Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » इलेक्ट्रो डांस भजन में भक्ति और संगीत का अनोखा संगम: जैन
    मनोरंजन March 15, 2025

    इलेक्ट्रो डांस भजन में भक्ति और संगीत का अनोखा संगम: जैन

    "हिसार में पहली बार इलेक्ट्रो डांस भजन संध्या | भक्ति और संगीत का अनोखा संगम | 5 अप्रैल 2025 | Green Acre, Hisar"
    "हिसार में पहली बार Electro Dance Bhajan संध्या"
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पहली बार आयोजित इलेक्ट्रो डांस भजन में होगा भक्ति और संगीत का अनोखा संगम: जैन
    हिसार, 13 मार्च: आध्यात्मिकता और आधुनिकता का अनूठा मिश्रण पेश करते हुए, हिसार में पहली बार इलेक्ट्रो डांस भजन (ईडीबी) संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह सिर्फ एक साधारण भजन संध्या नहीं, बल्कि परिवार के हर सदस्य के लिए भक्ति का नया अनुभव है, जहां संगीत, नृत्य और भक्ति का समावेश एक अनोखे अंदाज में होगा। ये आयोजन 5 अप्रैल को ग्रीन एकड़ में आयोजित किया जायेगा।
    कार्यक्रम के आयोजक युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रमोटर सजल जैन ने इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली के साथ भक्ति को जोड़कर एक नई आध्यात्मिक क्रांति की शुरुआत करना है। ये कार्यक्रम पहली बार हो रहा है, जिसमें पारंपरिक भजनों को इलेक्ट्रो संगीत के साथ मिलाकर एक अलग अंदाज में पेश किया जाएगा। इलेक्ट्रो संगीत और भजनों को मिलाने का काम विख्यात डीजे सुमित सेठी के द्वारा होगा।
    जैन ने अपनी इस अनूठी सोच के बारे में बताया कि आज के समय में पारंपरिक भजन संध्याओं में सिर्फ बुजुर्गों और महिलाओं की भागीदारी अधिक होती है, लेकिन ईडीबी एक ऐसा मंच होगा, जहां बच्चे, युवा, माता-पिता और बुजुर्ग सभी एक साथ भक्ति और संगीत का आनंद ले सकेंगे। यह आध्यात्मिकता को एक नया रूप देने का प्रयास है, ताकि यह पूरे परिवार के लिए आकर्षक और प्रभावशाली बने।
    उन्होंने कहा कि भजन सिर्फ मंदिरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे आधुनिक धुनों और तकनीक के माध्यम से हर घर तक पहुंचाना चाहिए। उनका उद्देश्य भक्ति को बोझ न बनाकर उसे उत्साह और उमंग के साथ लोगों के बीच लाना है। भगवान के भजन विकल्प नहीं बल्कि प्राथमिकता होने चाहिए।
    सजल जैन के इस अभिनव प्रयास को समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों का समर्थन मिल रहा है। प्रेस वार्ता में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इसे भारत में आध्यात्मिकता और संगीत के नए युग की शुरुआत बताया।
    इस मौके पर प्रसिद्ध गायक और रैपर फैजलपुरिया भी मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि भक्ति को नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। यह कार्यक्रम निश्चित रूप से युवाओं और पूरे परिवार को जोडऩे का कार्य करेगा। वो इस पहल का पूरा समर्थन करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
    युवा व्यवसायी अक्षय मलिक ने इस मौके पर कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर इसे लेकर चर्चा हो रही है, जिससे स्पष्ट है कि ईडीबी भक्ति संगीत की दुनिया में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाने जा रहा है। ईडीबी कोई साधारण भजन संध्या नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां आध्यात्मिकता, संगीत और मनोरंजन का अद्भुत संगम होगा।
    युवा एस्ट्रोलोजर प्रद्युमन सूरी ने कहा कि आज का युवा तेज संगीत को पसंद करता है, ऐसे में तेज संगीत के साथ भजनों का समावेश होगा तो युवा आध्यात्म के साथ भी जुड़ेंगे।
    इस मौके पर राहुल सिंघल राजलिवाला, मनमोहन सिंगला, राजीव कुमार काली, प्रताप खैरां,तमन्ना शर्मा, रशिमा नारंग, प्रतीक गाबा, लक्ष्य शर्मा, ऋत्विक, वैभव अग्रवाल, शिवम डालमिया, हार्दिक आदि भी मौजूद रहे।

    Hisar EDB Event 2024" ईडीबी इवेंट पहली बार भजन इवेंट भक्ति संगीत भजन संध्या सजल जैन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअटल बिहारी वाजपेयी के शासन की रफ्तार को नहीं भुलाया जा सकता : डॉ. कमल गुप्ता
    Next Article भाजपा ने नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की, मेयर और पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    भारत 2022-24 के लिए एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज (AAEA) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया

    May 11, 2022

    त्रिपुरा के प्रसिद्ध कैफे

    May 5, 2022

    भारत-निर्मित लघु डाक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ 8 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी

    November 16, 2022

    गोल्डन नीडल ने मोज़ेक इवेंट्स फेस्टहॉलिक 1.0 शॉपिंग एक्जीबिशन हिसार में अपने डिज़ाइनर ड्रेसेज़ का प्रदर्शन किया

    December 19, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.