Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

    November 10, 2026

    CBSE ने जारी की 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    November 9, 2026

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

      November 10, 2026

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » 25 छक्के… स्मरण रविचंद्रन ने 52 गेंदों में खेली अपनी सबसे बड़ी पारी
    खेल August 24, 2025

    25 छक्के… स्मरण रविचंद्रन ने 52 गेंदों में खेली अपनी सबसे बड़ी पारी

    क्रिकेटर स्मरण रविचंद्रन बल्लेबाजी करते हुए और दर्शक उत्साहपूर्वक तालियां बजाते हुए।
    25 छक्कों की बरसात! स्मरण रविचंद्रन ने 52 गेंदों में खेली अपनी सबसे बड़ी पारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराजा टी20 लीग में 22 साल के स्मरण रविचंद्रन की बल्लेबाजी देखकर आपको कुछ हिंदी फिल्मों के नाम या डायलॉग्स याद आ सकते हैं। जैसे- ‘दिल है कि मानता नहीं’। या फिर ‘दिल मांगे मोर’। यहां जो दिल है वो स्मरण रविचंद्रन का है, जिसकी रनों और छक्के बरसाने की चाह जो है खत्म होने का नाम नहीं लेरही। 23 अगस्त को खेले मुकाबले में स्मरण रविचंद्रन ने महाराजा टी20 लीग के मौजूदा सीजन में अपनी सबसे बड़ी पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 52 गेंदों पर जो किया, उसके बाद तो सिर्फ टीम ही नहीं जीती बल्कि लीग के 4 रिकॉर्ड भी फिलहाल के लिए उनके नाम हो गए। महाराजा टी20 लीग 2025 में 23 अगस्त को गुलबर्गा मिस्टिक्स और बेंगुलरु ब्लास्टर्स के बीच मुकाबला था। इस मैच में बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन बनाए थे। अब गुलबर्गा मिस्टिक्स के सामने 165 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 4 गेंद पहले ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यानी गुलबर्गा मिस्टिक्स ने मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया।

    स्मरण रविचंद्रन ने खेली अपनी सबसे बड़ी पारी

    अब आप जानते हैं कि इस मुकाबले की सबसे खास बात क्या रही? इस मैच में सबसे खास रही स्मरण रविचंद्रन की विस्फोटक बैटिंग। वो बल्लेबाजी जो इस सीजन किसी बल्लेबाज के बल्ले सेनिकली सबसे बड़ी पारी भले ना हो, मगर 22 साल के स्मरण की इस सीजन में
    वो सबसे बड़ी इनिंग जरूर रही। और, सबसे बड़ी बात की वो आउट भी नहीं हुए। मतलब क्रीज में घुसे तो फिर मैच जिताकर ही लौटे। स्मरण रविचंद्रन ने 52 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 89 रन बनाए। 171 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी इस पारी में 5 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। स्मरण की इस बल्लेबाजी की बदौलत उनकी टीम गुलबर्गामिस्टिक्स तो बेंगलुरु ब्लास्टर्स के खिलाफ जीती ही,
    उसके अलावा उन्होंने 4 रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

    स्मरण रविचंद्रन ने 4 रिकॉर्डों पर लिखाया नाम

    52 गेंदों पर 89 रन की पारी खेलने के बाद स्मरण रविचंद्रन महाराजा टी20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अब तक खेले 9 मैचों में 8 पारियों के बाद 391 रन हैं। वहीं छक्के लगाने के मामले में भी उनके आस-पास कोई नहीं हैं। उनके अब तक 25 छक्के हैं। 20 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले वो अब तक महाराजा टी20 लीग के मौजूदा सीजन में इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके अलावा 97।75 का उनका बैटिंग औसत भी महाराजा टी20 लीग के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा है। स्मरण रविचंद्रन अब तक सबसे ज्यादा 5 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

    काव्या मारन भी लगा चुकी हैं दांव

    22 साल के स्मरण रविचंद्रन वही खिलाड़ी हैं, जिन पर काव्या मारन भी अपना दांव खेल चुकी हैं। काव्या मारन ने उन्हें आईपीएल 2025 में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद से जोड़ा था। उन्हें एडम जंपा के रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया गया था। हालांकि, फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान स्मरण रविचंद्रन भी इंजर्ड हो गए थे, जिसके चलते उन्हें आईपीएल 2025 से बाहर होना पड़ा था। एसआरएच ने फिर उनकी जगह हर्ष दुबे को खुद से जोड़ा था।

    SRH आईपीएल 2025 काव्या मारन क्रिकेट न्यूज गुलबर्गा मिस्टिक्स बेंगलुरु ब्लास्टर्स महाराजा टी20 लीग महाराजा टी20 लीग 2025 महाराजा लीग रिकॉर्ड स्मरण रविचंद्रन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
    Next Article लोकतंत्र, जनसांख्यिकी लाभ और कुशल कार्यबल भारत की सबसे बड़ी ताकत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    Jatin Theri

    Related Posts

    भारत ने चेस ओलंपियाड 2026 में बरकरार रखी नोना गैप्रिंडाश्विली ट्रॉफी

    September 28, 2026

    भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक

    September 26, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    टेक्नोलॉजी
    November 10, 2026

    INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

    भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सूरत द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (Sea Breeze) के…

    CBSE ने जारी की 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    November 9, 2026

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    November 6, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया यूएन शांति स्थापना आयोग का सदस्य

    November 29, 2024

    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: बाबर ने 83 पारियों के बाद शतक जड़ा।

    November 17, 2025

    स्मार्टफोन अंडर 20,000

    May 6, 2023

    चंडीगढ़: 3 दिसंबर को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    November 23, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.