भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने अमेरिका द्वारा हरियाणा के जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात ये है कि इस अमेरिकी निवेश से हिसार जिले को सबसे बड़ा फायदा होने वाला है। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश दिन दोगुनी व रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। निवेशकों के लिए भी हरियाणा पहली पसंद बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात करके हरियाणा AP SAR सार में एविएशन क्षेत्र में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। इससे प्रदेश में रोजगार के लगभग एक लाख रोजगार पैदा होंगे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अमेरिका व हरियाणा सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान अमेरिकी एंबेसडर एरिक गासेंटी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच हुई वार्ता में यह बात तय हुई कि अमेरिका एविएशन सेक्टर में बड़ा निवेश करेगा। इससे हिसार को बड़ा फायदा होगा और है। धर्म सिंह छौक्कर और उनके बेटे विकास छौक्कर फरार है। जांच में शामिल नहीं हुए हैं। गई शिकायत में माहिरा समूह से जुड़ी संस्थाओं पर हजारों घर खरीदारों से एकत्र किए गए धन को व्यक्तिगत खचों, जिसमें फर्जी निर्माण लागत, आभूषण खरीद और शादियों के खर्च शामिल हैं, के लिए डायवर्ट करने का आरोप लगाया गया है।
इंटीग्रेटिड एविएशन हब हिसार के लिए तकनीकी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि तय समझौते के तहत अमेरिका 1.25 मिलियर डॉलर का निवेश हरियाणा में करेगा जिससे हरियाणा का एविएशन सेक्टर तेजी से विकास करेगा। हरियाणा की कारगी क्षमता बढ़ेगी और नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा हरियाणा में इतने बड़े स्तर पर निवेश किया जाना मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व व कुशल नीतियों का परिणाम है। मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी अमेरिका द्वारा हरियाणा में निवेश किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह समझौता प्रदेश के विकास व युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में अहम साबित होगा।