Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM में “ Meesho इकोसिस्टम: टूल्स, ट्रेंड्स और ट्रायम्फ्स” पर सेमिनार आयोजित होगा |

    September 9, 2025

    HiDM में Mastering Amazon Marketplace: From Seller Onboarding to Business Growth पर सेमिनार आयोजित होगा |

    September 8, 2025

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित |

    September 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025

      प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

      September 1, 2025

      दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

      August 26, 2025

      लोकतंत्र, जनसांख्यिकी लाभ और कुशल कार्यबल भारत की सबसे बड़ी ताकत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

      August 26, 2025

      कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

      August 24, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      रक्तसेतु” ऐप का शुभारंभ, 22 जुलाई को होगा रक्तदान शिविर हिसार में ‘एक कदम ज़िंदगी की ओर’ संस्था की नई पहल

      July 19, 2025

      गुजविप्रौवि वेस्टर्नसिडनी यूनिवर्सिटी, आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर संचालित करेगा कोलेबोरेटिव डिग्री प्रोग्राम

      July 18, 2025

      गुजविविप्रो के बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के तीन विद्यार्थी चयनित

      July 4, 2025

      दोपहिया वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स नितिन गडकरी ने खबर को बताया गलत

      June 26, 2025

      हकृवि में विश्व साईकिल दिवस के उपलक्ष्य में साईकिल रैली का आयोजन |

      June 2, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » तिरुपति धाम में गोपुरम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विधि विधान से शुर
    हिसार न्यूज August 18, 2025

    तिरुपति धाम में गोपुरम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विधि विधान से शुर

    तिरुपति धाम में आयोजित गोपुरम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान श्रद्धालु और विद्वान पुजारी समूह फोटो में।
    तिरुपति धाम में गोपुरम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विधि विधान से आरंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • मृदाहरण व अंकुरार्पण के साथ तिरुपति धाम में गोपुरम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुर

    उत्तर व दक्षिण भारतीय संस्कृति में सामंजस्य स्थापित करने वाले श्री तिरुपति बालाजी धाम में पूरे विधि विधान से गोपुरम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव की शुरूआत दक्षिण भारतीय पूजा पद्धति के अनुसार मृदाहरण, अंकुरार्पण एवं वास्तुहोम के साथ हुई। विभिन्न क्षेत्रों से उमड़ेश्रद्धालुओं ने पूजा व आराधना में पूरी आस्था के साथ हिस्सा लिया। गोपुरम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव परम पद प्राप्त जगद्गुरु त्रिदंडी जीयर स्वामी श्री देवनारायणाचार्य जी महाराज के कृपा पात्र अन्नत श्री विभूषित सर्वश्री नारायणाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में शुरू हुआ। यज्ञशाला प्रवेश, मानोन्मान शांति होम व कुंभ कलश आदि की स्थापना एवं यज्ञशाला आराधन का विधान पूरा करके इष्ट की आराधना की गई। 19 अगस्त को प्रात: कलशों से श्रीभगवान का अभिषेक और सायं नयनोन्मिलन, शयनाधिवास व प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 20 अगस्त को महासंप्रोक्षण व सात्तुमुरै तीर्थ प्रसाद का विधान रहेगा। 20 अगस्त को ही नंदोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा और सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। अग्रोहा रोड पर लांदड़ी टोल प्लाजा के पास स्थापित श्री तिरुपति धाम में 71 फुट ऊंचा दिव्य व भव्य गोपुरम दक्षिण भारतीय मूर्तिशिल्प और श्रद्धा का जीवंत उदाहरण है। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से सुशोभित और नक्काशीयुक्त गोपुरम देखकर सभी श्रद्धालु अनायास ही नतमस्त हो गए। यह गोपुरम कई किलोमीटर दूर से दिखाई देता है। इससे श्री तिरुपति धाम की शोभा में चार चांद लग गए हैं। दक्षिण भारतीय मंदिरों में गोपुरम का विशेष महत्व है। गोपुरम न केवल मंदिर का प्रवेश द्वार होता है बल्कि वास्तुकला, संस्कृति और धार्मिक महत्व का प्रतीक भी होता है। गोपुरम को इष्टदेव के चरण माना जाता है। भक्त भगवान के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। देखा जाए तो गोपुरम आध्यात्मिकता के संगम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    गोपुरम का बहुआयामी महत्व

    गोपुरम मंदिर का भव्य प्रवेश द्वार होता है और इसका बहुआयामी महत्व है। धर्म ग्रंथों में इस प्रवेश द्वार को मुक्ति का मार्ग कहा गया है। यह माना जाता है कि गोपुरम संसार से पवित्रता की ओर लेकर जाता है। इसकी भव्यता और मूर्तिशिल्प विनम्रता उत्पन्न करते हैं। गोपुरम पर उकेरी गई मूर्तियां विभिन्न धार्मिक गाथाओं का स्मरण करवाती हैं। देखा जाए तो गोपुरम केवल कला प्रतीक नहीं बल्कि यह भक्तों की आध्यात्मिक यात्रा का प्रथम चरण है। यह श्रद्धालुओं को स्मरण करवाता है कि संसार से ईश्वर तक की यात्रा श्रद्धा, विनम्रता और भक्ति से ही संभव है।

    अंकुरार्पण गोपुरम तिरुपति धाम तिरुपति बालाजी दक्षिण भारतीय मंदिर धार्मिक आयोजन नंदोत्सव प्राण प्रतिष्ठा वास्तुहोम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleज्योत का प्रकाश करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है : कौशिक
    Next Article इसे ही जलवा कहते हैं, मैदान पर उतरे बिना ही नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में मारी एंट्री
    Jatin Theri

    Related Posts

    नगर निगम ने स्मॉल वंडर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |

    August 29, 2025

    हरियाणा शहर में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर |

    August 29, 2025

    हिसार में ‘‘से नो टू प्लास्टिक’’ जागरूकता कार्यक्रम |

    August 29, 2025

    गुजविप्रौवि में चल रहे ई-शिखर सम्मेलन में प्रतिभागियो ने दिखाई प्रतिभा

    August 26, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    September 9, 2025

    HiDM में “ Meesho इकोसिस्टम: टूल्स, ट्रेंड्स और ट्रायम्फ्स” पर सेमिनार आयोजित होगा |

    “द मेशो इकोसिस्टम: टूल्स, ट्रेंड्स और ट्रायम्फ्स” विषय पर सेमिनार हिसार इंस्टिट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग…

    HiDM में Mastering Amazon Marketplace: From Seller Onboarding to Business Growth पर सेमिनार आयोजित होगा |

    September 8, 2025

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित |

    September 1, 2025

    खेलों से जीवन में लाएं अनुशासन और समर्पण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    बढ़ा दिल: अर्थ, कारण और लक्षण

    July 29, 2022

    भारत में सिविल इंजीनियरिंग के लिए 10 कॉलेज

    May 4, 2023

    राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2025: हरियाणा की पंचायतों को 368 करोड़ रुपये की सौगात

    April 24, 2025

    हिसार में शीर्ष जिम: हिसार के फिटनेस केंद्र

    August 1, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2025 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.