Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा काफी मजबूत, सभी सीटों पर जीत तय : सुभाष बराला
    राजनीति May 20, 2024

    प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा काफी मजबूत, सभी सीटों पर जीत तय : सुभाष बराला

    सुभाष बराला
    सुभाष बराला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • 21 मई तक हर घर मोदी जी की राम राम व वोटर पर्चियां पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
    • हुड्डा ने पुत्रमोह में किया कांग्रेस का बंटाधार, केवल मजबूती का दावा कर रहे, जीत का नहीं

    Hisar Lokhsabha Election 2024 :भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दावा किया है कि राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अपने कार्यक्रमों में केवल मजबूती का दावा कर रहे हैं लेकिन जीत का दावा नहीं कर रहे, जिससे साबित होता है कि कांग्रेेस ने हार मान ली है।
    सुभाष बराला रविवार सायं भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग चरणों में काम करती है। इसके तहत संगठनात्मक व्यवस्था चलाना, उम्मीदवारों का प्रचार—प्रसार करना, भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा बड़ी रैलियों से लेकर छोटे-छोटे अभियान शामिल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मुख्यत: दो स्टार प्रचार है। इनमें एक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है जो गरीब कल्याण की योजनाएं चलाते हुए देेश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ पार्टी को मजबूती दे रहे हैं। दूसरा स्टार प्रचारक बूथ का अध्यक्ष व कार्यकर्ता हैं, जो घर-घर जाकर जनता को जागरूक कर रहे हैं और अधिक से अधिक मतदान की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 11 व 12 मई को कार्यकर्ताओं में बूथ स्तर पर अभियान चलाया व जनता सेे संपर्क किया। उन्हें खुशी है कि बूथ के स्टार प्रचारकों ने इस अभियान के तहत प्रदेश के 19 हजार 879 बूथों में से साढ़े 16 हजार पर संपर्क अभियान चलाया। बाद में दो दिनों में बचे हुए बूथों पर भी वे गए। इसके अलावा 19 हजार 879 बूथों में से 14 हजार 309 बूथों पर बैठकें आयोजित करके पार्टी को मजबूती देने का काम किया गया। इस अभियान का फायदा ये हुआ कि हर घर व हर वोटर तक पार्टी की चर्चा हुई।

    सुभाष बराला
    सुभाष बराला

    सुभाष बराला ने बताया कि पार्टी संगठन ने अब एक और निर्णय लिया है कि 21 मई तक बूथ के प्रचार हर घर तक मोदी जी की राम राम के साथ-साथ वोटर पर्ची पहुंचाएंगे। इस दौरान अलग—अलग टीमें युवा, महिला, किसान व अन्य वर्गों से मिलेंगी और राम राम के साथ उन्हें अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हरियाणा में हुई रैलियों से ऐसा वातावरण बन गया है कि प्रदेशवासी सभी 10 सीटें भाजपा को देने को आतुर है। एक सवाल के जवाब में सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा केवल अपनी पार्टी की मजबूती का दावा कर रहे हैं, जीत का दावा नहीं कर रहे। उन्होंने पुत्रमोह में पूरी कांग्रेस का बंटाधार कर दिया है। आज ही सुर्खियों में है कि पार्टी की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी व श्रुति चौधरी को कार्यक्रमों की सूचना तक नहीं दी जाती, चौ. छोटूराम के नाती किसी गलती व गलतफहमी की वजह से कांग्रेस में चले गए थे, उन्हें भी हुड्डा ने ठिकाने लगा दिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सैलजा चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी लेकिन अपना कांटा निकालने के लिए उन्हें भी चुनाव में धकेल दिया गया। हाल ही में टोहाना में हुई घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि हमारे कार्यक्रम से पहले हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था और इसमें कुछ लोगों ने व्यवधान डाला, जिसे जनता ने अच्छी तरह से देखा है, अब जनता ही ऐसे लोगों का इलाज करेगी।
    भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कई संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी सुनित पहल को पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें शामिल किया और स्वागत किया। पत्रकार सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन शर्मा, मनदीप मलिक, राजेन्द्र सपड़ा, रविन्द्र रॉकी, अमर पातड़, अनिल ग्रेवाल भी मौजूद रहे।

    hisar Hisar Lokhsabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी सुभाष बराला
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleउकलाना क्षेत्र का दौरा करके भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने जुटाया समर्थन
    Next Article कांग्रेस भुगत रही अपने गलत नतीजोें का अंजाम, अभी बहुत कुछ बाकी : रणजीत सिंह
    Arju Poonia

    Related Posts

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थान

    June 30, 2022

    Realme C67 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च; कीमत और विशिष्टता

    December 14, 2023

    अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

    December 16, 2024

    वन प्लस 10 प्रो सेकेंड-जेनरेशन हैसलब्लैड कैमरा के साथ भारत में लॉन्च; कीमत और विशिष्टताओं को जानें

    April 1, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.