हिसार। नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर हिसार में एक भव्य और अनोखे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। Electro Dance Bhajan (EDB) और Malik Toyota के संयुक्त तत्वावधान में 31 दिसंबर 2025 को रात 8:00 बजे से Tulip Resorts, Hisar में “Bhajan Clubbing (भजन क्लबिंग) – NYE 2026” का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें भक्ति और आधुनिक संगीत का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। वहीं युवाओं के बीच लोकप्रिय DJ Punk और Sare Pardhan Band भी मंच पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
इस आयोजन की परिकल्पना Sazal Jain द्वारा की गई है, जिसे Electro Dance Bhajan (EDB) के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस भव्य आयोजन में Kalyan Jewellers, Saraswati Gold Souk, Perfect Plate Caterers & Wedding Planner, Astro Praduman, Waffle House, Joy Events, The Wedding Studio, Designer Desk, Dalmia Ethnics, GRL Engineers सहित अनेक प्रतिष्ठित ब्रांड्स और संस्थानों का सहयोग प्राप्त है।
वहीं कार्यक्रम के समर्थक (Supporters) के रूप में CDM Fabrications, All in Digi, MWM – Malik Wedding Mall, Futureworx Entertainment, Pradeep Art Group, HiDM – Hisar Institute of Digital Marketing, On Take Water, Fragrance Booth, Posh Vibes India (by Raja Events) एवं Green City (Sector 36–39, Hisar) कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।
वहीं मीडिया सहयोग में HR 20 News, RSN Express, Khabar Fast, HN 24 News, खबर हरियाणा, पाठक पक्ष, Yellow Mike, Sahara News 24, HKN, सहित कई प्रमुख मीडिया संस्थान जुड़े हुए हैं।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम भक्ति, संगीत और आधुनिक क्लबिंग का ऐसा संगम होगा, जो हिसार के लिए एक नया अनुभव साबित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग को नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है और साथ ही ये एक नयी पहल की शुरुआत है, जिससे कि नए साल की शुरुआत भक्ति, संगीत और सकारात्मक सोच के साथ हो सके।
