Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को करेंगे हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन
    टेक्नोलॉजी March 30, 2025

    प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को करेंगे हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन

    "Hisar Airport successful flight trial and upcoming flights">
    "हिसार एयरपोर्ट पर सफल विमान ट्रायल, जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ानें"
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिसार एयरपोर्ट पर सफल ट्रायल जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ानें
    • प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को करेंगे हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन

    हरियाणा के पहले एयरपोर्ट पर विमानों का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। दोपहर करीब 1 बजे अलायंस एयर एविएशन लिमिटेड का 70 सीटर एटीआर विमान दिल्ली से उड़ान भरकर हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचा। विमान ने एयर स्पेस में काई चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित लैंडिंग की। इस सफलता का जश्न अग्निशमन गाड़ियों द्वारा वाटर सैल्यूट देकर मनाया गया। ट्रायल के दौरान विमानन कंपनी के पायलट ने हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरकर विभिन्न दिशाओं में परीक्षण किया। यह प्रक्रिया करीब 2 घंटे तक चली, जिसके बाद विमान वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इस ट्रायल का उद्देश्य एयरपोर्ट की तकनीकी और सुरक्षा सुविधाओं की जांच करना था। अब 13 अप्रैल को एयरलाइंस कंपनी पांच विमानों के साथ हिसार एयरपोर्ट पर आएगी। सरकार ने घोषणा की है कि 31 मार्च के बाद हिसार से दिल्ली, जयपुर, अयोध्या, जम्मू और अहमदाबाद के लिए नियमित फ्लाइट्स का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इससे हरियाणा के लोगों को देश के प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क की सुविधा मिलेगी।
    एयरपोर्ट पर अलायंस एयर का ऑफिस तैयार यात्रियों और एयरलाइन कंपनी की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, हिसार एयरपोर्ट पर अलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के लिए 2 कमरों का ऑफिस तैयार किया जा रहा है। यहां एयरलाइन कंपनी के स्टेशन मैनेजर बैठेंगे, जो फ्लाइट संचालन की निगरानी करेंगे और अन्य व्यवस्थाएं संभालेंगे।

    एयरपोर्ट से हटाए गए जंगलीजानवर हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन्य प्राणी विभाग ने एयरपोर्ट परिसर से जंगली जानवरों को हटाने का काम पूरा कर लिया है। नीलगाय, गीदड़, जंगली सुअर और कुत्तों को सुरक्षित रूप से पकड़कर बीड के जंगलों में छोडा गया। यह अभियान वन्य प्राणी विभाग की 12 अधिकारियों की टीम द्वारा 2 दिनों तक चलाया गया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

    1 अप्रैल से लागू होगा समर फ्लाइट शेड्यूल डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) द्वारा हिसार एयरपोर्ट को उड़ान संचालन के लिए लाइसेंस मिलने के बाद समर शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। यह 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू रहेगा। इस योजना के तहत, हरियाणा सरकार ने भारत सरकार की अलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। यदि टिकट बिक्री में किसी प्रकार का घाटा होता है, तो उसकी भरपाई एक वर्ष तक हरियाणा सरकार करेगी।

    हवाई संपर्क बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम हिसार एयरपोर्ट का सफल ट्रायल हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह न केवल प्रदेश में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि आम नागरिकों को भी सस्ती और सुगम हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। अब सभी की निगाहें 31 मार्च के बाद घोषित होने वाले फ्लाइट शेड्यूल पर टिकी हैं, जो हरियाणा को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए एक नया अध्याय लिखेगा।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले – हिसार को पहली हवाई सेवा का तोहफा, 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगेउद्घाटन: चंडीगढ़, 28 मार्चः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले एलायंस एयरलाइंस द्वारा एयर ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हरियाणा के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया, क्योंकि महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट राज्य का पहला अपना एयरपोर्ट होगा। इससे दिल्ली, जयपुर, जम्मू, अयोध्या और अहमदाबाद के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। इस परियोजना से व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को हिसार आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का दौरा किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने हिसार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इस डॉ. कमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, मेयर प्रवीण पोपली, प्रवीण जैन, जिला महामंत्री संजीव रेवड़ी, जिला सह कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा नेताओं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार एयरपोर्ट
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमाता मनसा देवी मंदिर में मुख्यमंत्री सैनी ने टेका माथा
    Next Article वार्ड 1 की समस्याएं बढ़ी: नागरिक परेशान, रेखा बंसल ने उठाई आवाज
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

    December 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    जनता को भरोसा—मुख्यमंत्री करेंगे समस्या का समाधान

    August 1, 2025

    पारस इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गवर्नमेंट स्कूल ढिगावा में आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग सेमिनार

    March 14, 2022

    बाल संस्कार कक्षा में बच्चों की एक्टिविटी देखने पहुंचे मेयर प्रवीन पोपली

    June 25, 2025

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित! आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल किया पहला स्थान।

    April 16, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.