Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कपिल शर्मा की वापसी किस किसको प्यार करूं 2 – 12 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी!

    October 23, 2025

    होंडा ने लॉन्च किया स्पेशल एडिशन CBR1000RR-R Fireblade SP सिर्फ 12 यूनिट्स तक सीमित |

    October 23, 2025

    आईसीसी महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया महिलाओं ने इंग्लैंड महिलाओं पर आसान जीत दर्ज की।

    October 23, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025

      प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

      September 1, 2025

      दुष्यंत चौटाला की बदौलत महिलाओं को मिला पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण : शीला भ्याण

      August 26, 2025

      लोकतंत्र, जनसांख्यिकी लाभ और कुशल कार्यबल भारत की सबसे बड़ी ताकत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

      August 26, 2025

      कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

      August 24, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      होंडा ने लॉन्च किया स्पेशल एडिशन CBR1000RR-R Fireblade SP सिर्फ 12 यूनिट्स तक सीमित |

      October 23, 2025

      2026 Kawasaki Z900 भारत में लॉन्च हुई |

      October 18, 2025

      निसान मैग्नाइट AMT अब CNG किट के साथ उपलब्ध |

      October 18, 2025

      ट्रायम्फ़ ने Speed Triple 1200 RX लॉन्च किया |

      October 17, 2025

      टोयोटा ने लॉन्च किया अर्बन क्रूज़र हाईराइडर एरो एडिशन |

      October 17, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » 23 मई को प्रियंका गांधी सिरसा में करेंगी रोड शो : कुमारी सैलजा
    राजनीति May 22, 2024

    23 मई को प्रियंका गांधी सिरसा में करेंगी रोड शो : कुमारी सैलजा

    कुमारी सैलजा
    कुमारी सैलजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hisar Lokhsabha Election 2024 : कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा ने कहा कि 23 मई को प्रियंका गांधी सिरसा में रोड शो करेंगी। लोगों की काफी मांग थी कि प्रियंका गांधी का सिरसा में कार्यक्रम करवाया जाए। उन्होंने कहा कि रोड़ शो सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। जल्द ही रूट तय कर लिया जाएगा। मंगलवार को सिरसा में हिसार रोड़ स्थित प्रीतम पैलेस में जसवीर सिंह जस्सा द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि यह चुनाव भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ चुनाव है। लोग खुद ही चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों के पास कोई मुद्दा तो है नहीं और न ही उन्होंने कोई विकास कार्य करवाए इसलिए वे बेतुकी बातें कर रहे है। चुनावों के बीच में राम का नाम ला रहे है। भगवान राम के तो सभी भगत है। भगवान राम क्या कोई उनका ट्रेडमार्क है? लोग उनकी बातों में आने वाले नहीं। बीते दिवस शहर में बुलडोजर रोड शो निकाल कर भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की गई। पर अब लोग न तो इनसे डरने वाले हैं और न ही इनके बहकावे में आने वाले। कुमारी सैलजा ने कहा कि बीजेपी के 10 साल के शासन में देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में किसान, व्यापारी, गरीब, मजदूर, महिलाओं तथा बेरोजगारों सहित सभी वर्गों को सिर्फ परेशान करने का ही काम किया है। जिसके चलते भाजपा के प्रति पूरे देश के लोगों में नाराजगी पाई जा रही है और लोगों का झुकाव कांग्रेस और उनके समर्थक पार्टियों की तरफ हो गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा द्वारा आयोजित रैलियों में प्रधानमंत्री ने भाजपा द्वारा किए गए कार्यों पर कुछ नहीं बोला। बोलें भी कैसे भाजपा सरकार ने कोई ऐसा कार्य किया ही नहीं, जिसका जिक्र मोदी करते। इसलिए उन्होंने सिर्फ और सिर्फ झूठ व जुमलों का सहारा लिया। कुमारी सैलजा ने कहा कि पांच चरणों के मतदान के बाद साफ हो चुका है कि भाजपा और मोदी देश की सत्ता से जा रहे हैं, कांग्रेस व इंडिया गठबंधन आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों में राम को बीच में ला रहे है पर लोगों को मोदी या भाजपा से राम के नाम का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राम हमारे दिल में है। कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई पर लगाम लगाई जाएगी। गरीब परिवारों की एक महिला को एक लाख रुपए सालाना दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा देश में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए 30 लाख से ज्यादा बेरोजगारों को प्रतिवर्ष नौकरियां भी दी जाएगी और गरीब व्यक्ति, किसानों का कर्ज माफ भी किया जाएगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल-खड़गे ने कांग्रेस पार्टी की ओर से जिन 5 न्याय व 25 गारंटी को देने का वादा किया है, वे हर देशवासी का जीवन बदलने के लिए काफी हैं। 4 जून के बाद सरकार बनते ही इन्हें लागू कर दिया जाएगा। कुमारी सैलजा को कार्यक्रमों में महिलाओं व पुरुषों ने आशीर्वाद भी दिया। साथ ही कुमारी सैलजा ने लोगों के साथ मुलाकात करते हुए पुराने दिन याद करते हुए कहा कि वह और उनके पिता जब पहले सांसद थे तो उन्होंने सबसे ज्यादा विकास कार्य करवाए थे और जीत के बाद फिर से सबसे ज्यादा विकास कार्य करवाए जाएंगे। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ कांग्रेस का चुनाव नहीं है बल्कि संविधान बचाने का भी चुनाव है। लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। इससे पहले उन्होंने सी ब्लॉक, सी ब्लॉक स्थित दुर्गा मंदिर में सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर वीरभान मेहता, अमीर चावला, नवीन केडिया, कुलदीप गदराना, बूटा सिंह थिंद, दुर्गा सिंह, गुरनाम सिंह छब्बर, मोहित शर्मा, कृष्णा फौगाट, रणधीर सिंह, बलवीर कौर गांधी, जसवीर सिंह, आनंद बियाणी, मलकीत खोसा, राजेश चाडीवाल, विनीत कंबोज आदि उपस्थित थे।

    hisar Hisar Lokhsabha Election 2024: कुमारी सैलजा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभाजपा ने अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई : लालसिंह आर्य
    Next Article सांसद बनने पर महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा मेरा फोकस : नैना चौटाला
    Arju Poonia

    Related Posts

    ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

    September 1, 2025

    नगर निगम ने स्मॉल वंडर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |

    August 29, 2025

    हरियाणा शहर में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर |

    August 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    मनोरंजन
    October 23, 2025

    कपिल शर्मा की वापसी किस किसको प्यार करूं 2 – 12 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी!

    लंबे इंतज़ार के बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार…

    होंडा ने लॉन्च किया स्पेशल एडिशन CBR1000RR-R Fireblade SP सिर्फ 12 यूनिट्स तक सीमित |

    October 23, 2025

    आईसीसी महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया महिलाओं ने इंग्लैंड महिलाओं पर आसान जीत दर्ज की।

    October 23, 2025

    वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को सुपर ओवर में हराया

    October 22, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    मांसपेशी गांठ: कारण लक्षण और घरेलू उपचार

    July 15, 2022

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2023: 2023 में डिजिटल मार्केटिंग ट्रेंड्स पर एक सेमिनार 27 फरवरी को होगा

    February 9, 2023

    Apple ने भारत में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max लॉन्च किया; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

    September 13, 2023

    इथियोपिया में शिक्षा-इथियोपिया के बेस्ट 10 विश्वविद्यालय

    January 29, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2025 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.