Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    March 12, 2026

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हिसार में अतिक्रमण हटाने की मुहिम को मिला जनसमर्थन
    May 5, 2025

    हिसार में अतिक्रमण हटाने की मुहिम को मिला जनसमर्थन

    हिसार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध ढांचों को हटाते हुए नगर निगम कर्मचारी, स्थानीय लोगों का सहयोग।"
    हिसार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जनता ने बढ़-चढ़कर दिया साथ स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर की ओर एक मजबूत कदम!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नगर निगम द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से दिल्ली रोड, पुराने भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा चिन्हित पार्किंग स्थलों से रेहड़ियों और फर्श पर बनी अस्थायी दुकानों को हटाने की मुहिम को समाज के प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर
    और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना भी है।

    डी.एन. कॉलेज के प्रोफेसर हरीश जुनेजा ने प्रशासन को सुझाव देते हुए कहा कि खाली कराई गई जगहों पर दुकानदारों द्वारा डमी सामान रखकर दोबारा कब्जा न किया जाए, इस पर सतर्कता जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से
    बरामदों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि ये सार्वजनिक कॉरिडोर हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को धूप और बारिश से बचाते हुए आरामदायक शॉपिंग अनुभव देना है। दुकानदारों द्वारा इन पर कब्जा करना न केवल गलत है, बल्कि आमजन को सड़कों पर चलने के लिए मजबूर करता है। प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी जी.सी. नारंग ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अतिक्रमण की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक निष्पक्ष एजेंसी का गठन आवश्यक है, जो भेदभावरहित तरीके से कार्य करे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गरीब रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए वैकल्पिक और चिन्हित स्थल सुनिश्चित करना भी उतना ही ज़रूरी है,ताकि सभी को न्याय मिल सके।

    बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों ने की प्रशंसा :* हिसार के कई प्रबुद्ध नागरिकों और संस्थाओं ने इस पहल की खुले दिल
    से सराहना की है। प्रो. पी.पी. तनेजा, बलदेव ग्रोवर, मदन महता, अशोक नागपाल, भगवान दास कथूरिया, अमर महता, एच.आर. नारंग, महेश नारंग, अशोक ग्रोवर, के.के. कटारिया, कृष्ण कपिला, गौशाला व नंदी गौशाला ढंढूर के सदस्य प्रधान भीम असीजा, सुनील कटारिया, डॉ. महिपाल मुंजाल, सौरव मुंजाल, मनोज बजाज और लक्की सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस अभियान को दूरदर्शी कदम
    बताते हुए कहा कि इसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

    हठ नहीं, सहयोग से चल रही है मुहिम समाजसेवी व ऑटो मार्केट धर्मशाला के प्रधान बलदेव ग्रोवर और प्रो. पी.पी. तनेजा ने कहा कि यह अभियान जनता पर थोपे जाने वाला कदम नहीं है, बल्कि नगर निगम प्रशासन और मेयर ने शहरवासियों से सहयोग की अपील
    करते हुए इस कार्यको जनभागीदारी से आगे बढ़ाया है। यह पहल गरीबअमीर का भेद किए बिना जनहित में की जा रही है।

    परिणाम होंगे सकारात्मक : यद्यपि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में लोगों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता
    है, किंतु इसके दीर्घकालिक लाभ अत्यंत सकारात्मक होंगे। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि ट्रैफिक की समस्या में भी
    राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

    हिसार बदलाव की राह पर : शहरवासियों ने नगर निगम और मेयर के नेतृत्व में चल रही इस सकारात्मक मुहिम की प्रशंसा करते हुए
    कहा कि हिसार अब विकास की नई मिसाल कायम कर रहा है। स्वच्छता, ट्रैफिक नियंत्रण और अतिक्रमण मुक्ति जैसे प्रयास वास्तव में
    जनहित के लिए आवश्यक कदम हैं। सेक्टर14 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अजय जिंदल, मदन बंसल, डॉ. पी.एस. यादव, आशीष महता, पारुल आहुजा, धर्मेंद्र मलिक, अमर सिंह यादव, फ्रेंड्स क्लब सेक्टर-14, श्री गणेश प्रभात मंडल के प्रभारी चंद्र सिंह (एस.डी.ओ.), प्रधान गोकल चंद नारंग, सरपस्त शिव कुमार गोयल, अरूट महासभा के प्रधान मेहर चंद मनचंदा, देस राज मनचंदा सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रशासन की इस पहल का समर्थन किया है।

    नगर निगम के कार्यों की सराहना : महाराजा अरूट सभा की बैठक में भी अतिक्रमण हटाने की मुहिम की सराहना की गई। सभा के अनुसार, मॉडल टाउन में हाई स्कूल के पास से अतिक्रमण हटाने के बाद वहां दिखाई देने वाली स्वच्छता अत्यंत प्रशंसनीय है। सभा के प्रधान एम.सी. मनचंदा, उपप्रधान भजन अरोड़ा, सचिव गगन ओबेरॉय और जितेंद्र भारती ने बैठक में भाग लिया और निगम प्रशासन को
    धन्यवाद दिया। हिसार की जनता आपके साथ है : हिसार की जनता यह भलीभांति समझ रही है कि यह अभियान केवल वर्तमान की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि भविष्य के हिसार को व्यवस्थित, सुंदर और आदर्श शहर बनाने की दिशा में एक मजबूत आधारशिला है। जनता, प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं का समन्वय ही इस मुहिम की सफलता की कुंजी बनेगा।

    अतिक्रमण अतिक्रमण हटाओ अभियान अवैध कब्जा जनसमर्थन नगर निगम प्रशासनिक कार्रवाई शहर विकास सड़क सुरक्षा स्थानीय समाचार स्वच्छता अभियान हरियाणा समाचार हिसार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहांसी में केंद्रीय मंत्री खट्टर के जन्मदिन पर लगाया शिविर
    Next Article हरियाणा में औद्योगिक क्रांति की तैयारी: 10 ज़िलों में बनेंगी नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप
    Varsha Sharma

    Related Posts

    खेलों से जीवन में लाएं अनुशासन और समर्पण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    हरियाणा शहर में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर |

    August 29, 2025

    गुजविप्रौवि में चल रहे ई-शिखर सम्मेलन में प्रतिभागियो ने दिखाई प्रतिभा

    August 26, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    March 12, 2026

    HiDM AI मॉडल्स और पारंपरिक SEO तरीकों पर सेमिनार आयोजित करेगा

    हिसार: HiDM – हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग एक जानकारीपूर्ण सेमिनार आयोजित करने जा रहा…

    JITO Hisar Chapter ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली कार रैली, महिलाओं ने संभाला स्टेयरिंग

    March 8, 2026

    भजन “Shyam dhani Darbar” हुआ रिलीज

    February 25, 2026

    EDB का “वृंदावन में होरी होली” 27 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगा

    February 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    उदित कुंज फाउंडेशन की आगाज- एक नशा विरोधी यात्रा तीन मई को गांव घोघरिया, जींद पहुंचेगी

    May 1, 2022

    माता मनसा देवी मंदिर में मुख्यमंत्री सैनी ने टेका माथा

    March 29, 2025

    नीरज चोपड़ा ने 88.67 मीटर थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग जीती; जीत से बनाया रिकॉर्ड

    May 6, 2023

    लुवास के वैज्ञानिकों ने विकसित किया देश का पहला ‘कैटल वेलफेयर असेसमेंट मॉड्यूल’, मिला कॉपीराइट पंजीकरण

    July 1, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.