बुजुर्गों की नि:स्वार्थ सेवा के प्रति समर्पित मोक्ष वृद्धाश्रम को आर्मी स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अवलोकन किया। शिलानी मेघा व साहिल आर्या के मार्गदर्शन में आर्मी स्कूल के विद्यार्थी कैमरी रोड स्थित मोक्ष वृद्धाश्रम में पहुंचे और उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर अपने विचार साझा किए। इंडियन विद् स्माइल रिविज़न अभियान के तहत इस रचनात्मक मुलाकात का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मोक्ष वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की दिनचर्या को समझा और उनके कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त की। बुजुर्गों से मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों ने कविताएं सुनाकर वृद्धजनों के प्रति अपनी भावनात्मकता भी प्रकट की। इसके साथ ही उन्होंने तारों से सजी महफिल भी सजाई। इस अवसर पर बुजुर्गों ने भजन सुनाकर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। बुजुर्गों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बड़ों का सम्मान और जीवन में सद्कर्म करने के लिए प्रेरित किया। मोक्ष वृद्धाश्रम के संरक्षक माता पंकज संधीर व प्रधान विजय भट्टू ने बताया कि यह बुजुर्गों के लिए आवास, खाना और भजन की सुविधा प्रदान करता है। इतना ही नहीं बुजुर्गों के लिए संपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं भी निःशुल्क हैं। उन्होंने बताया कि मोक्ष वृद्धाश्रम में महिलाओं के लिए मंदबुद्धि आश्रम का संचालन भी किया जा रहा है। यहां पर मंदबुद्धि महिलाओं का रहना, खाना व इलाज निःशुल्क किया जाता है। उन्होंने बताया कि मोक्ष वृद्धाश्रम व मंदबुद्धि महिला आश्रम के संचालन में समाज के विभिन्न वर्गों का विशेष योगदान रहता है। बहुत से परिवार जन्मदिन, सालगिरह या त्योहार यहां आकर बुजुर्गों के साथ मिलकर मनाते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.