October 18, 2025

    ट्रायम्फ़ ने Speed Triple 1200 RX लॉन्च किया |

    October 17, 2025

    टोयोटा ने लॉन्च किया अर्बन क्रूज़र हाईराइडर एरो एडिशन |

    October 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    October 22, 2025

    वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को सुपर ओवर में हराया

    वेस्टइंडीज का बांग्लादेश दौरा। वेस्टइंडीज इस दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेल…

    आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ होगी होली 2026 में रिलीज़ |

    October 22, 2025

    सनी देओल ने अपने आगामी फिल्म ‘गब्बरु’ का मोशन पोस्टर किया जारी |

    October 22, 2025

    पर्थ में पहले वनडे में रो-को नाकाम रहा!

    October 20, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री: भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए महर्षि दयानंद की शिक्षाएं जरूरी।

    November 10, 2024

    अग्रोहा मेले का शुभारंभ शक्ति सरोवर स्नान व मंदिरों में आरती से हुआ शुभारम्भ

    November 10, 2024

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ, टर्मिनल-2 का रखेंगे शिलान्यास

    April 13, 2025

    एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित

    June 13, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2025 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.