प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कॉनर एस्टरहुइज़न और ब्राइस पार्सन्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए ओपनिंग की। कॉनर ने 33 गेंदों में 52 रन बनाए। ब्राइस पार्सन्स ने धीमी पारी खेली।
मार्को जेनसेन ने 9 गेंदों का ओवर फेंका। विहान लुब्बे ने 19 गेंदों में 21 रन बनाए। हर बल्लेबाज ने धीमी पारी खेली। शेरेन रदरफोर्ड ने आखिर में तेज पारी खेली। शेर्फेन ने 22 गेंदों में 47 रन बनाए। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 176 रन बनाए। एडम मिल्ने ने 2 विकेट लिए। नॉर्किया ने 3 विकेट लिए। सिपामाला और सेनुरा ने 1-1 विकेट लिया।
सनराइज हैदराबाद सनराइजर्स ईस्टर्न केप की मालिक है, और उन्होंने बिल्कुल उन्हीं की तरह खेला। डी कॉक और बेयरस्टो ने SEC के लिए ओपनिंग की। उन्होंने पहली ही गेंद से दबदबा बनाया। डी कॉक ने पहली 3 गेंदों पर लगातार 3 चौके लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत में समझदारी से खेला और फिर गेंदबाजों पर हावी होना शुरू कर दिया।
बेयरस्टो ने 12वें ओवर में शानदार प्रदर्शन किया। बेयरस्टो ने महाराज को 5 छक्के और एक चौका मारा। महाराज एक अनुभवी गेंदबाज हैं, इसलिए महाराज को इस तरह मारना, एक अलग ही लेवल है। दोनों बल्लेबाजों ने 15वें ओवर में ही खेल खत्म कर दिया। इससे उनका NRR बेहतर हुआ। डी कॉक ने 79 रन बनाए, और बेयरस्टो ने 85 रन बनाए। महाराज ने सिर्फ 3 ओवर में 50 रन दिए।
https://x.com/i/status/2008249797095092469
