Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे 4 विकेट से जीत।

    January 13, 2026

    महिला प्रीमियर लीग: मुंबई इंडियंस विमेन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन के बीच पहला मैच खेला गया।

    January 10, 2026

    SA20: बारिश से प्रभावित मैच में MI केप टाउन 4 विकेट से जीत गया।

    January 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » अग्रसैन भवन ट्रस्ट ने अयोध्या धाम के लिए बुजुर्गों को सौंपे हवाई टिकट, सुरक्षा कारणों से उड़ानें स्थगित
    हिसार न्यूज May 9, 2025

    अग्रसैन भवन ट्रस्ट ने अयोध्या धाम के लिए बुजुर्गों को सौंपे हवाई टिकट, सुरक्षा कारणों से उड़ानें स्थगित

    "अग्रसैन भवन ट्रस्ट द्वारा अयोध्या धाम यात्रा के लिए बुजुर्गों को हवाई टिकट सौंपते हुए समारोह का दृश्य"
    अग्रसैन भवन ट्रस्ट ने सेवा और श्रद्धा की मिसाल पेश करते हुए अयोध्या धाम के लिए 21 बुजुर्गों को हवाई टिकट सौंपे।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • 21 बुजुर्गों को भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए टिकटें भेंट, सेवा और सम्मान की नई मिसाल

    अग्रसैन भवन ट्रस्ट ने समाजसेवा और बुजुर्गसम्मान की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए 60 वर्ष से अधिक आयु के 21 बुजुर्गों को अयोध्या धाम यात्रा के लिए हवाई जहाज के टिकट सौंपे हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से फिलहाल हवाई सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं, लेकिन ट्रस्ट ने अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सभी यात्रियों को टिकट प्रदान कर दिये। ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पांच बुजुर्गों को अयोध्या भेजा जाना था, परंतु ऐन मौके पर फ्लाइट रद्द हो जाने की सूचना मिली। इसके
    बावजूद ट्रस्ट ने सभी 21 चयनित बुजुर्गों को उनके अयोध्या दर्शन हेतु हवाई टिकटें सौंप दीं। यह पहल बुजुर्गों में उत्साह और श्रद्धा का भाव भरने वाली रही। अंजनी कुमार खारियावाला ने कहा कि जैसे ही हवाई सेवाएं पुनः शुरू होंगी, संबंधित बुजुर्गों से संपर्क कर उन्हें अयोध्या भेजा जाएगा। हिसार एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या हवाई अड्डे तक पूरी यात्रा के दौरान ट्रस्ट के सहयोगियों की टीम बुजुर्गों के साथ रहेगी। अयोध्या पहुंचने पर उन्हे वाहन द्वारा धर्मशाला तक ले जाया जाएगा, जहां साफ-सुथरे वातावरण में रहने, खाने-पीने और मंदिरों में
    दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई है। तीसरे दिन सभी को वापसी के लिए फिर से हवाई जहाज में बैठाकर हिसार लाया जाएगा।

    भविष्य में और भी यात्राएं आयोजित होंगी

    ट्रस्ट ने यह भी जानकारी दी कि यह कार्यक्रम केवल एक बार की योजना नहीं है, बल्कि भविष्य में भी इस प्रकार की यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान किया जाए ताकि वे आध्यात्मिक सुख की अनुभूति कर सकें।

    पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे गणमान्य लोग 

    इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में रामनिवास कोहलीवाला, एन.के. गोयल, सज्जन मित्तल, प्रवीन गर्ग झंडू, प्रवीन कुमार जैन, दीपक गर्ग, कृष्ण खारिया, सत्यपाल अग्रवाल, दुनीचंद गोयल, संजय डालमिया, अभिमन्यु बंसल, रम्मी गुप्ता, लीना सिंगला, नेहा मेहता और सुनीता जिंदल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    अयोध्या यात्रा हेतु टिकट प्राप्त करने वाले बुजुर्गों के नाम

    महेन्द्र गोयल, राजबाला गोयल, रमेश भुटानी, सुषमा भुटानी, विनोद कुमार, पूर्णमल, अनिल कुमार मेहता, निर्मल मेहता, सुरेन्द्र कुमार सिंगल, पुष्पा सिंगल, लक्ष्मी नारायण, कमला देवी, सरोज देवी, पवन कुमार, विष्णु कुमार गर्ग, सतबीर शर्मा, सावित्री देवी, रामकली, सरती
    देवी, महेन्द्र कुमार गर्ग और सावित्री देवी। अग्रसैन भवन ट्रस्ट की यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का सम्मान है, बल्कि सामाजिक सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण भी है, जो अन्य संस्थाओं को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करेगी।

    अग्रसैन भवन ट्रस्ट अंजनी खारियावाला अयोध्या दर्शन अयोध्या यात्रा धार्मिक यात्रा बुजुर्ग सम्मान बुजुर्ग सेवा राम मंदिर समाज सेवा हिसार एयरपोर्ट
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleयुद्ध के बीच हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने नागरिकों से की शांति और एकजुटता बनाए रखने की अपील
    Next Article हकृवि में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
    Jatin Theri

    Related Posts

    गाँव हरिता में 30 नवम्बर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जाँच

    November 29, 2025

    नगर निगम ने स्मॉल वंडर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |

    August 29, 2025

    हरियाणा शहर में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर |

    August 29, 2025

    हिसार में ‘‘से नो टू प्लास्टिक’’ जागरूकता कार्यक्रम |

    August 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 13, 2026

    भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे 4 विकेट से जीत।

    भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिए कॉनवे और…

    महिला प्रीमियर लीग: मुंबई इंडियंस विमेन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन के बीच पहला मैच खेला गया।

    January 10, 2026

    SA20: बारिश से प्रभावित मैच में MI केप टाउन 4 विकेट से जीत गया।

    January 7, 2026

    SA 20: पार्ल रॉयल्स ने दूसरे मुकाबले में MI केप टाउन को हराया

    January 7, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    अल्जीरिया में विश्वविद्यालय 

    February 7, 2022

    अफ़ग़ानिस्तान ने बांग्लादेश को 200 रनों से हराकर क्लीन स्वीप किया |

    October 15, 2025

    खरीदें निर्मल के सूट, साड़ी और लहंगे मोज़ेक इवेंट्स फेस्टाहोलिक 1.0 शॉपिंग एक्जीबिशन हिसार में 

    December 5, 2022

    ख़रीदे सचमीत हैंडलूम बाय मोंटी चड्ढा की प्रीमियम बेडशीट  मोज़ेक इवेंट्स फेस्टाहोलिक 1.0 शॉपिंग एक्जीबिशन  हिसार में

    December 1, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.