Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने भरा नामांकन रिकॉर्ड मतों से जीत का किया दावा
    राजनीति September 12, 2024

    भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने भरा नामांकन रिकॉर्ड मतों से जीत का किया दावा

    भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने भरा नामांकन रिकॉर्ड मतों से जीत का किया दावा
    भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने भरा नामांकन रिकॉर्ड मतों से जीत का किया दावा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिसार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने आज नामांकन दाखिल किया। वे आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ नामांकन भरने पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं जिला प्रवासी प्रभारी राजेंद्र राठौड़, डॉ. प्रतिमा गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं प्रस्तावक के रूप में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, प्रवीण पोपली, सतीश सुरलिया मौजूद रहे। नामांकन भरने से पूर्व सुशीला भवन स्थित चुनाव कार्यालय हवन यज्ञ करके उद्घाटन किया गया। हवन यज्ञ में मुख्य यजमान डॉ. कमल गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी डॉ. प्रतिमा गुप्ता रही। इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया। सभा का संचालन रामचंद्र गुप्ता ने किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने जिस प्रकार हिसार विधानसभा में 37 हजार से अधिक वोटों से लीड हासिल की थी, विधानसभा चुनाव में उससे भी अधिक मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में शहर में  अनेकों विकास कार्य किए गए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में शहर को एक पूर्ण विकसित शहर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता विकास चाहती है और विकास केवल भाजपा ही करवा सकती है। इसलिए हिसार की जनता एक बार फिर कमल का फूल खिलाने का काम करेगी। मेरे घर के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं जिला प्रवासी प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि डॉ. कमल गुप्ता हैट्रिक लगाएं यह सभी शहर वासियों की कामना है। जिसे इंद्र भगवान स्वयं आशीर्वाद दे उसे कौन पराजित कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज इस लोकतांत्रिक युद्ध का शंखनाद हो रहा है। जिस प्रकार पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ डॉ. कमल गुप्ता ने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश की सेवा की है वह अतुलनीय है। दूसरी पार्टियों को डॉ. कमल गुप्ता जैसा व्यक्तित्व का स्वामी ढूंढने से भी नहीं मिल रहा है। कार्यालय के उद्घाटन के बाद नागोरी गेट, जम्भेश्वर मार्किट से होते हुए लघुसचिवालय तक जुलूस भी निकाला गया। जुलूस के दौरान डॉ. कमल गुप्ता का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. जसवंत बंसल, डॉ. अजय महाजन, सुजीत कुमार, रवि सैनी, अनिल मानी, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, पूर्व पार्षद
    प्रतिनिधि प्रवीण केडिया, मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, सुशील बुडाकिया व विकास जैन, रवि नैयर, उमेद खन्ना, सतीश सुरलिया सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    डॉ. कमल गुप्ता भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजेसीबी पर बैठकर नामांकन के लिए लघु सचिवालय पहुंचे तरुण जैन
    Next Article टिकट भी एक को ही मिलेगी, सीएम भी एक ही होगा पर दोनों को हाईकमान तय करेगा: कुमारी सैलजा
    Vishakha Aggarwal

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    भारत में शीर्ष 10 युवा राजनेता

    February 15, 2022

    बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का निधन; 67 वर्ष की आयु में फिल्म इंडस्ट्री को कहा अलविदा

    March 9, 2023

    असम के व्यंजन – असम के 11 प्रसिद्ध भोजन

    January 16, 2022

    केमिकल इंजीनियरिंग में करियर

    May 24, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.