Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 को करेंगे हिसार में बड़ी रैली को संबोधित : कुलदीप बिश्नोई
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 September 21, 2024

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 को करेंगे हिसार में बड़ी रैली को संबोधित : कुलदीप बिश्नोई

    kuldeep bisnoi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 को करेंगे हिसार में बड़ी रैली को संबोधित : कुलदीप बिश्नोई
    -रैली के बाद एकतरफा होगा प्रदेश का माहौल, तीसरी बार बनेगी प्रदेश में भाजपा सरकार-
    -कांग्रेस की घोषणाएं ऐसी, जो कभी पूरी नहीं हो सकती, भाजपा करती सभी घोषणाएं पूरी-

    हिसार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 सितंबर को हिसार में बड़ी रैली करेंगे। रैली के बाद हरियाणा का चुनावी माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में हो जाएगा और हरियाणा में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
    यह जानकारी रैली के संयोजक एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इस अवसर पर प्रवासी प्रभारी राजेन्द्र राठौड़, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, हिसार से उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता, बरवाला से उम्मीदवार रणबीर गंगवा, हांसी से उम्मीदवार विनोद भ्याणा, नलवा से उम्मीदवार रणधीर पनिहार एवं प्रदेश सह मीडिया प्रमुख संदीप आजाद भी मौजूद रहे। कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि हिसार के एयर पोर्ट चौक के पास स्थित मैदान में विशाल रैली को संबोधित करेंगे और हरियाणा में भाजपा के लिए सहयोग मांगेंगे। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई है और रैली के प्रति पार्टीजनों के अलावा आम जनता में भारी जोश देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने एक दिन पूर्व ही संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में वो बातें कही गई है, जो हर वर्ग के हितों के लिए हो और पूरी की जा सकती हो। उन्हें खुशी है कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में जो बातें कही थी, वे पूरी करने के बाद ही नया संकल्प पत्र जारी किया गया है।

    कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस दावे तो बड़े-बड़े करती है लेकिन सत्ता मिलने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया जाता। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक इसके उदाहरण है, जहां बड़े-बड़े वादे किए गए थे और वे पूरी न होने पर उन्हें जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सहित हर वर्ग भाजपा की नीतियों से खुश है, किसान वर्ग जान चुका है कि भाजपा ही उनके हित में काम कर सकती है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के हितों में नीतियां बनाकर जो कार्य किए हैं, वो एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि चौ. भजनलाल के शासनकाल में बाद अब भाजपा सरकार में ही समान विकास हुआ है और युवाओं को घर बैठे नौकरियां मिली है।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीलाल के हरियाणा में चुनाव प्रचार करने संबंधी सवाल पर कुलदीप ने कहा कि चुनाव प्रचार करना हर नेता व हर पार्टी का अधिकार है। वैसे हमारा केजरीवाल से एक सवाल है कि यदि वे अपने को हरियाणा का बेटा कहते हैं तो ये स्पष्ट जरूर करें कि वे अपनी पंजाब सरकार से हरियाणा को एसवाईएल का पानी कब दिलवा रहे हैं क्योंकि केवल पंजाब सरकार ही इसमें अड़चन डाल रही है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा को लेकर चल विवाद के बारे में कुलदीप ने कहा कि वे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है और कांग्रेस उनके साथ अच्छा नहीं कर रही।

    इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष जोशी, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, उकलाना विधानसभा प्रभारी वैभव बिदानी, लोकसभा मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा, जिला मीडिया प्रमुख कृष्ण खटाना, हिसार विधानसभा मीडिया प्रमुख सुरेश गोयल धूपवाला, अनिल सैनी, सह कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, कार्यालय प्रमुख रविन्द्र रॉकी व पूर्व पार्षद सतीश सुरलिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    कांग्रेस कुमारी सैलजा कुलदीप बिश्नोई कृष्ण खटाना डॉ. कमल गुप्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा सरकार महामंत्री आशीष जोशी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीलाल रणबीर गंगवा राजेन्द्र राठौड़ राजेन्द्र सपड़ा रैली संजीव रेवड़ी हरियाणा हिसार हिसार विधानसभा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभाजपा झूठे वादे नहीं करती, पार्टी जो कहती है वह अवश्य ही करती है: रणबीर गंगवा
    Next Article हिसार की जनता अब जिंदल गेस्ट हाउस की गुलामी नहीं चाहती : तरुण जैन
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025

    गाँव हरिता में 30 नवम्बर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जाँच

    November 29, 2025

    नगर निगम ने स्मॉल वंडर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |

    August 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    लाडली वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट 27 जुलाई को आंखों व कान का लगाएगा निशुल्क मेगा कैंप

    July 19, 2025

    मोक्ष वृद्धाश्रम में विद्यार्थियों ने सुनाए गीत व कविताएं, बुजुर्गों ने गाए भजन

    July 11, 2025

    एशेज: चौथे टेस्ट मैच का पहला दिन काफी रोमांचक रहा।

    December 26, 2025

    श्रीलंका में शिक्षा: श्रीलंका के बेस्ट विश्वविद्यालय

    February 1, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.