Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » बच्चोंव साधकों के लिए चार दिवसीय शिविर शुरू मेडिटेशन के साथ सीख रहे विभिन्न कलाए
    June 6, 2025

    बच्चोंव साधकों के लिए चार दिवसीय शिविर शुरू मेडिटेशन के साथ सीख रहे विभिन्न कलाए

    A group of children practicing yoga in a spacious room, with yoga mats and chairs arranged in rows.
    ओशो ध्यान उपवन में मेडिटेशन शिविर का आयोजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओशो ध्यान उपवन में बच्चों व साधकों के लिए दो शिविर धूमधाम से शुरू किए गए। बच्चों ने मेडिटेशन व सेलिब्रेशन शिविर और साधकों ने दि आर्ट ऑफ ब्लिसफुल लिविंग शिविर में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। शिविर में बच्चों ने जहां फन गेम्स का लुत्फ उठाते हुए मेडिटेशन सीखा, वहीं साधकों को तनाव, चिंता व अवसाद से बचने के उपाय बताए गए। सिरसा रोड स्थित ओशो ध्यान उपवन में 8 जून तक चलने वाले इन दो शिविरों में विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे व साधक हिस्सा ले रहे हैं। हिसार से बाहर से आए बच्चों व साधकों के आवास, नाश्तेव भोजन की समुचित व्यवस्था ओशो ध्यान उपवन में ही की गई है। दोनों शिविरों के आयोजक स्वामी संजय व मां सांची ने बताया कि पंजाब से स्वामी चंद्रशेखर, जम्मू से मां प्रियांशी व जयपुर से स्वामी मनीष व मां निशा साधकों व बच्चों को जीवन के विभिन्न आयामों से परिचय करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न संसाधनों की सुलभता के चलते बच्चे मोबाइल फोन या अन्य गैजेट्स में उलझे रहते हैं। इससे उनमें व्याकुलता बढ़ती है और एकाग्रता का अभाव होता जाता है। इसका सीधा प्रभाव उनके स्वास्थ्य व पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों पर पड़ता है। ऐसी स्थिति में मेडिटेशन व सेलिब्रेशन शिविर काफी कारगर है। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों ने मेडिटेशन की क्रियाएं समझी और रोप एडवेंचर, आर्ट एंड क्राफ्ट, ब्रेन जिम, गायन व नृत्य में हिस्सा लिया। इसके साथ ही दूसरे शिविर में साधकों को मन को शांत करने वाली और तनाव व अवसाद को दूर करने वाली ध्यान क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया।

    शिविर के अंतिम दिन बच्चे करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
    चार दिवसीय दोनों शिविर 8 जून तक चलेंगे। शिविर में सीखी गई कलाएं अंतिम दिन बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाएंगी। गुरुग्राम से ज्योति भटेजा अपनी 9 वर्षीय बेटी जिशा व 6 वर्षीय भतीजे जीवांश के साथ इस शिविर में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। इसी भांति रतिया से जसविंद्र अपनी 15 वर्षीय बेटी संजू के साथ इन शिविरों में उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। बेटी संजू ने बताया कि वह अगले वर्ष अपने 12 वर्षीय भाई को भी साथ लेकर आएगी। सिरसा से वंदना मदान भी अपने 9 वर्षीय बेटी सोहा व 9 वर्षीय भतीजी रोहाना के साथ शिविर में पहुंची हैं। सोहा ने बताया कि इस शिविर में काफी कुछ नया सीखने को मिला है। इसी तरह दिग्विजय सिंधु और उनकी 7 वर्षीय पुत्री नूर, भूपेंद्र सिंह और उनकी 10 वर्षीय पुत्री भूमिका भी इन शिविरों का लाभ उठा रहे हैं। इवान, रेहान, माधव, परी, दृष्टिका, अनंत, कैफी, जयवर्धन व निशा सहित काफी संख्या में बच्चे रचनात्मक क्रियाएं सीख रहे हैं और मेडिटेशन करते हुए एकाग्रता का महत्व समझ रहे हैं।

    आत्मविकास ओशो ध्यान उपवन तनावमुक्त जीवन ध्यान अभ्यास ध्यान और सेलिब्रेशन बच्चों का विकास बच्चों का शिविर मेडिटेशन शिविर रचनात्मक गतिविधियां साधकों का शिविर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहिसार नगर निगम द्वारा “वेस्ट टू बेस्ट’ समर कैंप का समापन, बच्चों की क्रिएटिविटी ने मोहा मन
    Next Article हाथों में तिरंगा, फौलादी इरादा… जब चिनाब ब्रिज पर पीएम मोदी का दिखा ऐसा अंदाज
    Muskan Sheoran

    Related Posts

    11 मई को ओशो ध्यान उपवन में धूमधाम से मनाई जाएगी महात्मा बुद्ध पूर्णिमा

    May 7, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    भाजपा जा रही है कांग्रेस की सरकार आ रही है : राड़ा

    September 17, 2024

    सांसद बनने पर महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा मेरा फोकस : नैना चौटाला

    May 22, 2024

    निधि कलेक्शन ने मोज़ेक इवेंट्स फेस्टहोलिक 1.0 शॉपिंग प्रदर्शनी हिसार में महिलाओं के डिज़ाइनर परिधानों का प्रदर्शन किया

    December 21, 2022

    IIT-JAM 2024 पंजीकरण शुरू, परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को

    September 8, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.