Author: Vishesh Bansal

समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘सेल्फ डिफेंस सोसायटी इंडिया’ द्वारा ‘थर्ड नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड-2025’ का आयोजन गवर्नमेंट कॉलेज, हिसार में किया गया। इस भव्य कार्यक्रम के अध्यक्ष सोसायटी के अध्यक्ष रोहितास कुमार थे। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों से आए गणमान्य अतिथि, शिक्षक, प्रोफेशनल्स, मीडिया कर्मी, और समाजसेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष रोहितास कुमार ने बताया कि देशभर से चुने गए लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करना ही इस मंच का…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपने शांत व्यवहार के लिए मशहूर हैं। उन्हें प्रशंसकों की तरफ से ‘कैप्टन कूल’ नाम दिया गया है। अब धोनी ने ‘कैप्टन कूल’ उपनाम के लिए ट्रेडमार्क आवेदन किया है। ट्रेड मार्क्स रजिस्ट्री पोर्टल के अनुसार, आवेदन की स्थिति ‘स्वीकृत और विज्ञापित’ है। इसे 16 जून को एक भारतीय ट्रेडमार्क आधिकारिक जर्नल में प्रकाशित किया गया था। आवेदन 5 जून को दाखिल किया गया था। प्रस्तावित ट्रेडमार्क हेतु परिधान, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं, मनोरंजन और प्रसारण जैसी कई श्रेणी के तहत स्वीकृत है। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए…

Read More

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार के वैज्ञानिकों ने पशु कल्याण क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारत का पहला वैज्ञानिक रूप से संरचित ‘कैटल वेलफेयर असेसमेंट मॉड्यूल’ विकसित किया है। इस अभिनव मॉड्यूल को विविध रूप से कॉपीराइट पंजीकरण प्राप्त हो गया है, जिससे लुवास को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान की दृष्टि से एक नई पहचान मिली है। यह मॉड्यूल करीब 20 वैज्ञानिक संकेतकों के आधार पर विभिन्न पशुपालन प्रणालियों में गौवंश के स्वास्थ्य और कल्याण का व्यावसायिक आकलन करने में सक्षम है। मॉड्यूल भारतीय पशुपालन के विविध प्रबंधन और उत्पादन प्रणालियों के अनुरूप…

Read More

गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के फार्मेसी विभाग द्वारा संचालित एम.फार्म (फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री), एम.फार्म (फार्मास्युटिक्स), एम.फार्म (फार्माकोलॉजी) और एम.फार्म (कॉग्नोसोसी) पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। इन कोर्सों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश राघ बिधूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि फार्मेसी विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन के लिए प्रतिबद्ध है तथा पूरी तरह से सुसज्जित है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेकर बेहतरीन करियर निर्माण का अवसर…

Read More

शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हिसार द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान की शुरुआत रविवार 16-17 चौंक से हिन्द पार्क में हुई। इस अवसर पर मेयर प्रवीन पोपली ने पौधारोपण कार्यक्रम में विविध प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा और शहरवासियों से अधिक से अधिक पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने। प्रत्येक नागरिक लगाए एक पौधा, उसकी करें देखभाल: पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर प्रवीन पोपली ने कहा कि यदि हर नागरिक संकल्प ले कि वह कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी पूरी जिम्मेदारी से देखभाल करे, तो हमारा…

Read More

नगर निगम, हिसार में उप-निगम आयुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से निभा चुके वीरेन्द्र सहारण को हरियाणा सरकार द्वारा अतिरिक्त निगम आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही नगर निगम कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लग गया। वीरेन्द्र सहारण ने चार वर्ष पूर्व उप-निगम आयुक्त के पद पर पदभार ग्रहण की थी और बीते 3 वर्ष 3 महीने तक हिसार नगर निगम में उप-निगम आयुक्त के रूप में सेवाएं दीं। उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और जनता के प्रति उत्तरदायित्व ने उन्हें निगम प्रशासन में एक सशक्त अधिकारी के…

Read More

गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविविप्रा) के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) द्वारा वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से एक सप्ताह का संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) आरंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा में नवाचार, उद्यमिता और शिक्षण गुणवत्ता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. नीरज बिश्नोई ने किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नवाचार को महत्व मिलेगा और विद्यार्थियों में स्टार्टअप्स, नवाचार और उद्यमिता के प्रति विकासशील सोच विकसित होगी। उन्होंने एफडीपी को करने वाला एक प्रभावी माध्यम बताया और कहा कि सच्चा उद्यमी वही है जो संकट में अवसर…

Read More

“योग और यज्ञ हमारे ऋषि-मुनियों की दी हुई अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने व्यक्ति न केवल तन और मन को स्वस्थ रख सकता है, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक उन्नति भी प्राप्त कर सकता है।” यह विचार हिसार नगर निगम के महापौर श्री प्रवीण पोपली ने डॉ. मंगनमल जाट कॉलेज में आयोजित पंतजलि योग समिति परिवार की 15 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि योग हमारे जीवन को सौम्य और ऊर्जा क्षमता पूर्ण बनाता है। उन्होंने कहा कि योग और यज्ञ ऐसे दिव्य माध्यम हैं…

Read More

हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने रविवार को राजगढ़ रोड स्थित संत रविदास छात्रावास में आयोजित संत कबीर साहेब के 627वें प्रकाशोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने संत कबीर साहेब के जीवन दर्शन और शिक्षाओं को वर्तमान समय के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। कैबिनेट मंत्री गंगवा ने कहा कि संत कबीर साहेब ने अपने सम्पूर्ण जीवन में समाज को जोड़ने, जाति-पांति की संकीर्णता के ऊपर उठकर मानवता को सर्वोच्च धर्म बताया। उन्होंने अंधविश्वासों के विरुद्ध आवाज़ उठाई और समाज में व्याप्त रूढ़ियों की दूर…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आज गुरुग्राम के बदशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के जीएनए पब्लिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्रपाल कोठीवाल और हरियाणा पर्यावरण संरक्षण बोर्ड नवगठित स्थाई समिति के सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों गणमान्य नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर ‘एक देश, एक प्रेरणा’ थीम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘पेनल…

Read More