चोपड़ा नर्सिंग होम एवं स्किन केयर सेंटर ने अपने चिकित्सा शिविर की श्रृंखला जारी रखते हुए आज 35वां चिकित्सा शिविर आयोजित किया है। स्किन केयर सेंटर के संचालक डॉ. विकास चोपड़ा (चर्म, एलर्जी, सौंदर्य एवं लेजर विशेषज्ञ) ने बताया कि उनके शिविरों का मुख्य उद्देश्य गरीब मरीजों की सहायता करना, सौंदर्य एवं चर्म रोगों के प्रति जागरूकता लाना तथा हर तरह एवं हर उम्र (बच्चों से प्रौढ़ तक) के चर्म रोगों को समाप्त करना है।
कैंप में लेजर द्वारा अनचाहे बाल एवं मुंहासों के निशान एवं गड्ढे, छाइयां, सांवलापन, दाद, खाज, खुजली, एलर्जी जैसे रोगों के बारे में फ्री परामर्श दिया गया। NARF मशीन (नवीनतम तकनीक) द्वारा बालों का झड़ना, झुर्रियां एवं काले घेरे का इलाज रियायती दरों पर किया गया। डॉ. रूपाली चोपड़ा ने हार्मोन ट्रीटमेंट एवं सौंदर्य समस्याओं का भी निःशुल्क निरीक्षण किया। कैंप के दौरान यथा संभव निःशुल्क दवाइयां व विभिन्न प्रकार के लेबोरेटरी टेस्ट की सुविधाएं भी प्रदान की गईं।


डॉ. चोपड़ा ने बताया कि कैंपों की श्रृंखला से अब तक 7700 मरीज लाभ उठा चुके हैं। आज के कैंप में 164 मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में उपस्थित रोगियों ने डॉ. चोपड़ा की सहृदयता के प्रति आभार व्यक्त किया व भविष्य में ऐसे सुविधायुक्त शिविर लगाते रहने की प्रार्थना की।
