Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारत ने दूसरे T20I मैच में बदला लिया।

    December 15, 2025

    U19 एशिया कप: वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली।

    December 13, 2025

    व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

    December 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025

      प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

      September 1, 2025

      दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

      August 26, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025

      वन टू चा चा चा: मोशन पोस्टर रिलीज़, फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में!

      December 6, 2025

      Realme P4x भारत में 7000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ

      December 4, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा की
    राजनीति May 16, 2025

    कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा की

    हिसार लघु सचिवालय में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और अन्य अधिकारी सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों पर चर्चा करते हुए।
    कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में हिसार लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय हिसार स्थित सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति/ जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की अनुपालना को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि एससी/एसटी एक्ट के तहत लंबित व अनट्रेस मामलों के शीघ्र निपटारे हेतु विशेष टीम का गठन किया जाए। उन्होंने उपायुक्त अनीश यादव की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि वे एक सक्षम और सक्रिय अधिकारी हैं। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि किसी नशा मुक्ति केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाए तथा जिला स्तरीय समिति की बैठक प्रत्येक तिमाही में अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। बैठक में बताया गया कि एक फरवरी से 30 अप्रैल तक 46 पीड़ितों को एससी/एसटी एक्ट के तहत आर्थिक सहायता दी गई है। लोक अभियोजकों को निर्देशित किया गया कि वे अदालत में चालान प्रस्तुत करते समय सभी आवश्यक तथ्यों और जानकारी का उल्लेख करें। कैबिनेट मंत्री को पिछले 10 वर्षों में पीड़ितों को दी गई आर्थिक सहायता, पिछले तीन वर्षों में विशेष न्यायालयों द्वारा मामलों की स्थिति रिपोर्ट तथा डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा मामलों की जांच रिपोर्ट से भी अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को भूमि बेदखली या सेवाओं में आरक्षण जैसे मामलों में कोर्ट में पैरवी हेतु 22 हजार रुपये की सहायता मिलती है, परंतु पिछले तीन वर्षों में इस योजना के तहत कोई लाभार्थी नहीं रहा। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को इस योजना का व्यापक प्रचारप्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय शगुन योजना के तहत वर्ष 2024- 25 में 254 नवविवाहित जोड़ों को 6 करोड़ 35 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा, एससी कल्याण हेतु अभिनव कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 6 पंचायतों को 3 लाख रुपये व 2024-25 में एक पंचायत को 50 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। स्कूल व कॉलेज स्तर पर अस्पृश्यता निवारण हेतु सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

    SC/ST एक्ट अंतरजातीय विवाह अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति आर्थिक सहायता कल्याण योजनाएं कृष्ण बेदी जिला हिसार नशा मुक्ति केंद्र प्रशासनिक बैठक योजना प्रचार सतर्कता समिति सरकारी योजना सामाजिक समरसता हरियाणा सरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहिसार को पहली बार सीधी ट्रेन से मिलेगा चंडीगढ़ से जुड़ाव, आज होगा ऐतिहासिक शुभारंभ
    Next Article बैंक ऑफ इंडिया के हिसार केंद्र में बिजनेस आउटरीच कार्यक्रम और ग्राहक बैठक का आयोजन
    Jatin Theri

    Related Posts

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025

    ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

    September 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    December 15, 2025

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारत ने दूसरे T20I मैच में बदला लिया।

    तीसरा मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस…

    U19 एशिया कप: वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली।

    December 13, 2025

    व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

    December 12, 2025

    इंडिया vs साउथ अफ्रीका: इंडिया को दूसरे T20I में हार का सामना करना पड़ा।

    December 12, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    3OW फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ मोटो G73 5G भारत में हुआ लॉन्च : जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

    March 10, 2023

    “पंडित श्रीराम शर्मा रोहतक: सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएँ”

    January 15, 2025

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 थीम: योग फॉर ह्यूमैनिटी” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण की थीम घोषित

    May 31, 2022

    एक शुरुआती के रूप में फ्रीलांस राइटिंग जॉब खोजने के 15 तरीके

    April 14, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2025 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.