Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हिसार नगर निगम की जनसंख्या 3.81 लाख, प्रदेश में सातवें स्थान पर
    हिसार न्यूज July 27, 2025

    हिसार नगर निगम की जनसंख्या 3.81 लाख, प्रदेश में सातवें स्थान पर

    फ्रेंड्स क्लब सदस्य की तस्वीर, जिन्होंने हिसार के सुभाष पार्क में रिचार्ज वेल बनाने की पहल की — जुगाड़िन न्यूज़ हिंदी
    फ्रेंड्स क्लब के सदस्य जिन्होंने हिसार के सुभाष पार्क में वर्षा जल संरक्षण हेतु रिचार्ज वेल बनाने में अहम भूमिका निभाई — Jugaadin News Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • हेमंत कुमार का विश्लेषण: ताज़ा आधिकारिक आंकड़ों से उठे कानूनी सवाल
    • हरियाणा के तीन नगर निगमों की जनसंख्या कानूनन सीमा से कम, हिसार सातवें पायदान पर: हेमंत कुमार

    हरियाणा के हिसार नगर निगम की आबादी ताज़ा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 3 लाख 80 हजार 835 है, जबकि इसके अंतर्गत 1 लाख 55 हजार 507 रजिस्टर्ड प्रॉपर्टीज हैं। हिसार नगर निगम का क्षेत्रफल 92.92 वर्ग किलोमीटर है और जनसंख्या के आधार पर यह प्रदेश के 11 नगर निगमों में सातवें स्थान पर आता है। यह जानकारी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अधिवक्ता और म्युनिसिपल कानून विशेषज्ञ हेमंत कुमार ने हाल ही में 18 जुलाई 2025 तक अपडेटेड आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर दी। हेमंत कुमार ने बताया कि हरियाणा के वर्तमान 11 नगर निगमों में सबसे अधिक जनसंख्या फरीदाबाद नगर निगम की है, जिसकी आबादी करीब 20 लाख (19,99,655) है। गुरुग्राम नगर निगम 11 लाख 1 हजार 45 की आबादी के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि पानीपत नगर निगम 6 लाख 89 हजार 595 की जनसंख्या के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद यमुनानगर नगर निगम (5 लाख 44 हजार 95), रोहतक नगर निगम (4 लाख 58 हजार 452), करनाल नगर निगम (4 लाख 6 हजार 202), सोनीपत नगर निगम (3 लाख 74 हजार 817), हिसार नगर निगम (3 लाख 80 हजार 835), पंचकूला नगर निगम (2 लाख 93 हजार 592), अम्बाला नगर निगम (2 लाख 55 हजार 276) और सबसे अंत में मानेसर नगर निगम (1 लाख 59 हजार 675) हैं। विशेष बात यह है कि हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के तहत किसी क्षेत्र को नगर निगम का दर्जा देने के लिए न्यूनतम तीन लाख जनसंख्या होना अनिवार्य है। लेकिन ताज़ा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अम्बाला, पंचकूला और मानेसर नगर निगमों की जनसंख्या तीन लाख से कम है, जो एक गंभीर कानूनी प्रश्न पैदा करती है।

    रजिस्टर्ड प्रॉपर्टीज के आंकड़े

    हेमंत कुमार के मुताबिक, फरीदाबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 7 लाख 30 हजार 171 रजिस्टर्ड प्रॉपर्टीज हैं। गुरुग्राम में 7 लाख 1 हजार 151, रोहतक में 2 लाख 18 हजार 707, यमुनानगर में 2 लाख 15 हजार 580, सोनीपत में 1 लाख 97 हजार 905, पानीपत में 1 लाख 81 हजार 87, करनाल में 1 लाख 70 हजार 782, मानेसर में 1 लाख 67 हजार 569, हिसार में 1 लाख 55 हजार 507, अम्बाला में 1 लाख 25 हजार 940 और पंचकूला में 1 लाख 3 हजार 668 रजिस्टर्ड प्रॉपर्टीज हैं।

    कानूनी पेच की संभावना 

    हेमंत कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 10 जुलाई 2025 को प्रकाशित अधिसूचना के तहत अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों के अगले आम चुनाव के लिए वार्डबंदी की प्रक्रिया के लिए 1 जुलाई 2025 की तारीख को आधार माना है। इस तिथि तक सोनीपत नगर निगम की जनसंख्या 3 लाख 74 हजार 817 होने से वह तीन लाख की कानूनी शर्त पूरी करता है, पर अम्बाला और पंचकूला नगर निगमों की जनसंख्या क्रमशः 2.55 लाख और 2.93 लाख होने से इन नगर निगमों के आगामी चुनावों पर कानूनी उलझन पैदा हो सकती है। मानेसर नगर निगम के हाल ही में हुए पहले आम चुनावों का जिक्र करते हुए हेमंत ने कहा कि वहां की जनसंख्या भी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार मात्र 1 लाख 59 हजार 675 है, जो न्यूनतम आवश्यकता से लगभग आधी है।

    आधिकारिक डेटा के स्रोत 

    हेमंत कुमार ने स्पष्ट किया कि जनसंख्या के आंकड़े हरियाणा सरकार के नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा 18 जुलाई 2025 तक अपडेट किए गए हैं। वहीं रजिस्टर्ड प्रॉपर्टीज के आंकड़े हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल से लिए गए हैं, और क्षेत्रफल के आंकड़े विभाग की जीआईएस प्रणाली पर आधारित हैं।

    हेमंत कुमार के विश्लेषण से नई बहस की शुरुआत

    जनसंख्या और रजिस्टर्ड प्रॉपर्टीज के इन ताज़ा आंकड़ों से यह साफ होता है कि हरियाणा के कुछ नगर निगमों की कानूनी स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं। विशेष रूप से अम्बाला, पंचकूला और मानेसर नगर निगम की जनसंख्या तीन लाख से कम होने के कारण,
    आगामी चुनाव प्रक्रिया में भी पेच आ सकते हैं। हेमंत कुमार के इस विश्लेषण ने प्रदेश के नगर निगम ढांचे और कानूनी प्रावधानों पर नये सिरे से बहस छेड़ दी है।

    अम्बाला कानूनी विवाद जनसंख्या विश्लेषण नगर निगम चुनाव पंचकूला मानेसर नगर निगम शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा नगर निगम हरियाणा समाचार हेमंत कुमार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहिसार के सुभाष पार्क में फ्रेंड्स क्लब की पहल: बारिश का पानी वापस जमीन में भेजने के लिए रिचार्ज वेल बनाया
    Next Article सैक्टर-33 को बनाएंगे हरा भरा व सुंदर : धर्मवीर पानू
    Jatin Theri

    Related Posts

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025

    गाँव हरिता में 30 नवम्बर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जाँच

    November 29, 2025

    खेलों से जीवन में लाएं अनुशासन और समर्पण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    रणबीर कपूर की एनिमल मूवी का टीज़र आउट; पिता-पुत्र के मुद्दों पर आधारित

    September 28, 2023

    सांसद बनने पर महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा मेरा फोकस : नैना चौटाला

    May 22, 2024

    राइजिंग पर्सनैलिटी अवार्ड 2023: RSN एक्सप्रेस के साथ उत्कृष्टता का जश्न मनाएं

    August 20, 2023

    आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भारत vs जिम्बाब्वे: जिम्बाब्वे भारत से 71 रनों से हार गया; सूर्य कुमार यादव बने मैच के मैन ऑफ द मैच

    November 6, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.