Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 गौरवशालीवर्ष भारत के नव निर्माण और वैश्विक नेतृत्व का स्वर्णिम युग: : मुख्यमंत्री
    June 10, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 गौरवशालीवर्ष भारत के नव निर्माण और वैश्विक नेतृत्व का स्वर्णिम युग: : मुख्यमंत्री

    A press conference taking place with several politicians seated at a table. Behind them is a banner celebrating 11 years of Prime Minister Narendra Modi's leadership in India. The atmosphere appears formal with prominent political branding and visuals.
    भारत के नव निर्माण और वैश्विक नेतृत्व का स्वर्णिम युग: मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह कालखंड भारत के इतिहास में विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम युग बनकर उभरा है। वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को अपनाते हुए देश को एक नई दिशा दी है। आज भारत वोट बैंक की राजनीति से नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेतृत्व से आगे बढ़ रहा है। ये 11 वर्ष केवल एक पड़ाव है,प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को एक “विकसित राष्ट्र’ बनाना है। यह अमृत काल उस स्वर्णिम काल की नींव रखेगा, जहां भारत ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म और समृद्धि का विश्व गुरु बनेगा। मुख्यमंत्री आज पंचकूला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महीपाल ढांडा, श्री विपुल गोयल, डॉ. अ‌रविंद शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री कृष्ण कुमार बेदी, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, पूर्व मंत्री श्री कंवर पाल और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष भारत के नव-निर्माण, आत्मविश्वास और वैश्विक पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पुनः स्थापना की एक स्वर्णिम गाथा है। इन 11 वर्षों में, हर भारतीय ने एक ऐसे भारत का उदय देखा है जो अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व करता है, वर्तमान की चुनौतियों का डटकर सामना करता है और भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी सपने संजोता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में निराशा और अविश्वास का माहौल था। भ्रष्टाचार और अक्षम नेतृत्व ने देश के विकास को अवरुद्ध कर दिया था। देश में उन दिनों भय, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद व भाई-भतीजावाद का बोलबाला था। निष्पक्ष शासन का पूरी तरह अभाव था, लेकिन श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास और विश्वास का मॉडल दिया और देश ने एक निर्णायक और पारदर्शी सरकार का अनुभव किया। योजनाओं का निर्माण और उनका क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया गया। “मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेस’ के सिद्धांत पर चलते हुए प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया और जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।

    मिशन चंद्रयान से लेकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना भारत की बड़ी उपलब्ध

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हमारा देश अपनी उन्नत प्रौद्योगिकी के बल पर न केवल मिसाइलें बना रहा है, बल्कि सूर्ययान, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन सफलतापूर्वक पूरे कर रहा है। इन 11 सालों में भारत ने स्पेस डॉकिंग एक्सरसाइज मिशन के तहत अंतरिक्ष में दो भारतीय सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक जोड़कर इतिहास रचा है। इस उपलब्धि के साथ अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। इससे हर भारतवासी गौरवान्वित हुआ है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। आदित्य L-1 सूर्य की कक्षा में स्थापित होकर सूर्यका अध्ययन कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधान सेवक का पदभार संभाला, उस समय हमारी अर्थव्यवस्था पूरे संसार में 11वें स्थान पर थी और आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत का कुल निर्यात वर्ष 2024-25 में 825 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इंजीनियरिंग निर्यात वर्ष 2014-15 में 73 बिलियन डॉलर था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 117 बिलियन डॉलर हो गया है। भारत के रक्षा निर्यात में वर्ष 2014 से 34 गुणा बढ़ोतरी हुई है। भारत का रक्षा निर्यात वर्ष 2024-25 में बढ़कर 23 हजार 622 करोड़ रुपये हो गया है। जो कि वर्ष 2016 से पहले 1521 करोड़ रुपये था। पिछले 10 वित्तीय वर्षों में भारत में लगभग 668 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ है, जबकि वर्ष 2000 से 2014 तक 323 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ था। प्रधानमंत्री ने कालेधन के खिलाफ कठोर कदम उठाते हुए नोटबंदी करके समानांतर अर्थव्यवस्था पर करारा प्रहार किया। पूरी दुनिया आज भारत के डिजिटल भुगतान मॉडल की प्रशंसा करती है।

    11 साल की उपलब्धियां आत्मनिर्भर भारत चंद्रयान 3 डिजिटल इंडिया डिजिटल भुगतान नोटबंदी प्रधानमंत्री मोदी भारत की अर्थव्यवस्था मोदी सरकार रक्षा निर्यात स्पेस मिशन इंडिया हरियाणा मुख्यमंत्री
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक-2 लाने वाले सक्षम जिंदल का डॉ. कमल गुप्ता ने किया सम्मान |
    Next Article एसबीआई ने सरकार की झोली भर दी, 8076.84 करोड़ रुपए का चेक सौंपा
    Muskan Sheoran

    Related Posts

    प्रतिद्वं द्वी नहीं, साझेदार हैं हम |

    September 1, 2025

    हिसार में स्थापित हुआ स्वावलंबन केंद्र, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का प्रशिक्षण

    August 22, 2025

    हरियाणा के सीएम ने रोहतक में किया ध्वजारोहण

    August 16, 2025

    स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर क्षेत्र की चिंतन बैठक आयोजित, स्वदेशी के प्रति जागृति लाने पर हुआ मंथन

    August 4, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    आईसीसी महिला विश्व कप में बारिश ने पाकिस्तान को नुकसान पहुँचाया |

    October 16, 2025

    बजरंग गर्ग ने जताई अमेरिका पर कड़ी नाराजगी

    February 7, 2025

    सनबर्न को ठीक करने के लिए घर पर बने 8 फेस मास्क

    February 11, 2022

    विश्व कप विजेता ब्राजीलियाई फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 वर्ष की आयु में निधन

    December 30, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.