Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

    October 30, 2026

    केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

    October 29, 2026

    Jio Platforms की शेयर बाजार में दमदार एंट्री, IPO प्राइस से 21.36% प्रीमियम पर लिस्टिंग

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » ओ.पी. जिंदल की जयंती पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा और सेवा का संगम
    हिसार न्यूज August 7, 2025

    ओ.पी. जिंदल की जयंती पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा और सेवा का संगम

    ओ.पी. जिंदल की जयंती पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रिबन कटिंग समारोह, जिसमें मुख्य अतिथि, डॉक्टर और उपस्थित लोग फूलों की सजावट के बीच समारोह में भाग ले रहे हैं।
    ओ.पी. जिंदल की जयंती पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा और सेवा का संगम।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • जनरल डी.पी. वत्स ने किया स्त्री एवं प्रसूति विभाग भवन का उद्घाटन, रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ
    • बाऊजी की स्मृति में यज्ञ, फल वितरण और त्रिवेणी रोपण कर दी गई श्रद्धांजलि

    महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में मंगलवार को कॉलेज के स्थापना दिवस और संस्थापक सदस्य तथा हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश जिंदल की जयंती बड़ेश्रद्धा भाव और उत्साह के साथ मनाई गई। यह आयोजन उनके सामाजिक योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व को समर्पित रहा, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, स्टाफ और अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य यज्ञ से हुई, जिसमें विश्व शांति, कल्याण और समृद्धि की कामना की गई। यज्ञ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने ‘बाऊजी’ के जीवन मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डॉ. डी.पी. वत्स ने नव विकसित स्त्री एवं प्रसूति विभाग भवन का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने एक रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने सेवा भाव से भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। जनरल वत्स ने कहा, “स्वर्गीय ओ.पी. जिंदल ने एक दूरदर्शी उद्योगपति के रूप में समाज को जो दिशा दी, वह अमूल्य है। इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना उनके समाज सेवा के संकल्प का सजीव उदाहरण है, जो आज हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।” इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। साथ ही ‘बाऊजी’ की स्मृति में त्रिवेणी (बरगद, पीपल और नीम) का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और उनकी प्रकृति प्रेम भावना को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय निदेशक डॉ. अलका छाबड़ा, प्रशासनिक निदेशक डॉ. आशुतोष शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक
    डॉ. राजीव चौहान, निदेशक ऑडिट श्री सत्यनारायण, डॉ. अनुराग छाबड़ा, डॉ. अश्विनी धवन, डॉ. मोनिका जैन, डॉ. लवकेश शुक्ला, डॉ. प्रमिला पांडे, डॉ. पवन अग्रवाल, एसडीओ गुलशन मदान सहित अन्य फैकल्टी सदस्य, स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने ‘बाऊजी’ के जीवन दर्शन को जीवंत करते हुए सेवा, श्रद्धा और समाज के प्रति कर्तव्य भावना को पुनः स्थापित किया।

    अग्रोहा ओपी जिंदल जयंती पौधारोपण भवन उद्घाटन महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज यज्ञ रक्तदान शिविर स्थापना दिवस
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभारतीय बॉक्सिंग में बवाल!ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना ने लगाया अपमान का आरोप , आईओए ने शुरू की जांच
    Next Article हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, तीन चरणों में होगा आयोजन
    Jatin Theri

    Related Posts

    DESIVERSE के PARMISH VERMA LIVE का हिसार में भव्य आयोजन, पंजाबी संगीत की धुनों पर झूमे दर्शक

    October 25, 2026

    हिसार में 24 अक्टूबर को होगा ‘DESIVERSE’ का भव्य आयोजन, परमीश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति; प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की कार्यक्रम की जानकारी

    October 11, 2026

    डांडिया नाइट 2026: हिसार में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन

    October 10, 2026

    Sanskriti Group का ‘PURAB AUR PASCHIM’ Cultural & Food Fiesta 2.0 बना आकर्षण का केंद्र

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    टेक्नोलॉजी
    October 30, 2026

    ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 30 अक्टूबर 2026 की रात GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03…

    केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

    October 29, 2026

    Jio Platforms की शेयर बाजार में दमदार एंट्री, IPO प्राइस से 21.36% प्रीमियम पर लिस्टिंग

    October 28, 2026

    अमित साध की ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज़, 20 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    October 27, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    वयस्कों के लिए 15 गेम्स मजेदार खेल

    April 7, 2022

    पिंकी ब्यूटी पार्लर मूवी ट्रेलर आउट, मनोरंजन के साथ बहुत कुछ सिखाएगी ये मूवी

    April 3, 2023

    हिसार नगर निगम द्वारा “वेस्ट टू बेस्ट’ समर कैंप का समापन, बच्चों की क्रिएटिविटी ने मोहा मन

    June 6, 2025

    हिसार एयरपोर्ट उद्घाटन: भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ ने इसे हरियाणा के लिए स्वर्णिम पल बताया

    April 14, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.