हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नवनियुक्त प्रधान डॉ. अशोक गोदारा ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि वे विश्वविद्यालय, शिक्षकों व किसानों के हित में लगातार अग्रसर रहेंगे। हौटा प्रधान डॉ. अशोक गोदारा ने कार्यकारिणी घोषित करते हुए डॉ. कृष्ण यादव को उप प्रधान व डॉ. राजेश आर्य को सचिव बनाया है। इसी तरह डॉ. दिनेश तोमर को सह सचिव व डॉ. कौटिल्य चौधरी को खजांची बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य भी बनाए गए हैं। इसमें डॉ. सुशील नागर, डॉ. सुबोध अग्रवाल, डॉ. अजय जांगड़ा, डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. रीना, डॉ. देवेन्द्र चौहान व डॉ. विकास हुड्डा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। हौटा प्रधान डॉ. अशोक गोदारा ने कहा कि हाल ही में हुई हौटा की आम सभा में सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से उन्हें प्रधान चुनकर नई जिम्मेवारी सौंपी है। वे सभी शिक्षक सार्थियों के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं और विश्वास दिलाते हैं कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधान सहित नई कार्यकारिणी शिक्षकों को साथ लेकर उनके हितों के लिए कार्य करेगी और यदि उनके सामने कोई समस्या आती है तो उसका समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञात रहे कि हौटा चुनाव में इतने वर्षों में पहली बार सर्वसम्मति हुई, जिसमें डॉ. अशोक गोदारा को प्रधान चुना गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
