Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया वन महोत्सव 2025 का शुभारंभ, चंडीगढ़ में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे
    राजनीति July 5, 2025

    राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया वन महोत्सव 2025 का शुभारंभ, चंडीगढ़ में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे

    Governor Gulab Chand Kataria planting a sapling during the inauguration of Van Mahotsav 2025 in Chandigarh with officials and security personnel.
    राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में वन महोत्सव 2025 का शुभारंभ करते हुए पौधारोपण किया।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को ‘गुलाब’ एवं ‘हरियाणा सिविल सचिवालय परिसर’ में पौधा लगाकर ‘वन महोत्सव 2025’ के तहत मेगा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण हेतु सरकार की इस पहल को अपनाएं और राज्यपाल ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं। धरती पर जितने अधिक पेड़ होंगे, वातावरण उतना ही स्वच्छ व सुरक्षित होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और वृक्षारोपण जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाए। राज्यपाल कटारिया ने बताया कि इस विशेष वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य चंडीगढ़ की पर्यावरणीय गुणवत्ता को बेहतर बनाना और शहर में हरियाली को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत चंडीगढ़ के 253 स्थलों पर कुल एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। हरियाणा एवं पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय परिसर में लगभग 300 पौधे रोपित किए गए। इस अभियान में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं सुरक्षाबल के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रमुख सचिव वीरेन्द्र सिंह खैरा, मुख्य वन संरक्षक श्री नरेश कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, सीआईएसएफ इकाई के कमांडेंट श्री तरूण पवार और सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में चंडीगढ़ वन विभाग और सीआईएसएफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वन विभाग द्वारा प्रदत्त औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में सीआईएसएफ कर्मियों ने बढ़-चढ़कर उत्साह से पौधारोपण में भाग लिया और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी संभाली।

    हरियाली के लिए सामूहिक संकल्प
    राज्यपाल ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानें, बल्कि इसे एक सामूहिक संकल्प के रूप में अपनाएं। उन्होंने कहा कि आगे चलकर यह सुनिश्चित किया जाए कि लगाए गए पौधों की उचित देखभाल हो। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी जिम्मेदारियों से दूर नहीं भागना चाहिए, बल्कि निष्ठा पूर्वक इसे निभाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने हरियाली की शपथ ली। इस अवसर पर एक विशेष फोटो प्रदर्शनी (हाइलाइट्स स्टोरी) भी जोड़ा गया था जिसमें—

    अगले चरण में स्कूल और कॉलेज भी होंगे शामिल :
    वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वृक्षारोपण के अगले चरण में शहर के स्कूलों और कॉलेजों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि युवाओं में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव विकसित किया जा सके। इस हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    समापन पर सभी ने ली हरियाली की शपथ :
    कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। यह शपथ सभी को प्रेरित करेगी कि वे पौधारोपण को सतत प्रयास में बदलें।

    वृक्षारोपण अभियान की मुख्य बातें

    • कुल 253 स्थलों पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे

    • सचिवालय परिसर में 300 पौधों का रोपण

    • राज्यपाल ने की पहल, अधिकारियों और सुरक्षा बल ने निभाई भागीदारी

    • अभियान में स्कूलों, कॉलेजों और पार्कों को भी जोड़ा जाएगा

    • वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने का उद्देश्य

    गुलाब चंद कटारिया चंडीगढ़ समाचार ताजा खबरें पर्यावरण संरक्षण"> पौधारोपण अभियान वन महोत्सव 2025 वन विभाग हरियाली अभियान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगुजविविप्रो के बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के तीन विद्यार्थी चयनित
    Next Article तिरुपति धाम में 8 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव
    Vishesh Bansal

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    SSC परीक्षा कैलेंडर 2023 घोषित: CHSL, MTS और SI के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी

    April 28, 2023

    राइजिंग पर्सनैलिटी अवार्ड 2023: RSN एक्सप्रेस के साथ उत्कृष्टता का जश्न मनाएं

    August 29, 2023

    जयपुर- शाही विरासत संस्कृति के लिए जाना जाने वाला गुलाबी शहर

    November 16, 2022

    परीक्षा पे चर्चा 2024 पंजीकरण करें; भारत के माननीय प्रधान मंत्री के साथ बातचीत करने का मौका

    January 2, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.