शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हिसार द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान की शुरुआत रविवार 16-17 चौंक से हिन्द पार्क में हुई। इस अवसर पर मेयर प्रवीन पोपली ने पौधारोपण कार्यक्रम में विविध प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा और शहरवासियों से अधिक से अधिक पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने।
प्रत्येक नागरिक लगाए एक पौधा, उसकी करें देखभाल:
पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर प्रवीन पोपली ने कहा कि यदि हर नागरिक संकल्प ले कि वह कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी पूरी जिम्मेदारी से देखभाल करे, तो हमारा शहर न केवल स्वच्छ और सुंदर बनेगा, बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने यह संकल्प लिया है कि शहर में 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
जलवायु परिवर्तन से निपटने में हरियाली ही सबसे बड़ा समाधान:
मेयर पोपली ने जलवायु परिवर्तन को मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती में से एक बताया। उन्होंने कहा कि तापमान वृद्धि, बेमौसम बारिश, और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र व्यावहारिक और प्रभावशाली उपाय है। उन्होंने सभी स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की।
15 हजार पौधे लगाएगा नगर निगम:
मेयर ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा पूरे शहर में 15,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को हिन्द पार्क से की गई इस मुहिम की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे जिन प्रयासों में निगम की ओर से शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
जनभागीदारी से ही सफल होगा पर्यावरण बचाओ अभियान:
मेयर प्रवीन पोपली ने कहा कि केवल सरकारी या नगर निगम की पहल से ही शहर में हरियाली नहीं लाई जा सकती, इसके लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है।
हरियाणा के लिए उदाहरण बन सकता है हिसार:
कार्यक्रम के अंत में मेयर ने कहा कि यदि हिसार के नागरिक इस पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बना जाएं, तो यह शहर न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बन सकता है। उन्होंने बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत समाज के हर वर्ग से इसमें भागीदारी निभाने और आने वाले दिनों में भी एक पौधा, एक घर और एक जिम्मेदारी सुनिश्चित करने को कहा।
