Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Vaibhav Bansal
भारतीय महिला टीम ने टी20ई सीरीज़ के सभी 5 मैच जीतकर श्रीलंका महिला टीम का क्लीन स्वीप किया। भारत ने आख़िरी मैच 15 रनों से अपने नाम किया और इस तरह सीरीज़ पर पूरी तरह कब्ज़ा जमाया। यह मुकाबला ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत की ओर से शेफाली वर्मा और नई ओपनर गुणालन कामिलिनी ने पारी की शुरुआत की, लेकिन दोनों ही ओपनर जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद हरलीन देओल भी जल्द पवेलियन लौट गईं। ऐसे समय में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला और टीम के…
भारतीय महिला टीम ने पाँच मैचों की टी20आई सीरीज़ में लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ पर पूरी तरह अपना दबदबा बना लिया। रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए चौथे टी20आई मैच में भारत ने श्रीलंका को 30 रनों से हराया। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की और दोनों ने शानदार और आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाई। स्मृति मंधाना ने 48 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे,…
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला जीत लिया। यह मैच ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। गेंदबाज़ी में सबसे पहले रेणुका सिंह ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जिससे भारत की जीत काफी आसान हो गई। वहीं दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लेकर श्रीलंका की पारी पर पूरी तरह लगाम कस दी। श्रीलंका की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 112 रन ही बना सकी। हसीनी परेरा और इमेशा दुलानी ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को…
वैभव सौर्यवंशी ने मात्र 59 गेंदों में सबसे तेज़ 150 रन पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया और 16 चौकों व 15 छक्कों की मदद से 84 गेंदों में 190 रन बनाए। उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत बिहार ने लिस्ट-A क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर 574/6 खड़ा किया। यह मुकाबला रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेला गया। इस विशाल स्कोर में वैभव सौर्यवंशी का सबसे बड़ा योगदान रहा। आयुष आनंद लोहारुका ने 56 गेंदों में 116 रन बनाए, जबकि कप्तान शकील गनी ने 40 गेंदों में 128 रनों की विस्फोटक पारी खेली,…
रोहित शर्मा ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में शानदार वापसी करते हुए अपना सबसे तेज़ शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 18 चौके और 9 छक्के शामिल थे। यह मुकाबला सिक्किम के खिलाफ खेला गया, जहां मुंबई ने लक्ष्य का पीछा किया। रोहित शर्मा ने 94 गेंदों में 155 रनों की तूफानी पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 164.89 रहा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने 30.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपनी शानदार 155 रनों की पारी के लिए रोहित शर्मा को…
कावासाकी ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्पीड बीस्ट Kawasaki Ninja 650 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की भारत में एक्स-शोरूम कीमत ₹7.91 लाख रखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह बाइक कई रंगों में उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसे लाइम ग्रीन कलर के साथ सफेद और नीले ग्राफिक्स में पेश किया गया है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में इसके मैट ग्रे और ब्लैक कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। 2026 कावासाकी निंजा 650 को कुछ नए अपडेट्स के साथ लॉन्च किया गया है। अब इस स्पोर्ट्स बाइक में 4.3-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को…
विराट कोहली ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रच दिया है। बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करते हुए विराट कोहली ने अपनी लिस्ट-A करियर के 16,000 रन सबसे तेज़ पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह मुकाबला दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच खेला गया, जिसमें विराट अपने होम टाउन दिल्ली की ओर से खेलते नज़र आए। दिल्ली द्वारा दिए गए 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा और सिर्फ 330 पारियों में 16,000 रन पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के…
आखिरकार Marvel Studios ने पुष्टि कर दी है कि Chris Evans आगामी फिल्म Avengers: Doomsday में Steve Rogers के रूप में Marvel Multiverse में वापसी करेंगे। इससे पहले उनकी वापसी को लेकर कई लीक क्लिप्स सामने आई थीं और MCU में उनके लौटने को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही थी। हालांकि, कल MCU ने Avengers: Doomsday का पहला टीज़र और फिल्म की रिलीज़ डेट जारी की, जिससे साफ हो गया कि Chris Evans एक बार फिर Marvel यूनिवर्स में नजर आएंगे। यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी। Avengers: Doomsday टीज़र टीज़र में Chris यानी Steve Rogers को अपनी…
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
भारतीय महिला टीम ने पांच मैचों की टी20I सीरीज़ का पहला मुकाबला जीत लिया। यह मैच विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, पोतिनामल्लय्यापालेम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले श्रीलंका को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। पहले परिदृश्य में श्रीलंका महिला टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। पहली पारी में श्रीलंका की बल्लेबाज़ी बुरी तरह लड़खड़ा गई। ओपनर विश्मी गुणरत्ने ने 43 गेंदों में 39 रन बनाए। भारत की ओर से क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और नल्लापुरेड्डी चरणी ने 3-3 विकेट झटके, वहीं शानदार फील्डिंग के चलते 3 रन-आउट भी किए गए।…
19 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम, दिल्ली में आयोजित पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा— “एक समय यह धारणा थी कि पारंपरिक चिकित्सा केवल वेलनेस या जीवनशैली तक सीमित है, लेकिन यह सोच अब तेजी से बदल रही है। पारंपरिक चिकित्सा गंभीर परिस्थितियों में भी प्रभावी भूमिका निभा सकती है और भारत इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि पारंपरिक चिकित्सा को विज्ञान-आधारित दृष्टिकोण के रूप में बढ़ावा देने में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका है और लोगों को…