Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का उद्घाटन, सीएम योगी बोले आतंकवाद को पूरी तरह कुचलना ही समाधान
    May 11, 2025

    ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का उद्घाटन, सीएम योगी बोले आतंकवाद को पूरी तरह कुचलना ही समाधान

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट के उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए, पीछे ब्रह्मोस मिसाइलें।
    लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का उद्घाटन, सीएम योगी ने कहा - आतंकवाद को पूरी तरह कुचलना ही समाधान।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से लखनऊ में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल उत्पादनयूनिट का उद्घाटन कर दिया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेता मौजूद रहे।

    इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा

    “आपने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की एक झलक देखी होगी। अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान के लोगों से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के बारे में पूछिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि आगे से आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी। आतंकवाद की समस्या का समाधान तब तक नहीं हो सकता है, जब तक हम इसे पूरी तरह से कुचल नहीं देते। आतंकवाद को कुचलने के लिए हम सभी को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक स्वर में लड़ना होगा। आतंकवाद कभी भी प्यार की भाषा नहीं अपना सकता। उसे उसी की भाषा में जवाब देना होगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है।” बता दें कि उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे में छह नोड्स शामिल हैं, जिनमें लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और चित्रकूट है। इसका लक्ष्य रक्षा उत्पादन में बड़ेनिवेश को आकर्षित करना है। तमिलनाडु के बाद उत्तर प्रदेश दूसरा राज्य है, जिसने एक समर्पित रक्षा गलियारा स्थापित किया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा उत्पादन में उसकी भूमिका को और मजबूत करता है।

    लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल फैसिलिटी का उद्द्घाटन

    दरअसल, लखनऊ में नई ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन फैसिलिटी शुरू हुई है, जो भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता को मजबूत करेगी। यह यूनिट प्रतिवर्ष 80 से 100 ब्रह्मोस मिसाइलें बनाएगी। 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस यूनिट में ब्रह्मोस मिसाइल बनाई जाएगी, जो 290-400 किमी की रेंज और 2.8 मैक की गति से सटीक हमला कर सकती है। यह मिसाइल भारत के डीआरडीओ और रूस के एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया के संयुक्त उद्यम, ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा विकसित की गई है। इसे जमीन, समुद्र या हवा से लॉन्च किया जा
    सकता है और यह “फायर एंड फॉरगेट” सिस्टम पर काम करती है।

    लखनऊ में बनेंगी मिसाइल

    इसके अलावा, यूनिट हर वर्ष 100 से 150 अगली पीढ़ी की ब्रह्मोस मिसाइलें भी बनाएगी। अधिकारियों के अनुसार, ये नए संस्करण एक वर्ष के भीतर डिलीवरी के लिए तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा, अगली पीढ़ी की मिसाइल का वजन 2,900 किग्रा से घटाकर 1,290 किग्रा किया गया है और इसकी रेंज 300 किमी से अधिक होगी। इससे सुखोई जैसे लड़ाकू विमान, जो अभी एक मिसाइल ले जाते हैं, तीन मिसाइलें ले जा सकेंगे।

    साढ़े तीन साल में बना यूनिट

    यह यूनिट 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित रक्षा औद्योगिक गलियारे का एक महत्वपूर्णहिस्सा है। 2021 में इसका शिलान्यास हुआ था और उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए 80 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करवाई थी। यह यूनिट मात्र साढ़े तीन साल में बनकर तैयार हुई है।

    शामिल हैं ये शहर

    बता दें कि उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे में छह नोड्स शामिल हैं, जिनमें लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और चित्रकूट है। इसका लक्ष्य रक्षा उत्पादन में बड़ेनिवेश को आकर्षित करना है। तमिलनाडु के बाद उत्तर प्रदेश दूसरा राज्य है, जिसने एक समर्पित रक्षा गलियारा स्थापित किया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा उत्पादन में उसकी भूमिका को और मजबूत करता है

    अगली पीढ़ी की मिसाइल आत्मनिर्भर भारत उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारा ऑपरेशन सिंदूर डीआरडीओ ब्रह्मोस एयरोस्पेस ब्रह्मोस मिसाइल ब्रह्मोस यूनिट भारत रक्षा शक्ति मिसाइल निर्माण योगी आदित्यनाथ रक्षा उत्पादन रक्षा क्षेत्र निवेश राजनाथ सिंह लखनऊ
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleडॉ. कमल गुप्ता ने किया ऐतिहासिक अग्रोहा टीले का दौरा, पुरातात्विक उत्खनन को बताया गौरव का प्रतीक
    Next Article हरियाणा में डॉक्टरों और कर्मियों की छुट्टियां पर बड़ा फैसला, सरकार ने जारी किया नया आदेश
    Varsha Sharma

    Related Posts

    हिसार में स्थापित हुआ स्वावलंबन केंद्र, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का प्रशिक्षण

    August 22, 2025

    हरियाणा के सीएम ने रोहतक में किया ध्वजारोहण

    August 16, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएसएफ जवान सम्मानित

    August 7, 2025

    स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर क्षेत्र की चिंतन बैठक आयोजित, स्वदेशी के प्रति जागृति लाने पर हुआ मंथन

    August 4, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत

    December 7, 2024

    Realme ने भारत में लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन Realme 9i 5G; जानिए कीमत और फीचर्स

    August 18, 2022

    हरियाणा में 24 से 31 अक्टूबर तक होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल |

    August 29, 2025

    विकसित भारत 2047 स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन सम्मेलन

    February 7, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.