हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) में “InVideo: वीडियो कंटेंट निर्माण का भविष्य” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक वीडियो कंटेंट क्रिएशन, AI आधारित वीडियो एडिटिंग और InVideo प्लेटफॉर्म की उपयोगिता से परिचित कराना था।
सेमिनार में InVideo का परिचय, इसके प्रमुख फीचर्स, InVideo कैसे काम करता है, AI का वीडियो कंटेंट क्रिएशन पर प्रभाव तथा वीडियो कंटेंट क्रिएशन के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मेजबानी HiDM की छात्रा आकांक्षा सिंगल ने की। वहीं सेमिनार में मेंटर मनमोहन सिंगला ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें वीडियो कंटेंट निर्माण में AI टूल्स के प्रभावी उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने आधुनिक वीडियो क्रिएशन की तकनीकों को समझने के साथ-साथ InVideo जैसे AI-powered प्लेटफॉर्म के माध्यम से आकर्षक और प्रभावशाली वीडियो कंटेंट तैयार करने की संभावनाओं के बारे में जाना।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा। सेमिनार के सफल आयोजन के साथ विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग और वीडियो कंटेंट क्रिएशन के बदलते दौर में AI की भूमिका को समझने का एक बेहतर अवसर मिला।
