जन नायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीला भ्याणा ने कहा है कि महिलाओं को मान-सम्मान केवल जजपा ने दिया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की बदौलत ही महिलाओं को वार्ड पंच से जिला पार्षद तक आरक्षण मिला, जिसके चलते हर दूसरी महिला पंचायती राज संस्थाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। शीला भ्याणा यहां पार्टी की महिला विंग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिलाओं को संबोधित कर रही थी। बैठक में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक बैठक में मुख्य अतिथि रही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में मिले आरक्षण की बदौलत महिलाएं न केवल इन संस्थाओं में उपस्थिति दर्ज करवा रही है बल्कि वे जागरूक भी हुई और अपने अधिकारों को समझने लगी है। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण दिलवाया बल्कि राशन डिपुओं में भी महिलाओं को समान अधिकार दिए, जिनकी बदौलत महिलाओं को आत्मनिर्भर होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिला वर्ग की सुनने वाला कोई नहीं है और पर उन पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक ने इस अवसर पर कहा कि केवल जन नायक जनता पार्टी ही न केवल महिलाओं, बल्कि हर वर्ग की हितैषी है। पार्टी का एजेंडा है कि जब तक आधी आबादी को हम समान अवसर नहीं देंगे, तब तक महिलाएं कैसे तरक्की कर पाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं की कोई सुनने वाला नहीं है। आए दिन महिलाओं विरूद्ध अपराध बढ़ते जा रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कितनी दुखद बात है कि आए दिन महिला विरूद्ध अपराध की घटनाएं सामने आने के बावजूद सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर बता रही है। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा डॉ. सोनिया बतरा, राजेश कुमारी सरपंच, निर्मला रेड्डूू, बाला जुगलान, निर्मला सूर्यनगर, दर्शना लाठर, कमलेश शर्मा व कमलेश उकलाना के अलावा जिला प्रधान अमित बूरा, तरूण गोयल, राजेश झाझड़िया, सत्यवान कोहाड़ व सत्यवान बिचपड़ी सहित अनेक पदाधिकारी व महिलाएं मौजूद रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.