Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM में “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” सेमिनार का सफल आयोजन

    August 21, 2026

    एआई आधारित यूज़र एक्सपीरियंस और वेबसाइट परफॉर्मेंस को लेकर होगा विशेष सेमिनार

    August 18, 2026

    HiDM में डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियों के लिए बिज़नेस प्रोसेस मैनेजमेंट सिस्टम पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » मानसून सीजन के मद्देनजर जल निकासी प्रबंधों की समीक्षा बैठक आयोजित
    July 2, 2025

    मानसून सीजन के मद्देनजर जल निकासी प्रबंधों की समीक्षा बैठक आयोजित

    Officials conducting a review meeting on drainage management for the monsoon season at Rohtak District Administration office.
    रोहतक जिला प्रशासन द्वारा मानसून सीजन के मद्देनजर जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उपायुक्त अनीश यादव ने निर्देश दिए हैं कि जिले में बारिश के दौरान किसी भी स्थान पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत जिले के संबंधित विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए दिए। उपायुक्त ने कहा कि मानसून के मौसम में जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी स्थान पर जलभराव की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने जिला राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अगर कहीं पानी इकट्ठा होता है, तो तत्परता से संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर पंपसेट लगाकर अथवा अन्य आवश्यक उपायों से समाधानकरें। मुख्यमंत्री के समक्ष उपायुक्त ने अवगत कराया कि नगर निगम,जन स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी ड्रेन व सीवरेज की सफाई निर्धारित समय पर पूर्ण करवा दी गई है। साथ ही सभी चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त क्षमता के पंपसेट भी स्थापित कर दिए गए हैं, ताकि बारिश के दौरान तुरंत जल निकासी की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्राम पंचायत स्तर पर यदि कहीं जल निकासी की आवश्यकता होती है, तो वहां तुरंत संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, खेतों से पानी निकालने हेतु स्थायी बिजली कनेक्शन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवेदन कर कनेक्शन प्राप्त कर लिए गए हैं। उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए और प्रत्येक स्तर पर त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारी सतर्क रहें। बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, नगर निगम आयुक्त नीरज, नगराधीश हरिराम, एसडीएम हिसार ज्योति मित्तल, एसडीएम बरवाला डाॅ. वेदप्रकाश बेनीवाल, एसडीएम नारनौंद विकास यादव, सीईओ जिला परिषद हरबीर सिंह, एसई विमल कुमार, ओमवीर, एक्सईएन शशिकांत, बलकार रेड्डु, संजीव त्यागी, भूपेन्द्र सिंह, विनीत कुमार, पीडी एनएचएआई विपिन, डिप्टी डीईओ महेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    आपदा प्रबंधन हरियाणा उपायुक्त अनीश यादव जल निकासी व्यवस्था जलभराव से बचाव उपाय नगर निगम हिसार बारिश के दौरान सुरक्षा सीवरेज सफाई अभियान हरियाणा जल प्रबंधन हरियाणा प्रशासन तैयारी हरियाणा मानसून अलर्ट हिसार जलभराव समस्या हिसार बारिश अपडेट हिसार मानसून तैयारी हिसार समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभाजपा सरकार ने गरीबों के थाली से छीन लिया सरसों का तेल: कुमारी सैलजा
    Next Article तिरुपति धाम में माता गोदांबा व माता पद्मावती की निकली सवारी शोभा यात्रा
    Muskan Sheoran

    Related Posts

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    हरियाणा शहर में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर |

    August 29, 2025

    हिसार में ‘‘से नो टू प्लास्टिक’’ जागरूकता कार्यक्रम |

    August 29, 2025

    मुख्यमंत्री ने सायना नेहवाल संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    August 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    August 21, 2026

    HiDM में “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” सेमिनार का सफल आयोजन

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार”…

    एआई आधारित यूज़र एक्सपीरियंस और वेबसाइट परफॉर्मेंस को लेकर होगा विशेष सेमिनार

    August 18, 2026

    HiDM में डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियों के लिए बिज़नेस प्रोसेस मैनेजमेंट सिस्टम पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा

    August 15, 2026

    HiDM में “AI आधारित कीवर्ड रिसर्च और कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    August 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    तमिलनाडु में करने के लिए सबसे अच्छी चीजें

    January 1, 2023

    मेयर प्रवीन पोपली बोले-हर नागरिक लगाए एक पौधा, शहर बनेगा स्वच्छ और हरा-भरा

    July 1, 2025

    मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार को हिसार में -भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह एवं श्रमिक दिवस कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि-

    September 16, 2024

    ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स

    May 3, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.