Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » डबवाली में यूथ मैराथन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया
    राजनीति August 24, 2025

    डबवाली में यूथ मैराथन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया

    अग्रोहा धाम में श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्य 42वें वार्षिक मेले की तैयारियों पर चर्चा करते हुए।
    🙏 अग्रोहा धाम में 42वां विशाल वार्षिक मेला 7 अक्टूबर को, श्रद्धालुओं में उत्साह 🌸
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत युवाओं में फिट इंडिया और नशा मुक्त संदेश का प्रचार

    हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को सिरसा के डबवाली में आयोजित यूथ मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने झंडी दिखाकर किया। भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और विशेषकर युवा दौड़ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं दौड़ लगाकर युवाओं को प्रोत्साहित किया और नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उनकी सेहत, फिटनेस और मानसिक स्थिरता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

    हाफ, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़

    अलसुबह पांच बजे हाफ मैराथन से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए इसे जड़ से समाप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अभियान चला रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वेनियमित व्यायाम, खेलकूद और योग को अपने जीवन में शामिल करें, ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत हो।

    हरियाणा उदय कार्यक्रम और नशा मुक्ति केंद

    हरियाणा उदय कार्यक्रम अब तक का सबसे बड़ा आउटरीच अभियान है। प्रदेश भर में अब तक 2482 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें 16 लाख 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए हैं। प्रदेश में 162 नशा मुक्ति केंद्र, सरकारी मेडिकल कॉलेजों के नशा मुक्ति वार्ड
    और 13 जिलों के नागरिक अस्पतालों में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित हैं। इन प्रयासों के चलते 3350 गांव और 876 वार्ड नशा मुक्त घोषित
    किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि भविष्य में ऐसे अभियान और बढ़ाए जाएंगे, ताकि युवाओं को नशे सेदूर रखा जा सके।

    ड्रग फ्री हरियाणा की शपथ और सरपंचों का सम्मान

    मुख्यमंत्री ने जनसमूह को ड्रग फ्री हरियाणा की शपथ दिलवाई। यूथ मैराथन में क्षेत्र के 35 से अधिक सरपंचों नेभाग लिया और मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जागरूकता

    कार्यक्रम में देसी रॉक स्टार एमडी और सुभाष फौजी ने अपनी प्रस्तुतियों से नशे के खिलाफ संदेश दिया। केएल थियेटर द्वारा “नशा एक अभिशाप” नाटक और स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गईं। इन प्रस्तुतियों ने युवाओं में नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा पैदा की।

    विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार

    हाफ मैराथन

    पुरुष वर्ग : 1. मोहित कुमार (1:10:39),2. जसवंत (1:12:50),3. राम
    स्वरूप (1:18:37)

    महिला वर्ग : 1. तामशी सिंह (1:29:43),2. जसप्रीत (2:14:28),3. राजविंदर
    (2:18:00)

    10 किलोमीटर दौड

    पुरुष वर्ग : 1. मोहन (31:17),2. बिट्टू (31:26),3. संदीप (33:11)

    महिला वर्ग : 1. नीता रानी (36:37),2. अनीता (39:21),3. सविता
    (40:29)

    मुख्यमंत्री नेविजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि इन पुरस्कारों से युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

    नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली और मार्गदर्शन का आग्रह

    इस आयोजन से युवाओं में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ-साथ नशा मुक्त जीवन अपनाने की जागरूकता भी बढ़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र के प्रयासों से हरियाणा को ड्रग फ्री और फिट इंडिया राज्य बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे युवाओं का मार्गदर्शन करें और समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दें।

    CM नायब सिंह सैनी ड्रग फ्री अभियान नशा मुक्त अभियान नशा मुक्त हरियाणा फिट इंडिया फिट इंडिया मूवमेंट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी युवा प्रेरणा यूथ मैराथन यूथ मैराथन 2025 सिरसा डबवाली कार्यक्रम हरियाणा उदय कार्यक्रम हरियाणा खेल आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स इवेंट
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगुजिविप्रोव में ‘कॉमर्स कनेक्ट’ इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
    Next Article बारिश में भी रंगों का जज्बा: ‘हमारा प्यार हिसार’ टीम का सफाई एवं पेंटिंग अभियान
    Jatin Theri

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2023 (फेज़-2) : कैनवा टिप्स एंड ट्रिक्स पर एक सेमिनार 8 जून को होगा आयोजित

    May 23, 2023

    श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके ने की पीएम मोदी से मुलाकात

    December 16, 2024

    मुख्य हृदय विकार: संकेत और लक्षण

    July 22, 2022

    नगर निगम ने स्मॉल वंडर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |

    August 29, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.