Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारत ने पहले T20I में दक्षिण अफ्रीका को हराया।

    December 10, 2025

    पहला T20I प्रीव्यू: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका।

    December 9, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025

      प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

      September 1, 2025

      दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

      August 26, 2025

      लोकतंत्र, जनसांख्यिकी लाभ और कुशल कार्यबल भारत की सबसे बड़ी ताकत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

      August 26, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025

      वन टू चा चा चा: मोशन पोस्टर रिलीज़, फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में!

      December 6, 2025

      Realme P4x भारत में 7000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ

      December 4, 2025

      भारत में लॉन्च हुआ Redmi 15 C, 6000mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 6300 चिप के साथ

      December 3, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » मन की बात: पीएम मोदी ने लोकतंत्र, महाकुंभ और ISRO पर चर्चा की
    राजनीति January 21, 2025

    मन की बात: पीएम मोदी ने लोकतंत्र, महाकुंभ और ISRO पर चर्चा की

    नरेंद्र मोदी के हिसार दौरे की तैयारी करते प्रशासनिक अधिकारी रैली स्थल पर
    रैली स्थल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। लेकिन इस बार 26 जनवरी की वजह से इसे पहले प्रसारित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने मन की बात के जरिए लोकतंत्र और महाकुंभ पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुंभ में किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं है “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ में लोकतंत्र, महाकुंभ और ISRO पर चर्चा करते हुए।”

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 19 जनवरी को देशवासियों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संविधान, मुहाकुंभ मेला और इसरो के नए प्रोजेक्ट स्पेस डॉकिंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। अपने मन की बात में शुरुआत में उन्होंने कहा कि गों ने एक बात नोटिस की होगी कि हर बार मन की बात महीने की आखिरी रविवार को होती है, लेकिन इस बार हम एक सप्ताह पहले चौथे रविवार के बजाय तीसरे रविवार को ही मिल रहे हैं। इसकी वजह ये है कि अगले सप्ताह रविवार के दिन ही गणतंत्र दिवस है, मैं सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। इस बार का ‘गणतंत्र दिवस’ बहुत विशेष है।

    ये भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस वर्ष संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया। बता दें कि मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। मन की बात 25 जनवरी को है राष्ट्रीय मतदाता दिवस गणतंत्र दिवस’ से एक दिन पहले 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। ये दिन इसलिए अहम है, क्योंकि इस दिन ‘भारतीय निर्वाचन आयोग’ की स्थापना हुई थी।

    हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान में हमारे चुनाव आयोग को, लोकतंत्र में लोगों की भा गीदारी को, बहुत बड़ा स्थान दिया है। भारत लोकतंत्र की मां है। चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं। महाकुंभ मेला दिव्य और अलौकिक है: पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ का उत्सव विविधता में एकता का उत्सव है। कुंभ की परंपरा भारत को एक सूत्र में बांधती है। यहां कोई भेदभाव नहीं है। हर कोई एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। स्नान करते हैं। संगम की रेती पर पूरे भारत के, पूरे विश्व के लोग जुटते हैं। हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में कहीं भी कोई भेदभाव नहीं, जातिवाद नहीं।

    ‘कुंभ’, ‘पुष्करम’ और ‘गंगा सागर मेला’ हमारे ये पर्व, हमारे सामाजिक मेल जोल को, सद्भाव को, एकता को बढ़ाने वाले पर्व हैं। उन्होंने कहा कि गंगासागर मेला सद्भाव, एकता को बढ़ाता है। कुंभ का आयोजन हमें ये भी बताता है कि कैसे हमारी परम्पराएं पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती हैं। उत्तर से दक्षिण तक मान्यताओं को मानने के तरीके एक जैसे ही हैं। एक तरफ प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है, वैसे ही दक्षिण भू- भाग में गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा और कावेरी नदी के तटों पर पुष्करम होते हैं। पीएम मोदी ने इसरो को दी बधाई : साल 2025 की शुरुआत में ही भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

    आज मुझे ये बताते हुए गर्व है कि एक भारतीय स्पेसटेक स्टार्टअप बेंगलुरू के पिक्सेल ने भारत का पहला निजी सैटेलाइट कांस्टेलेशन-फायर-फ्लाई, सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। ये सफलता हमारे निजी स्पेस सेक्टर की बढ़ती ताकत और इनोवेशन का प्रतीक है। मैं इस उपलब्धि के लिए पिक्सेल की टीम, इसरो, और इन-स्पेस को पूरे देश की ओर से बधाई देता हूं। टियर-2 और टियर-3 शहरों के स्टार्टअप ने कर दिया कमाल: पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही स्टार्टअप इंडिया के 9 साल पूरे हुए हैं। हमारे देश में जितने स्टार्टअप्स 9 साल में बने हैं। उनमें से आधे से ज्यादा टियर 2 और टियर 3 शहरों से हैं। जब यह सुनते हैं तो हर हिन्दुस्तानी का दिल खुश हो जाता है। कहने का मतलब ये हुआ कि हमारा स्टार्टअप कल्चर बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है।

    ISRO प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज महाकुंभ महाकुंभ स्पेसटेक स्टार्टअप बेंगलुरू
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदिल्ली चुनाव: सीएम सैनी ने हरियाणा नेताओं संग बनाई रणनीति
    Next Article नारायणगढ़ में बागवानी महाविद्यालय और हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगेगा: सीएम सैनी
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025

    गाँव हरिता में 30 नवम्बर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जाँच

    November 29, 2025

    ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

    September 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    टेक्नोलॉजी
    December 10, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ श्री सत्य नडेला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारत ने पहले T20I में दक्षिण अफ्रीका को हराया।

    December 10, 2025

    पहला T20I प्रीव्यू: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका।

    December 9, 2025

    Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

    December 9, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    गुजविविप्रो के बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के तीन विद्यार्थी चयनित

    July 4, 2025

    पाहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत, आतंकवादियों ने सेना-पुलिस वर्दी में की फायरिंग

    April 22, 2025

    गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित, 300 से अधिक ओपीडी का लाभ

    March 20, 2025

    प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा काफी मजबूत, सभी सीटों पर जीत तय : सुभाष बराला

    May 20, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2025 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.