Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे 4 विकेट से जीत।

    January 13, 2026

    महिला प्रीमियर लीग: मुंबई इंडियंस विमेन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन के बीच पहला मैच खेला गया।

    January 10, 2026

    SA20: बारिश से प्रभावित मैच में MI केप टाउन 4 विकेट से जीत गया।

    January 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » गुरुकुल धीरणवास में हुआ वैदिक परंपराओं का अनुपम आयोजन, 200 युवाओं के लिए योग व चरित्र निर्माण शिविर 29 मई से
    May 17, 2025

    गुरुकुल धीरणवास में हुआ वैदिक परंपराओं का अनुपम आयोजन, 200 युवाओं के लिए योग व चरित्र निर्माण शिविर 29 मई से

    गुरुकुल धीरणवास में उपनयन संस्कार के दौरान वैदिक परंपराओं का निर्वहन करते ब्रह्मचारी और आचार्यगण
    गुरुकुल धीरणवास में आयोजित उपनयन संस्कार में भाग लेते ब्रह्मचारी, वैदिक परंपराओं के संरक्षण का अनुपम दृश्य।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुकुल धीरणवास में हाल ही में आयोजित उपनयन संस्कार एवं वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम ने भारतीय वैदिक परंपराओं की पुनस्थापना और संरक्षण के प्रति जनमानस में नवचेतना का संचार किया। इस अवसर पर नए सत्र में दाखिल हुए ब्रह्मचारियों के लिए विधिवत रूप से संस्कार संपत्र कराए गए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के प्रधानमंत्री एवं गुरुकुल धीरणवास के कुलपति स्वामी आर्यवेश रहे।

    उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि संस्कारों की परंपरा ही भारतीय समाज की आत्मा है, जिनमें उपनयन संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार बह्मचारी को अनुशासन, अध्ययन और ईश्वर प्राप्ति की दिशा में मार्गदर्शित करता है। उपनयन का अर्थ है- गुरु और शिष्य का आध्यात्मिक रूप से एक दूसरे के समीप आना।

    गुरुकुल के प्रधान स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि गुरु अपने शिष्य को केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों का भी संचार करता है। यही हमारी संस्कृति की गहराई और विशिष्टता है। यज्ञ के ब्रह्मा एवं शिक्षा निरीक्षक आचार्य देवदत्त ने यज्ञोपवीत की व्याख्या करते हुए बताया कि इसके तीन धागे ऋषि ऋण, पितृ ऋण और देव ऋण का स्मरण कराते हैं। उन्होंने कहा कि विद्या अध्ययन, मातृ-पितृ सेवा और समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण ये तीन प्रमुख कर्तव्य प्रत्येक ब्रह्मचारी को निभाने चाहिए।

    कार्यकारी प्रधान सूबे सिंह आर्य ने कहा कि गुरुकुल परंपरा मनुष्य को उदारवादी, चरित्रवान और राष्ट्रभक्त बनाती है। वहीं भजनोपदेशिका बहन कल्याणी आर्या ने स्वामी दयानंद सरस्वती और वैदिक संस्कारों पर आधारित सुंदर गीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने सभी उपस्थितों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर गुरुकुल मंत्री सत्यप्रकाश आर्य, उप प्रधान अजमेर सिंह, कैप्टन सूबे सिंह आर्य, दलबीर आर्य, भूप सिंह सिसवाला, नंदराम सांगवान, पूर्व एसडीएम महाबीर सिंह, आर्य समाज नागौरी गेट हिसार के प्रधान देवेंद्र सैनी, जयवीर सोनी, तेलु राम, सूबेदार हरिसिंह, शमशेर सिंह आर्य, बहन मुकेश आर्या, महेन्द्र पायल, सुरेन्द्र आर्य, निहाल सिंह दांगी, महेन्द्र आर्य नगर, आचार्य जोगेंद्र, गुलाब सिंह आर्य, विक्रम सिंह, अजय, कुलदीप, सत्यवान, प्रवेश, मोहित शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    29 मई से 3 जून तक होगा योग एवं युवा चरित्र निर्माण शिविर

