हिसार की विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती सावित्री जिंदल आज स्वर्गीय छत्रपाल जी सोनी के निवास स्थान पर पहुंचीं और उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
स्वर्गीय छत्रपाल सोनी का जिंदल परिवार के साथ पुराना पारिवारिक और राजनीतिक नाता रहा है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सावित्री जिंदल ने कहा कि वे न केवल राजनीति में सक्रिय थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनके निधन से हिसार की जनता ने एक सच्चे समाजसेवी और जनसेवक को खो दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय छत्रपाल सोनी हमेशा समाजसेवा और जनकल्याण कार्यों में आगे रहते थे, और उनकी अनुपस्थिति से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। हिसार की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी।