HiDM– हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग की 7वीं वर्षगांठ का आयोजन पार्क सेंचुरी होटल में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस खास मौके पर मित्र, परिवारजन, एलुमनी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस यादगार दिन को सेलिब्रेट किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बेहद खुशनुमा माहौल में हुई। शाम का सबसे खास आकर्षण केक कटिंग सेरेमनी रही, जिसमें सभी ने मिलकर संस्थान के 7 सफल वर्षों का जश्न मनाया। इस दौरान पूरा माहौल खुशी और उत्साह से भर गया।
इस भव्य आयोजन में कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें सैमवी हरियाणवी, OPJMS से थियो सर, OPJMS से भागेंद्र चौहान, राकेश खंडेलवाल, अंकित सिंगरान और अर्जुना क्लासेज से ललित हुड्डा शामिल रहे। इन सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास और यादगार बना दिया।



इसके बाद कई मजेदार गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में संगीत का रंग भरते हुए संकल्प गांधी ने अपनी शानदार लाइव परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया | वहीं, अकादमी के बच्चों ने अपनी बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया। उनकी मेहनत और टैलेंट को दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ सराहा।
यह कार्यक्रम सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं बल्कि HiDM परिवार के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक भी रहा। एलुमनी और छात्र ने आपस में बातचीत कर पुरानी यादें ताजा कीं और अपने अनुभव साझा किए।
“हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग के डायरेक्टर इंजीनियर मनमोहन सिंगला ने कहा 7 साल पूरे होना हमारे लिए गर्व और भावनात्मक क्षण है। यह सफर हमारे छात्रों, उनके परिवारों और हमारे एलुमनी के सहयोग के बिना संभव नहीं था। हम आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे आयोजन हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस सफर का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद।”
कार्यक्रम का समापन खुशी, उत्साह और खूबसूरत यादों के साथ हुआ, जो सभी के दिलों में लंबे समय तक बनी रहेंगी।
