Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

    November 10, 2026

    CBSE ने जारी की 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    November 9, 2026

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

      November 10, 2026

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » योग और साइकिल यात्रा से मिला स्वस्थ जीवन का संदेश
    खेल June 22, 2025

    योग और साइकिल यात्रा से मिला स्वस्थ जीवन का संदेश

    Participants practicing yoga during a health and wellness event at CRM Jat College, promoting the message of a healthy lifestyle through yoga and cycling.
    योग और साइकिल यात्रा के माध्यम से सी.आर.एम. जाट कॉलेज में दिया गया स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सी.आर.एम. जाट कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तथा पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 15 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आज विशेष कार्यक्रम स्वरूप स्टेडियम में भारत फिट इंडिया के थीम “सेंस ऑफ साइक्लिंग” को ध्यान में रखकर साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला सह-प्रभारी श्री संजीव शर्मा ने योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा का समन्वय एवं नियंत्रण सुनिश्चित होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ रहना चाहिए।श्री संजीव शर्मा ने भस्त्रिका, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, उज्जायी, बाह्य, भ्रामरी, उद्गीत प्राणायाम तथा ध्यान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित अभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव, अवसाद एवं डिप्रेशन जैसे मानसिक रोगों से भी मुक्त पाता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से फेफड़े स्वस्थ रखने हेतु कपालभाती एवं तंत्रिका तंत्र को क्रियाशील रखने हेतु अनुलोम, उज्जायी व गले के रोगों से लाभ मिलने हेतु उद्गीत एवं भ्रामरी प्राणायाम का विशेष महत्व रहा है योग अभ्यास के माध्यम से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है। इसी संदर्भ में खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में सी.आर.एम. जाट कॉलेज के अंतर्गत “सेंस ऑफ साइक्लिंग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष उपस्थिति प्रतियोगिता ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस साइक्लिंग यात्रा में श्री ईश्वर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भारतीय खेल प्राधिकरण) से श्री राजेश मलिक और हॉकी कोच श्री राजेश मलिक अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को फलाहार के रूप में प्रसाद वितरित किया गया।इस आयोजन के माध्यम से योग एवं साइक्लिंग के समन्वय से स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण-संवर्धनात्मक जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया गया।

    साइक्लिंग: स्वास्थ्य व पर्यावरण की सुरक्षा

    भारत स्वाभिमान हरियाणा के राज्य प्रभारी श्री ईश्वर कुमार आर्य ने साइक्लिंग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइक्लिंग से शरीर की संपूर्ण मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है, जिससे शरीर के प्रत्येक अंग के टॉक्सिन्स बाहर निकलने की प्रक्रिया को भी प्रभावी बनाया जा सकता है। पतंजलि समिति, हिसार के जिला प्रभारी वीरेन्द्र डबला ने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक बाइक्स के उपयोग से शरीर शिथिल हो रहा है और शुद्ध वातावरण में रहना दूभर हो गया है। ऐसे में यदि मानव जीवन को गंभीर खतरे बचाना चाहते हैं, तो लोगों को प्रातः कालीन योग व नियमित साइक्लिंग का प्रयोग करें।

    गरिमामयी उपस्थिति व सहभागिता

    इस आयोजन में 250 से अधिक योग साधकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के निम्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया:

    • श्री ईश्वर कुमार आर्य, राज्य प्रभारी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट

    • डॉ. मुकेश कुमार, जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान

    • वीरेन्द्र डबला, जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति

    • सुनील कक्कड़, महामंत्री, पतंजलि योग समिति, हिसार

    • श्री अजय लालवानी, अध्यक्ष, हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स

    एसोसिएशन, देवकनियाँ भारती, राज्य कोषाध्यक्ष, मंगराम कस्वां, उपाध्यक्ष, संजय नगर, राजकुमार, योगाचार्य, राजेंद्र मलिक, सुरेन्द्र यादव, रतनलाल (आर्य नगर), सुरेश पूनिया, रतन राजबीर सिंह, तरुण शर्मा, मोनिका बख्शी, राजेंद्र शास्त्री, राजकुमार, पवन, महावीर यादव, रामस्वरूप यादव, प्राचार्य सत्तू सीन, कृष्णा फौजी, राकेश सहगल, नीरज राठी, युवराज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    खेल प्राधिकरण जीवन में योग पतंजलि योग समिति पर्यावरण संरक्षण"> प्राणायाम फिट इंडिया मूवमेंट भारत स्वाभिमान ट्रस्ट मानसिक स्वास्थ्य योग योग प्रशिक्षण शिविर योग साधक साइक्लिंग यात्रा सामूहिक आयोजन सीआरएम जाट कॉलेज स्वस्थ जीवनशैली स्वास्थ्य जागरूकता हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स हरियाणा समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकैबिनेट मंत्री रणबीर गंगा ने दिया राज्य स्तरीय गुरु दक्ष जयन्ती समारोह के लिए आमंत्रण
    Next Article फार्मेसी कॉलेज फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन, डॉ. सी.पी. गुप्ता बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
    Vishesh Bansal

    Related Posts

    भारत ने चेस ओलंपियाड 2026 में बरकरार रखी नोना गैप्रिंडाश्विली ट्रॉफी

    September 28, 2026

    भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक

    September 26, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    टेक्नोलॉजी
    November 10, 2026

    INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

    भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सूरत द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (Sea Breeze) के…

    CBSE ने जारी की 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    November 9, 2026

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    November 6, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    मेयर प्रवीण पोपली : जनसहयोग से बनेगा स्वच्छ शहर

    April 16, 2025

    हरियाणा नगर निगम चुनाव 2024 बीजेपी ने 9 मेयर प्रत्याशी घोषित किए

    February 14, 2025

    राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिं ह सैनी ने की कई बड़ी घोषणाए

    May 23, 2025

    भजन लाल के शासनकाल में हुआ था समृद्ध हरियाणा का निर्माण :कुलदीप बिश्नोई

    October 7, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.