Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » जेईई एडवांस में हिसार के होनहारों की चमक: सावित्री जिंदल ने किया सम्मानित |
    हिसार न्यूज June 10, 2025

    जेईई एडवांस में हिसार के होनहारों की चमक: सावित्री जिंदल ने किया सम्मानित |

    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिसार के होनहारों ने जेईई एडवांस में रचा इतिहास, सावित्री जिंदल ने किया सम्मानित

    हिसार के तीन प्रतिभाशाली छात्रों ने जेईई एडवांस जैसी प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर न केवल जिले, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सक्षम जिंदल ने ऑल इंडिया रैंक 2, गौरव पाहवा ने 54वीं रैंक और केशव बंसल ने 62वीं रैंक प्राप्त कर शिक्षा जगत में इतिहास रच दिया है। इन तीनों होनहारों को सोमवार को जिंदल हाउस में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में उद्योगपति और समाजसेविका सावित्री जिंदल ने तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह क्षण पूरे हिसार के लिए गर्व का विषय है।

    सावित्री जिंदल ने कहा, “सक्षम, गौरव और केशव ने यह सिद्ध कर दिया है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इनकी सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देगी कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।”

    सम्मान समारोह के दौरान छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, कोचिंग संस्थान और खुद की सतत मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी लगन और ईमानदारी से काम करते रहेंगे ताकि देश और समाज के लिए कुछ बड़ा योगदान दे सकें।

    सावित्री जिंदल ने छात्रों को तिरंगा भेंट करते हुए भावुक और प्रेरणादायक संदेश दिया – “यह तिरंगा सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। अब तुम्हारा कर्तव्य है कि तुम इस तिरंगे को और ऊंचाइयों तक ले जाओ।”

    समारोह में छात्रों के अभिभावक—डॉ. उमेश जिंदल, डॉ. अनीता जिंदल, प्रवीण पाहवा, हर्षलता पाहवा, अनिल बंसल और सीमा बंसल—विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के अनेक प्रमुख गणमान्य नागरिकों ने भी समारोह में भाग लिया, जिनमें शकुंतला राजलीवाला, सतल राजलीवाला, जगदीश जिंदल, पार्षद संजय डालमिया, राधेश्याम अग्रवाल सहित अन्य शामिल थे।

    हिसार के इन होनहारों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि समर्पित परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

    Education Excellence Hardworking Students Haryana Talent Hisar Education News Hisar Toppers JEE Advanced 2025 JEE Rank Holders Savitri Jindal Student Felicitation Youth Achievement छात्र सम्मान समारोह जेईई एडवांस 2025 जेईई टॉपर्स युवाओं की प्रेरणा शिक्षा में उत्कृष्टता सावित्री जिंदल हरियाणा शिक्षा उपलब्धि हिसार प्रतिभा सम्मान हिसार समाचार होनहार छात्र
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री सैनी ने हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट सेवा का किया शुभारंभ |
    Next Article कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने आदमपुर के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश|
    Divya Aggarwal

    Related Posts

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025

    गाँव हरिता में 30 नवम्बर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जाँच

    November 29, 2025

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित |

    September 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ होगी होली 2026 में रिलीज़ |

    October 22, 2025

    आदमपुर के लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी – कुलदीप बिश्नोई

    April 10, 2025

    स्वदेशी मेले में नींबू चम्मच दौड़ और भाषण प्रतियोगिता ने किया धमाल!

    December 29, 2024

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2022: सेमिनार में अनीश जांगड़ा द्वारा बताए गए इंस्टाग्राम से कमाई के अलग-अलग तरीके

    August 4, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.