Author: Jatin Theri

भारतीय जनता पार्टी जिला हिसार की प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की, जबकि हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने विशेष रूप से शिरकत कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न संगठन पर्व के तहत बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक नई कार्यकारिणियों का गठन हुआ है। अब नवनियुक्त…

Read More

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया चौथा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में ड्रॉ पर समाप्त हुआ।मुकाबले में इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर मैच पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की दमदार वापसी ने मैच का रुख ही मोड़ दिया। खासकर दूसरी पारी में भारत ने जिस तरह संघर्ष किया, उसने न सिर्फ मैच बचाया बल्कि एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। पहली पारी में 358 रनों पर ऑलआउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस टेस्ट…

Read More

हकृवि में धूमधाम सेमनाया गया तीज महोत्सव चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज उत्सव पर फैकल्टी क्लब द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हकृवि की महिला सदस्यों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज की धर्मपत्नी एवं कैंपस स्कूल की निदेशिका संतोष कुमारी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को तीज त्यौहार की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि संतोष कुमारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि त्यौहार हमारी आस्था, श्रद्धा, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा…

Read More

प्रदेश में इस वर्ष लगाए जाएंगे 2 करोड़ 10 लाख पौधे, अवैध कटाई रोकने के लिए कड़े कदम हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को यमुनानगर के कलेसर में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और वन विभाग के नव निर्मित विश्राम गृह का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व कालेश्वर महादेव मठ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुखसमृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि जीवन का आधार प्रकृति है और इसका संरक्षण…

Read More

महेंद्र सैनी सांखला बोले- चुनाव को दिखावा न बनाएं, समाज की भागीदारी सुनिश्चित करे सैनी न्याय संघर्ष समिति के प्रधान महेंद्र सैनी सांखला ने सैनी सभा ट्रस्ट हिसार पर आगामी 3 अगस्त को प्रस्तावित चुनाव में पारदर्शिता की कमी और लोकतांत्रिक मूल्यों से हटकर अपने चहेतों को ट्रस्टी बनाने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए ट्रस्ट प्रधान से निष्पक्ष और खुली प्रक्रिया की अपील की है। महेंद्र सैनी ने बताया कि पूर्व मंत्री स्व. हरी सिंह सैनी के निधन और रामनिवास राड़ा के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट में रिक्त हुए दो पदों…

Read More

दो और तीन अगस्त को करनाल के सेक्टर-14 स्थित वाटिका लॉन में आयोजित होने वाली 39वीं हरियाणा राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता के लिए जिला हिसार की ओपन कैटेगरी टीम का चयन 27 जुलाई को किया जाएगा। यह चयन सेक्टर-14 स्थित के पी शतरंज अकादमी में आयोजित किया जाएगा। शतरंज एसोसिएशन हिसार के पदाधिकारी एडवोकेट नीरज वर्मा और डॉक्टर एस बी लूथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ‘द हरियाणा शतरंज एसोसिएशन’ के सानिध्य में करवाई जाएगी। इसमें किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी ओपन कैटेगरी में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की श्रेष्ठ…

Read More

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने की सहभागिता, नवमनोनीत पार्षदों का सम्मान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 124वां एपिसोड पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सुना। यह कार्यक्रम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बूथ संख्या-16 पर भाजपा नेत्री डॉ. उषा कौशिक के निवास पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हाल ही में मनोनीत पार्षद बने श्री गगन शर्मा और श्री अमित सिंगल को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व…

Read More

सैक्टर-33 में पौधारोपण अभियान का आयोजन, बड़ी संख्या में किया गया पौधारोपण सेक्टर 33 में सैक्टर-33 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान धर्मवीर पानू की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेक्टर वासियों, महिलाओं और अधिकारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर कंवर सिंह नेहरा और सहसंयोजक रामकुमार संगवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफल रहा। प्रधान धर्मवीर पानू ने इस कार्यक्रम में पहुंचने पर अधिकारियों और सेक्टर वासियों का धन्यवाद किया और पौधों के हमारे जीवन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत…

Read More

हेमंत कुमार का विश्लेषण: ताज़ा आधिकारिक आंकड़ों से उठे कानूनी सवाल हरियाणा के तीन नगर निगमों की जनसंख्या कानूनन सीमा से कम, हिसार सातवें पायदान पर: हेमंत कुमार हरियाणा के हिसार नगर निगम की आबादी ताज़ा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 3 लाख 80 हजार 835 है, जबकि इसके अंतर्गत 1 लाख 55 हजार 507 रजिस्टर्ड प्रॉपर्टीज हैं। हिसार नगर निगम का क्षेत्रफल 92.92 वर्ग किलोमीटर है और जनसंख्या के आधार पर यह प्रदेश के 11 नगर निगमों में सातवें स्थान पर आता है। यह जानकारी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अधिवक्ता और म्युनिसिपल कानून विशेषज्ञ हेमंत कुमार ने हाल…

Read More

बरसात के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि हजारों लीटर पानी नालियों में बहकर व्यर्थ चला जाता है। इसी समस्या को देखते हुए हिसार के सेक्टर-14 स्थित सुभाष पार्क में फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने एक अनूठी पहल की है। क्लब ने पार्क में एक गहरा ग्राउंडवाटर रिचार्जवेल बनाया है, जिससे बारिश का पानी सीधे ज़मीन में समा सकेगा और भूमिगत जलस्तर को पुनर्जीवित किया जा सकेगा। यह प्रेरणा डॉ. सतीश कालरा जी व सुनीता रहेजा जी से मिली, जिनके मार्गदर्शन में फ्रेंड्स क्लब ने यह कार्य किया। इस मुहिम में फ्रेंड्स क्लब के सक्रिय सदस्यों – आशीष मेहता,…

Read More