    गुरुकुल धीरणवास में आगामी 29 मई से 3 जून तक 200 युवाओं के लिए विशेष योग एवं चरित्र निर्माण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर स्वामी सर्वदानंद की पुण्यतिथि को समर्पित होगा, जो गुरुकुल के संस्थापक रहे हैं।

    गुरुकुल के मुख्यधिष्ठिता कैप्टन सूचे सिंह आर्य ने जानकारी देते तुर बताया कि इस शिविर में युवाओं को गुरुकुल पद्धति के अनुसार जीवन जीने की कला, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण और वैदिक जीवन मूल्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    शिविर में योगासन, प्राणायाम, जुडो, लाठी चलाना, बॉक्सिंग,दंड-बैठक और सर्वांग व्यायाम जैसे शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ ध्यान, संध्या और यज्ञ का अभ्यास भी कराया जाएगा। अनुभवी शिक्षकों के सानिध्य में यह प्रशिक्षण होगा।

    शिविर के दौरान समाज के प्रतिष्ठित वक्ता व विद्वान युवाओं को संबोधित कर प्रेरित करेंगे। यह आयोजन युवा पीढ़ी को संस्कारित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।

    गुरुकुल की यह पहल न केवल वैदिक शिक्षा के पुनरुत्थान का प्रतीक है, बल्कि आधुनिक युवा मन को चरित्रवान, संस्कारित और सशक्त नागरिक के रूप में तैयार करने का पुनीत प्रयास भी है।

     

    उपनयन संस्कार गुरुकुल धीरणवास चरित्र निर्माण ब्रह्मचारी युवा संस्कार योग शिविर वैदिक परंपरा वैदिक शिक्षा स्वामी आर्यवेश स्वामी दयानंद
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: 13 आप पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बागी नेताओं ने बनाई अपनी अलग पार्ट
    Next Article भारत मंडप में 22 मई को होगा ‘अग्रवंश स्थापना दिवस’, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने की तैयारियों की समीक्षा
    Varsha Sharma

    Related Posts

    योग और यज्ञ से होती है आत्मिक उन्नति: मेयर प्रवीण पोपली

    June 29, 2025

    गुरुकुल धीरणवास में युवा चरित्र निर्माण शिविर में आयुर्वेद पर हुई चर्चा, विद्यार्थियों की वैदिक सिद्धांतों पर परीक्षा भी आयोजित |

    June 4, 2025

    गुरुकुल धीरणवास में चरित्र निर्माण एवं योग शिविर के तीसरे दिन युवाओं में भरा राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का संकल् |

    June 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 13, 2026

    भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे 4 विकेट से जीत।

    भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिए कॉनवे और…

    महिला प्रीमियर लीग: मुंबई इंडियंस विमेन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन के बीच पहला मैच खेला गया।

    January 10, 2026

    SA20: बारिश से प्रभावित मैच में MI केप टाउन 4 विकेट से जीत गया।

    January 7, 2026

    SA 20: पार्ल रॉयल्स ने दूसरे मुकाबले में MI केप टाउन को हराया

    January 7, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    2022 Triumph Tiger 1200 भारत में 19.19 लाख में लॉन्च; जाने फ़ीचर्स

    May 24, 2022

    मोज़ेक इवेंट्स के फेस्टाहॉलिक 1.0 में विभिन्न श्रेणी के सौ  से अधिक प्रदर्शक करेंगे शिरक़त

    December 2, 2022

    विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस: कारण, लक्षण, जागरूकता दिवस कैसे मनाएं और उपचार

    May 16, 2023

    Indian Police Force टीज़र: सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, और विवेक ओबेरॉय पुलिसकर्मी के रूप में; सीरीज़ 19 जनवरी को रिलीज़ होगी

    December 16, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.