Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » नीति सरकार की नहीं राष्ट्र की होती, कश्मीर पर तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा
    राजनीति May 14, 2025

    नीति सरकार की नहीं राष्ट्र की होती, कश्मीर पर तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा

    कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कश्मीर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को लेकर प्रतिक्रिया देती हुईं।
    कुमारी सैलजा का बयान – कश्मीर पर तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं, नीति राष्ट्र की होती है सरकार की नहीं।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • सर्वदलीय बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के दावा पर जवाब दे
    • ट्रंप के दावों को लेकर देश के लोगों के मन में उठ रहे है तरह-तरह के सवाल, उनका जवाब जरूरी

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद से प्रधानमंत्री चुप है, पीएम ने ट्रंप के बयान को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है क्या ऐसे में माना जाए कि भारत ने
    अमेरिका की मध्यस्थता को स्वीकार कर दिया है, देश की नीति में कोई बदलाव नहीं हो सकता क्योंकि नीति सरकार की नहीं देश की होती है। ऐसे में सर्वदलीय बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति स्पष्ट करनी चाहिए क्योंकि देश के लोगों के मन में जो सवाल उठा रहे है उनका जवाब जरूरी है। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि देश की जो नीति कांग्रेस राज में थी वहीं अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी रही, नीति सरकार की नहीं राष्ट्र की होती है। कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे देश की मध्यस्थता कभी स्वीकार नहीं की गई और न ही की जाएगी, ट्रंप ने जो भी बयान दिया उसका प्रधानमंत्री को जवाब जरूर देना चाहिए था, किन परिस्थितियों में ट्रंप को मध्यस्थता करने का अधिकार दिया गया। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने व्यापारिक हितों को देखते हुए भारत को सीजफायर के लिए तैयार किया। पीएम मोदी से उम्मीद करते है कि वे ट्रंप के इस खुलासे का त्वरित और करारा जवाब देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि वह कश्मीर पर मध्यस्थता करेंगे लेकिन कश्मीर पर मध्यस्थता हमें स्वीकार्य नहीं है। कश्मीर ऐसा मुद्दा है, जिस पर मध्यस्थता की बात कोई भी भारतीय स्वीकार नहीं कर सकता। पिछली तमाम सरकारों ने यह सुनिश्चित किया कि कश्मीर एक द्विपक्षी मसला है, उसका अंतरराष्ट्रीयकरण संभव नहीं है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि ऑपरेशन सिंदूर अस्थाई रूप से स्थगित हुआ है। शायद ऐसा पहली बार सुना कि सीजफायर कभी अस्थाई रूप से हुआ हो। सरकार को इस मामले पर संसद का एक सत्र भी बुलाना चाहिए, ताकि इस मुद्दे पर चर्चाहो, बातें रिकॉर्ड में रहे और पूरे देश को जानकारी हो कि सरकार की क्या नीति है? राहुल गांधी ने देश को कई बार चेताया। चाहे फिर वो कोरोना काल हो या फिर चीन से दोस्ती की बात हो। अजरबैजान और तुर्की खुलकर पाकिस्तान के साथ आए, लेकिन पहलगाम में हुए अन्याय के बाद भी हमारे साथ कोई देश खुलकर खड़ा नहीं हुआ। सरकार को इसका जवाब देना होगा।

    क्या यही है भाजपा का राष्ट्रवाद?

    कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश के एक मंत्री द्वारा देश की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहना न सिर्फ़ शर्मनाक है, बल्कि भारतीय सेना और देश की हर बेटी का घोर अपमान है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जब पहलगाम में आतंकवादी देश को बांटने की साज़िश कर रहे थे, तब हमारी सेना ने पूरे साहस और एकजुटता के साथ मोर्चासंभाला था। भाजपा नेताओं की लगातार महिला विरोधी सोच सामने आती रही है। पहले पहलगाम में शहीद नौसेना अधिकारी की पत्नी को ट्रोल किया गया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को निशाना बनाया गया, और अब सेना की बहादुर अफसर पर हमला किया जा रहा है। क्या यही है भाजपा का राष्ट्रवाद?

    ऑपरेशन सिंदूर कश्मीर कांग्रेस कुमारी सैलजा ट्रंप पीएम मोदी भाजपा मध्यस्थता मोदी राष्ट्रवाद विदेश नीति सर्वदलीय बैठक
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगुजविप्रौवि में छात्रावासों में कपड़ेधोने की मिलेगी सुविधा, एलजी के साथ हुआ एमओयू
    Next Article शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का कैमरी आश्रम दौरा बच्चों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
    Jatin Theri

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Motorola ने लांच किया Edge 50 Pro

    April 3, 2024

    इंसान को पाप व बुरे कर्मों से दूर रखती धार्मिक भावना : इंदिरा चौटाला

    May 15, 2024

    रक्षा बंधन ट्रेलर: अक्षय कुमार का अपनी बहनों के साथ प्यार और बंधन इस रक्षा बंधन देखने लायक

    June 22, 2022

    गुजवि वैज्ञानिक कार्यक्रम का शुभारंभ, नवाचार व उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा आयोजन

    July 1, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.