WPL का मैच नंबर 9 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में खेला गया। RCB ने इस मुकाबले में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर RCB को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया।
पहली पारी में स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने RCB की ओर से पारी की शुरुआत की, लेकिन दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद दयालन हेमलता और गौतमी नाइक भी बिना खास योगदान दिए पवेलियन लौट गईं। हालांकि इसके बाद राधा यादव और ऋचा घोष ने RCB की पारी को संभाला और सबसे अहम साझेदारी निभाई। राधा यादव ने 47 गेंदों में 66 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने 22 गेंदों में 44 रनों की तेज़ पारी खेली। नादिन डी क्लार्क ने भी 12 गेंदों में तेज़तर्रार 26 रन जोड़े, जिसकी बदौलत RCB ने 7 विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गुजरात जायंट्स की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर, काशवी गौतम, जॉर्जिया वेयरहैम और सोफी डिवाइन ने विकेट हासिल किए।
https://twitter.com/wplt20/status/2012218806949785802
दूसरी पारी में गुजरात जायंट्स की ओर से बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन सोफी डिवाइन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि बेथ मूनी ने 27 रन बनाए। इसके बाद पूरी बल्लेबाज़ी लाइनअप बिखर गई और भर्ति फुलमाली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ खास योगदान नहीं दे सका। भर्ति फुलमाली ने 20 गेंदों में 39 रन बनाए। RCB की ओर से लॉरेन बेल, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क ने शानदार गेंदबाज़ी की। श्रेयांका पाटिल ने 5 विकेट झटके, लॉरेन बेल ने 3 विकेट लिए और RCB ने गुजरात जायंट्स को 150 रन पर रोक दिया। इस तरह RCB ने गुजरात जायंट्स को 32 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
राधा यादव को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाज़ी में 47 गेंदों पर 66 रन की अहम पारी खेली और गेंदबाज़ी में 2 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
https://twitter.com/wplt20/status/2012220835164250346
