Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jatin Theri
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। अपने प्रेरक संबोधन में कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि भारत युवा शक्ति का देश है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। दुर्भाग्यवश आज युवाओं का एक बड़ा वर्ग नशे की लत के कारण अपनी ऊर्जा और…
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार में विभिन्न शैक्षणिक कोर्सों में रिक्त सीटों के लिए 14 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग होगी। इन सीटों पर दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी सीधे विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने बताया कि जिन विद्यार्थियांे ने संबंधित कोर्सों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय में पहले से आवेदन दाखिल किया हुआ है। उन्हें नया आवेदन दाखिल करने वाले की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी। काउंसलिंग संबंधित विभागों में होगी। इन कोर्साे में हैं रिक्त सीटें एमटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) में 11, एमटेक (इनवायर्नमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग)…
पशुपालन को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में चर लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार के कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों, शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने डॉ. वर्मा को उनके नवीन कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था में पशुपालन एक मजबूत आधार स्तंभ है, इसलिए इस क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों…
हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि “आम्रपाली” अभियान समाज को पर्यावरण और परंपरा से जोड़ने वाला एक अनूठा प्रयास है, जो हमारे संस्कारों की नींव को मजबूत करता है। वे आज यहां “आम्रपाली” स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज, भिवानी रोहिल्ला, हिसार की प्राचार्या डॉ. शमीम शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “आम उगाओ, आमदनी बढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ” का नारा न केवल हरियाली को बढ़ावा देगा बल्कि किसानों की आय में भी…
सीएम सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की मीटिंग हरियाणा में विकास की रफ्तार तेज होने वाली है। राज्य सरकार ने अलग-अलग शहरों में जल आपूर्ति, स्वच्छता, सड़क ढांचा, औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण, भंडारण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 523 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में स्वीकृत ये योजनाएं फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, फतेहाबाद और करनाल जैसे शहरों में बुनियादी ढांचे को नई दिशा देंगी। इन परियोजनाओं से न केवल शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ से ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा पंजाब से होते हुए कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक तक पहुंचेगी और 18 अगस्त को संपन्न होगी। मीडिया छात्र संघ द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देश में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना और देशभक्ति की भावना को प्रबल करना है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यात्रा में भाग लेने वाली 100 से अधिक छात्राओं को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का नेतृत्व और प्रबंधन पूरी…
भारत के औद्योगिक जगत को नई दिशा देने वाले महान दूरदर्शी, समाजसेवी और हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश जिन्दल जी की 95वीं जयंती पर मंगलवार को ओपी जिन्दल पार्क, गुजरी महल में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने भारी संख्या में भाग लेकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन यज्ञ से हुई। इस पावन आयोजन में उपस्थित लोगों ने आहुतियां अर्पित करते हुए स्व. ओ.पी. जिन्दल जी के दिखाए मार्ग पर चलकर “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण का संकल्प लिया।…
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हम सभी भारतीयों के लिए गौरव, सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे “हर घर तिरंगा” अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम का परिचय दें। वे सोमवार को इस अभियान की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने बताया कि आज़ादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत केंद्र सरकार लगातार चौथे वर्ष यह अभियान चला रही है। हरियाणा सरकार द्वारा भी इसे प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।…
जनरल डी.पी. वत्स ने किया स्त्री एवं प्रसूति विभाग भवन का उद्घाटन, रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ बाऊजी की स्मृति में यज्ञ, फल वितरण और त्रिवेणी रोपण कर दी गई श्रद्धांजलि महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में मंगलवार को कॉलेज के स्थापना दिवस और संस्थापक सदस्य तथा हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश जिंदल की जयंती बड़ेश्रद्धा भाव और उत्साह के साथ मनाई गई। यह आयोजन उनके सामाजिक योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व को समर्पित रहा, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, स्टाफ और अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य यज्ञ से…
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने भारतीय बॉक्सिंग महासंघ के कार्यकारी निदेशक रिटायर कर्नल अरुण मलिक पर महिलाओं के प्रति असम्मानजनक और भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। इसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। लवलीना ने दो पेज के पत्र में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसमें लिखा है कि 8 जुलाई को टॉप्स की जूम मीटिंग में कर्नल मलिक ने उनके साथ बहुत ही अपमानजनक और तिरस्कार भरा व्यवहार किया। लवलीना ने यह शिकायत खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, साई के डायरेक्टर जनरल, टॉप्स डिवीजन, आईओए और बॉक्सिंग…