Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » विद्यार्थियों व उद्योगों की मांग के अनुरूप डिजाइन किए गए हैं नए कोर्स : प्रो. नरसी राम बिश्नोई
    July 2, 2025

    विद्यार्थियों व उद्योगों की मांग के अनुरूप डिजाइन किए गए हैं नए कोर्स : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

    GJU Vice-Chancellor Prof. Narsi Ram Bishnoi addressing a press conference about new industry-oriented courses in distance and online education.
    गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने पत्रकार वार्ता में नए रोजगारपरक कोर्सों की जानकारी दी।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि) में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर इस वर्ष काफी उत्साह है। विश्वविद्यालय ने नियमित तथा दूरस्थ शिक्षा के माध्यम के कोर्सों में वृद्धि की है। पुराने कोर्सों के साथसाथ नए कोर्स भी विद्यार्थियों की मांग के अनुरूप और रोजगारपरक हैं। बुधवार से विश्वविद्यालय में दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) के माध्यम दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो गई है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत मेंविश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में उन्होंने नए कोर्सों तथा अन्य संबंधित जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 2023-24 में विश्वविद्यालय के सीडीओई की आय 9.04 करोड़ थी, जो कि 2024-25 में बढ़कर 10.73 करोड़ रूपये हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने का अनुमान है, क्योंकि विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र अब पूरे प्रदेश में होंगे। विश्वविद्यालय ने 15 अध्ययन केन्द्रों की स्थापना कर दी है जबकि कुछ और अध्ययन केन्द्र स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विश्वविद्यालय के सीडीओई के कोर्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। पिछले दो वर्षों में 96 अफगान विद्यार्थियों ने भी विदेश मंत्रालय द्वारा लॉन्च की गई (e-VBAB) नेटवर्क परियोजना के तहत दाखिला लिया। सीडीआई के तहत वर्ष 2021 में केवल 09 ओडीएल कार्यक्रम थे और अब 11 ओडीएल कार्यक्रम हैं। वर्ष 2021 में केवल 02 ऑनलाइन कार्यक्रम थे जिनकी संख्या अब 08 हो गई है। वर्ष 2021 में एक भी एक-वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम नहीं था और अब 14 डिप्लोमा कार्यक्रम हैं। वर्ष 2023 में 17 लघु अवधि कार्यक्रम थे और अब 32 लघु अवधि कार्यक्रम हैं। वर्ष 2021 में 02 एमओयू थे, जो कि अब 04 हो गए हैं। वर्ष 2021 में मार्केटिंग चैनल पार्टनर एक भी नहीं था, अब 15 मार्केटिंग चैनल पार्टनर हैं। इस वर्षहरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विश्वविद्यालय के 95 नियमित कोर्सों में लगभग 13000 आवेदन आए हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बीए-बीएड व बीएससी-बीएड कोर्सों में भी दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कोर्सों में दाखिले के लिए प्रथम काउंसलिंग 18 जुलाई को है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रति विदेशी विद्यार्थियों का रूझान बढ़ा है। विदेशी विद्यार्थियों के लगभग 100 आवेदन विश्वविद्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। इनमें अफगानिस्तान, इथोपिया, नेपाल व श्रीलंका आदि के विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट हुई हैं। 20 से अधिक पेटेंट प्रकाशित हुए हैं। विश्वविद्यालय का स्कोपस पब्लिकेशन 55000 तक पहुंच चुका है, जबकि साइटेशन 135000 हो चुका है। विश्वविद्यालय का एच-इंडेक्स 134 है, जो हरियाणा में सर्वाधिक है। विश्वविद्यालय का पब्लिक प्रसप्शन भी तेजी से बढ़ा है। पेरामेडिकल कोर्सिज के दाखिले भी विश्वविद्यालय इस वर्ष करेगा। विश्वविद्यालय के कोर्सों से विद्यार्थियों के लिए नौकरियों व स्वयं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर तकनीकी सलाहकार प्रो. विनोद छोकर, तकनीकी सलाहकार प्रो. संदीप राणा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा व सीडीओई के निदेशक प्रो. खुजान सिंह उपस्थित रहे।

    e-VBAB प्रोजेक्ट अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दाखिला ऑनलाइन कोर्स हिसार ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम्स ओडीएल प्रोग्राम्स गुजविप्रौवि हिसार गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा दाखिला नई कोर्स लिस्ट रोजगारपरक कोर्स विश्वविद्यालय दाखिला 2025 शिक्षा समाचार हरियाणा उच्च शिक्षा हरियाणा एजुकेशन अपडेट हिसार यूनिवर्सिटी एडमिशन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleएक आइडिया से मिल सकते हैं 4 से 25 लाख रुपये तक : कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज
    Next Article भाजपा सरकार ने गरीबों के थाली से छीन लिया सरसों का तेल: कुमारी सैलजा
    Muskan Sheoran

    Related Posts

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    गुजिविप्रोव में ‘कॉमर्स कनेक्ट’ इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    August 23, 2025

    गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम, मेजर डॉ. मोहम्मद अली शाह ने नव आगंतुक विद्यार्थियों को दी प्रेरणा

    August 22, 2025

    नशामुक्त समाज की स्थापना में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : प्रो. नरसी राम बिश्नोईz

    August 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    May 7, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    हिसार, 6 मई:हिसार में युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से एक…

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    जीवन शैली से ह्रदय रोग बढ़ने का खतरा

    July 25, 2022

    गुरुकुल धीरणवास में युवा चरित्र निर्माण शिविर में आयुर्वेद पर हुई चर्चा, विद्यार्थियों की वैदिक सिद्धांतों पर परीक्षा भी आयोजित |

    June 4, 2025

    Amazfit Falcon Smartwatch: Amazfit Falcon बनेगा आपका पर्सनल ट्रेनिंग कोच, 14 दिन के बैटरी बैकअप के  साथ |

    December 1, 2022

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2023 (फेस -2): एक अच्छे डिजिटल रिज्यूमे के लिए लिए पॉजिटिव डिजिटल फुटप्रिंट बहुत जरूरी है – मनमोहन सिंगला

    May 26, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.