Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेस वे सहित 16 राज्यों के प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन
    राजनीति March 11, 2024

    पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेस वे सहित 16 राज्यों के प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन

    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    4890 करोड़ की लागत से बनने वाले शामली-अंबाला नेशनल हाईवे के पैकेज 1,2,3 की भी आधारशिला रखी
    गुरुग्राम, 11 मार्च : पीएम मोदी ने गुरुग्राम से सोमवार को द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 16 राज्यों के प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। 4087 करोड़ की लागत से तैयार द्वारका एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। पीएम ने 4890 करोड़ की लागत से बनने वाले शामली-अंबाला नेशनल हाईवे के पैकेज 1,2,3 की भी आधारशिला भी रखी। कांग्रेस ने 60 दशक में जो गड्ढे खोदे थे वह तेजी से भरे जा रहे हैं। ये मोदी की गारंटी है। साथियों आप सभी को इस विकास के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। मेरा सपना है कि 2047 तक देश विकसित होना चाहिए। हमारा हरियाणा विकसित होना चाहिए। हिंदुस्तान का कोना कोना विकसित होना चाहिए। विकास के इस उत्सव के लिए आइए मेरे साथ अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट चालू कीजिए। चारों तरफ जिन जिन के पास मोबाइल है, ये विकास का उत्सव है। विकास का संकल्प है। मेहनत करने का संकल्प है।
    9 हजार किमी हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने पर फोकस
    आज हम देश में 9000 किलोमीटर हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने पर फोकस कर रहे हैं। इसमें से 4000 किलोमीटर कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है। आज 21 शहरों में मेट्रो की सुविधा है। इन कामों के पीछे लंबी प्लानिंग लगती है। ये काम विकास के विजन से होते हैं। ये काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है। अगले पांच वर्षों में विकास की ये गति और कई गुना तेज होगी।
    मोदी ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
    पीएम ने कहा इन्हीं एक्सप्रेस वे के किनारे आज इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहे हैं। इसके अलावा अच्छी सड़कें होने से टू व्हीलर और फोर व्हीलर को अच्छी कनेक्टिविटी मिलती है। देश के इस विकास में अगर सबसे ज्यादा किसी को दिक्कत है तो वह कांग्रेस और उसके इंडिया गठबंधन को। उनकी नींद खराब हो गई है। उनको समझ में ही नहीं आ रहा है कि इतनी तेज से काम हो सकते हैं क्या। इसलिए वह लोग कह रहे हैं कि मोदी चुनाव के कारण लाखों रुपए के काम कर रहा है। देश कहां से कहा पहुंच गया, लेकिन कांग्रेस और उनके दोस्तों का चश्मा नहीं बदला। उनके चश्मे का नंबर अभी भी वही है ऑल निगेटिव।
    सरकार के प्रयासों से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ सके
    पीएम ने कहा कि कोविड के दो साल के संकट के बीच देश को हम इतनी तेजी से आगे बढ़ा पाए हैं। दिल्ली एनसीआर में 230 किलोमीटर से ज्यादा मेट्रो लाइनें शुरू की हैं। इन परियोजनाओं से यातायात तो आसान होगा ही, साथ ही दिल्ली एनसीआर की प्रदूषण की समस्या में भी कमी आएगी। विकसित होते भारत में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में कम होती गरीबी आपस में जुड़े हुए हैं। ऐसे ही अनेक प्रयासों के कारण बीते दस सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ सके हैं। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत भारत बनेगा। इससे उतने ही ज्यादा रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बनेंगे।
    हमारी सरकार जो शिलान्यास करती है उसे समय पर पूरा करती है : मोदी
    ये तो वो लोग हैं जो केवल चुनावी सरकार चलाते थे। इन्होंने 2006 में 1000 करोड़ किलोमीटर का एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की थी, लेकिन वह घोंसलों में घुस गए। इसको हमने 2018 में पूरा किया। कई प्रोजेक्ट 20 सालों से लटके हुए थे, जिसको हमने पूरा किया। आज हमारी सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है उसे समय पर पूरा करने में उतनी ही मेहनत करती है। तब हम यह नहीं देखते हैं कि चुनाव है या नहीं।
    2047 में हिंदुस्तान को विकसित भारत बनाना है : पीएम
    21वीं सदी का भारत बड़े विजन का भारत है। आज का भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता। आप लोगों ने मुझे भली-भांति जाना भी है, पहचाना भी है, समझा भी है। आपने देखा होगा कि मैं छोटा सोच नहीं सकता, इसलिए मुझे 2047 में हिंदुस्तान को विकसित भारत के रूप में देखना है। इसी रफ्तार को बढ़ाने के लिए हमने दिल्ली एनसीआर में होलिस्टिक विजन के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू किया। हमने बड़े प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने का टारगेट रखा।
    16 states including Dwarka Expressway PM Modi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleओप्पो ने मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 और 64 एमपी कैमरे के साथ भारत में ओप्पो एफ25 प्रो 5जी लॉन्च किया
    Next Article जेजेपी सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला के साथ जुगाड़इन न्यूज का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
    Arju Poonia

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2022: बिजनेस के लिए वेबसाइट के महत्व पर सेमिनार आयोजित

    August 10, 2022

    सीए फाउंडेशन की तैयारी कैसे करें

    September 2, 2022

    दिल्ली बाजार ने हिसार में मोज़ेक इवेंट्स फेस्टहोलिक 1.0 शॉपिंग प्रदर्शनी में अपने लहंगा संग्रह का प्रदर्शन किया |

    December 20, 2022

    शहीदों के कर्ज को कभी चुकाया नहीं जा सकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    November 21, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.