Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग को दिया उसका हक, पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ : रणबीर गंगवा
    राजनीति May 22, 2024

    भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग को दिया उसका हक, पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ : रणबीर गंगवा

    रणबीर गंगवा
    रणबीर गंगवा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • कांग्रेस सरकार के समय पिछड़ा वर्ग के हितों पर किया गया जमकर कुठाराघात
    • कांग्रेस उम्मीदवार के साथ कांग्रेसी ही नहीं, लाखों मतों से जीत हासिल करेंगे रणजीत सिंह

    Hisar Lokhsabha Election 2024 : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग समाज को उसका हक दिया है। इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय पिछड़ा वर्ग के हितों पर जमकर कुठाराघात किया गया।
    रणबीर गंगवा भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज जन्मजात स्किल्ड है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को उसके हितों पर कुठाराघात किया। कांग्रेस शासन के समय पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी पदों पर समाज के युवाओें को नौकरियां देने की बजाय कुछ ही युवकों को लगाया जाता था। बाद में पद खाली छोड़कर टिप्पणी लिख दी जाती थी कि योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण पद खाली छोड़े जा रहे हैं। उन्होेंने कहा कि जो समाज जन्मजात स्किल्ड है, उसमें योग्य उम्मीदवारों की कमी कैसे हो सकती है।
    रणबीर गंगवा ने कहा कि वर्ष 2014 में मनोहर लाल के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग को उसका पूरा हक दिया। भाजपा सरकार ने समाज के युवाओं को पूरी नौकरियां दी और जहां भी समाज का हक बनता था, वो दिया। यही कारण है कि पिछड़ा वर्ग समाज पूरी तरह से भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि हिसार सहित राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार मजबूत स्थिति में है और हम सभी 10 सीटें जीतेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग सभी सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं लेकिन उनको उम्मीदवार ही नहीं मिले। कई दिनों की जूतमपैजारी के बाद आनन-फानन में टिकटें बांटी गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक हरियाणा में आकर एसवाईएल का पानी लाने की बात करते हैं जबकि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार है, जो पानी दे नहीं रही है। इस दोगलेपन को जनता अच्छी तरह से समझ रही है।
    रणबीर गंगवा ने कहा कि हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार स्वच्छ छवि के ईमानदार व्यक्तित्व के धनी है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में उन्हें पूरा सम्मान व सहयोग मिला है। हर वर्ग ने उनका स्वागत करते हुए सहयोग व समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार के साथ तो कांग्रेसी भी नहीं है, फिर जनता कैसे साथ हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की लाखों मतोें से जीत हासिल करेंगे। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा, सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़ व व पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा भी मौजूद रहे।

    hisar Hisar Lokhsabha Election 2024: Hisarnews रणबीर गंगवा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleएक भारत-श्रेष्ठ भारत व समृद्ध भारत के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं जनता : स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
    Next Article जनता के आशीर्वाद से हिसार लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भाई जयप्रकाश लाखों मतों से अपनी जीत दर्ज करेंगे : बजरंग गर्ग
    Arju Poonia

    Related Posts

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Air India अपने डिजिटल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए ChatGPT संचालित chatbot का उपयोग करेगी

    April 24, 2023

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2023 (फेस -2): वेबसाइट की रैंकिंग के लिए जरुरी है वेब वाइटल्स – देवांश गिरधर

    June 12, 2023

    सिक्किम में पर्यटन के लिए प्रमुख शहर

    January 19, 2022

    भाजपा ने अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई : लालसिंह आर्य

    May 22, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.